Vacancy for 3256 posts in AI Airport Services Limited, Recruitment of Assistant Engineer in BPSC | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में 3256 पदों पर वैकेंसी, BPSC में असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती निकली


  • Hindi News
  • Career
  • Vacancy For 3256 Posts In AI Airport Services Limited, Recruitment Of Assistant Engineer In BPSC
2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्‍कार, आज टॉप जॉब्‍स में जानेंगे एयरपोर्ट सर्विस लिमिटेड और BPSC में निकली भर्तियों के बारे में। करेंट अफेयर्स में बताएंगे झारखंड के नए मुख्यमंत्री और गुजरात की ‘सुजलाम सुफलाम जल संरक्षण योजना’ के बारे में। टॉप स्‍टोरी में बताएंगे NEET पेपर लीक मामले के नए अपडेट्स और MPPSC फॉरेस्ट सर्विस एग्जाम के हालिया विवाद के बारे में।

करेंट अफेयर्स

1. हेमंत सोरेन फिर से झारखंड के सीएम बने
4 जुलाई को झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। गुरुवार सुबह राज्यपाल ने INDIA गठबंधन के नेताओं को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था।

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने 3 जुलाई को राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा था। वो सिर्फ 152 दिन झारखंड के मुख्यमंत्री रहे। अर्जुन मुंडा और शिबू सोरेन के बाद हेमंत झारखंड के सीएम बनने वाले तीसरे नेता हैं।

हेमंत को लगभग 5 महीने बाद 28 जून को जेल से रिहा कर दिया गया था। हाईकोर्ट ने भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें जमानत दी।

हेमंत सोरेन तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री बने हैं।

2. गुजरात ने वाटर कैपेसिटी स्टोरेज को 11,523 क्यूबिक फीट बढ़ाया
4 जुलाई को गुजरात ने जल संरक्षण अभियान सुजलाम सुफलाम जल योजना (SSJY) के 7वें साल में 11,523 लाख क्यूबिक फीट की वाटर स्टोरेज कैपेसिटी का निर्माण किया।

इस साल के अभियान के तहत मध्य गुजरात में 4,946 लाख क्यूबिक फीट का निर्माण हुआ। उत्तर गुजरात में 2,831 लाख क्यूबिक फीट वाटर स्टोरेज की कैपेसिटी बढ़ाई। सौराष्ट्र-कच्छ क्षेत्र में 2,700 लाख क्यूबिक फीट वाटर स्टोरेज कैपेसिटी बढ़ी। दक्षिण गुजरात में 1,046 लाख क्यूबिक फीट वाटर स्टोरेज को बढ़ाया गया।

प्रदेश भर में 815 किलोमीटर बड़ी नहरों और 1,755 किलोमीटर छोटी नहरों की भी सफाई की गई।

गुजरात की SSJY पहल का उद्देश प्रदेश में सूखे से निपटना और पानी की कमी को पूरा करना है।

3. स्मृति बिस्वास का 100 साल की उम्र में निधन हुआ
3 जुलाई को बॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस स्मृति बिस्वास का 100 साल की उम्र में नासिक में निधन हो गया। स्मृति 1930 से 1960 के दशक में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं। उन्होंने ‘नेक दिल’, ‘अपराजिता’ और ‘मॉडर्न गर्ल’ जैसी कई फिल्मों में काम किया था। स्मृति ने 10 साल की उम्र में बंगाली फिल्म ‘संध्या’ में चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में डेब्‍यू किया था।

स्मृति बिस्वास 1940 और 50 के दशक में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस में शुमार थीं।

4. IAS निकुंज श्रीवास्तव वर्ल्ड बैंक में नियुक्त
3 जुलाई को केंद्र सरकार ने निकुंज श्रीवास्तव को वर्ल्ड बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का सीनियर एडवाइजर नियुक्त किया। उन्हें गुजरात कैडर के IAS अधिकारी राजीव टोपनो की जगह पर नियुक्त किया गया है।

निकुंज श्रीवास्तव 3 साल तक अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं देंगे। वे वर्तमान में मध्य प्रदेश सरकार में राजस्व और माइनिंग डिपार्टमेंट में प्रमुख सचिव के तौर पर नियुक्त हैं।

निकुंज श्रीवास्तव मध्य प्रदेश के 1998 बैच के IAS अधिकारी हैं।

दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप जॉब्स

1. ​​AI एयरपोर्ट सर्विसेज में 3256 पदों पर भर्ती निकली
AI एयरपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (AIASL) में हैंडीमैन, सर्विस एग्जीक्यूटिव, यूटिलिटी एजेंट्स समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। वॉक इन इंटरव्यू का आयोजन 12, 13, 14, 15, 16 जुलाई 2024 को किया जाएगा। इंटरव्यू सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक लिए जाएंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

पद के अनुसार, संबंधित विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री, डिप्लोमा और पद के अनुसार कार्य अनुभव जरूरी।

आयु सीमा :

28 – 55 साल।

2. बिहार में इंजीनियर के 118 पदों पर भर्ती, 7 जुलाई तक करें अप्लाई
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जून से जारी है। उम्मीदवार वेबसाइट bpsc.bih.nic.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं। इससे पहले इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 30 जून थी। इसे आगे बढ़ाकर 7 जुलाई कर दिया गया है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

पद के अनुसार संबंधित विषय में बीटेक की डिग्री।

आयु सीमा :

  • न्यूनतम आयु सीमा : 21 साल
  • अधिकतम आयु सीमा : 37 साल
  • अनारक्षित श्रेणी की महिला : अधिकतम 40 साल
  • पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष व महिला : अधिकतम 40 साल
  • अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के पुरुष व महिला : 42 साल

सरकारी नौकरियों से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. MPPSC फॉरेस्ट सर्विस मेन्स 2023 एग्जाम एक सवाल को लेकर विवादों में
MPPSC का स्टेट फॉरेस्ट सर्विस मेन्स एग्जाम 2023 विवादों से घिर गया है। छात्रों का आरोप है कि एग्जाम में एक ऐसा सवाल पूछा गया जिसके सभी ऑप्शन्स गलत थे।

सवाल था कि सम्राट अशोक का पुत्र कौन है? इसके लिए चार ऑप्शन्स थे। उज्जैनी, कलिंग, विदिशा और इनमें से कोई नहीं। साफ है कि चारों ही ऑप्‍शन गलत थे।

इसके अलावा आरोप है कि एक सेंटर पर क्वेश्चन पेपर्स का पैकेट पहले से ही खुला था।

2. NCERT की नई किताबों में ज्यादातर कंटेंट भारतीय
NCERT की छठी क्लास की इंग्लिश की टेक्स्ट बुक ‘पूर्वी’ में इंडियन कल्चर, ट्रेडिशन और एंशियंट नॉलेज को शामिल किया गया है।

पुरानी किताब में गैर-भारतीय लेखक और गैर-भारतीय कैरेक्टर्स शामिल किए गए थे। जबकि नई किताब में ज्यादातर कंटेंट भारतीय है। इसमें सिर्फ पांच कविताएं गैर-भारतीय लेखकों की हैं।

3. NEET मामले में CBI ने झारखंड से 7वीं गिरफ्तारी की
NEET पेपर लीक मामले में 3 जुलाई को CBI ने झारखंड के धनबाद से सातवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अमन सिंह है और CBI ने उसे 4 दिन की रिमांड पर लिया है। माना जा रहा है कि अमन पेपर लीक मामले के मुख्य आरोपियों में से एक है।

​​ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 4 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply