UPSC Civil Services Final Result 2023 Update | UPSC Toppers List 2024 | UPSC का रिजल्ट जारी, लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव टॉपर: 1016 कैंडिडेट सिलेक्ट; टॉप 5 रैंक में आने वाले 3 कैंडिडेट्स पहले से ही IPS अफसर


  • Hindi News
  • Career
  • UPSC Civil Services Final Result 2023 Update | UPSC Toppers List 2024
15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन- 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया। 1016 कैंडिडेट्स इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (IAS), इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) और इंडियन फॉरेन सर्विस (IFS) के लिए चुने गए हैं। 180 IAS और 200 IPS अफसर बनेंगे।

लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। वहीं, अनिमेष प्रधान दूसरी और अनन्या रेड्डी को तीसरी रैंक मिली है। कैंडिडेट्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

टॉप 5 रैंक में आने वाले 3 कैंडिडेट्स पहले से ही IPS ऑफिसर
इस साल टॉप 5 रैंक में आने वाले 3 कैंडिडेट्स पहले से ही IPS ऑफिसर हैं। रैंक 1 हासिल करने वाले आदित्य श्रीवास्तव, रैंक 4 पी के सिद्धार्थ रामकुमार और रैंक 5, रूहानी हैदराबाद में नेशनल पुलिस एकेडमी में IPS ट्रेनिंग पूरी कर रहे हैं।

पिछले 11 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि सर्विस में रहते हुए किसी IPS ने इस एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। इससे पहले 2013 में IPS ऑफिसर गौरव अग्रवाल ने सिविल सर्विसेज एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी।

पिछली बार IPS में सिलेक्शन, मां बोलीं- मेरा बेटा बचपन से एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी
आदित्य श्रीवास्तव का पिछले साल IPS में सिलेक्शन हुआ था, वह अभी हैदराबाद में IPS की ट्रेनिंग ले रहे हैं। उनका यह तीसरा अटेम्प्ट था। पहली बार में उनका प्री में सिलेक्शन नहीं हुआ था।

आदित्य ने 2014 में लखनऊ के CMS की अलीगंज ब्रांच से इंटर किया। इंटर में उनके 98.4% मार्क्स थे। IIT कानपुर से इलेक्ट्रिकल में बीटेक किया। वहां भी वह टॉपर रहे। आदित्य के पिता अजय श्रीवास्तव CAG में ऑडिट ऑफिसर हैं। मां आभा श्रीवास्तव ने बताया कि बेटा बचपन से एक्स्ट्रा आर्डिनरी था। पूरी खबर यहां पढ़ें

आदित्य ने सिलेक्शन के बाद हैदराबाद की IPS एकेडमी में दोस्तों के साथ जश्न मनाया।

सिलेक्शन के बाद आदित्य ने कहा- सपने सच होते हैं
आदित्य श्रीवास्तव ने रिजल्ट जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा है- सपने सच होते हैं। UPSC का ये सफर मैं जिंदगी भर याद रखूंगा और उन लोगों का हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा जो मेरे साथ खड़े रहे।

आदित्य ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपना यह फोटो भी पोस्ट किया।

जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से 31 कैंडिडेट्स सिलेक्ट
दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से 31 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। इनमें से 11 लड़कियों का सिलेक्शन हुआ है। इन सभी स्टूडेंट्स ने JMI के रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) से पढ़ाई की थी। JMI की स्टूडेंट नौशीन ने ऑल इंडिया रैंक 9 हासिल की है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट:

2022, 2021 में महिलाओं ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक 1
पिछले दो साल से UPSC सिविल सर्विसेज एग्जाम में महिलाओं ने टॉप किया। 2022 में इशिता किशोर ने AIR 1 हासिल की थी। UPSC CSE 2021 में श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की थी।

2022 में गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा टॉप रैंकर्स में थीं। 2021 में टॉप तीन रैंक पर लड़कियां थीं। अंकिता अग्रवाल ने AIR 2 हासिल की थी, जबकि चंडीगढ़ की गामिनी सिंगला ने AIR 3 हासिल किया था।

2023 में महिलाओं का पास पर्सेंटेज 34% था
पिछले 5 सालों से UPSC सिविल सर्विसेज के एग्जाम में महिलाओं के पास पर्सेंटेज में इजाफा हुआ है। 2018 और 2019 में फीमेल पास पर्सेंटेज 24% रहा। 2020 में ये 29% तक पहुंच गया। वहीं, 2021 में 3 पॉइंट्स गिरकर 26% तक पहुंच गया। 2022 में ये आंकड़ा एक बार फिर 34% पर था। पिछले साल सिलेक्ट हुए 933 कैंडिडेट्स में 320 महिलाएं हैं।

Mains, पर्सनैलिटी टेस्ट के नंबरों को मिलाकर बनती है UPSC CSE की मेरिट लिस्ट
सिविल सर्विसेज एग्जाम के तीन पार्ट्स होते हैं- प्रीलिम्स, Mains और पर्सनैलिटी टेस्ट।

  • Mains एग्जाम में 9 एसे टाइप पेपर होते हैं। इनमें से दो पेपर क्वालीफाइंग नेचर के हैं यानी इन दोनों पेपर्स में सिर्फ पास होना जरूरी है।
  • इनके नंबर मेरिट लिस्ट में नहीं जुड़ते। मेरिट लिस्ट में पेपर 1 से पेपर 6 और पर्सनैलिटी टेस्ट के नंबरों से मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

UPSC में सफल रहे कैंडिडेट्स से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें:

UPSC में चंदौली की कीर्ति ने सेल्फ स्टडी कर पहले प्रयास में ही 149वीं रैंक पाई

चंदौली की होनहार बेटी कीर्ति त्रिपाठी ने सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास कर जिले का नाम रौशन किया है। सिविल सर्विसेज 2023 के रिजल्ट में मंगलवार को जारी हुआ। जिसमें बरहनी विकासखंड के उपेंद्र प्रकाश त्रिपाठी की बेटी कीर्ति त्रिपाठी ने 149वीं रैंक हासिल की है। पढ़ें पूरी खबर…

आईएएस की बेटी छाया सिंह को UPSC में 65वीं रैंक, भोपाल के दो सगे भाइयों का भी सिलेक्शन; सतना की काजल को मिली 485वीं रैंक

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेस मुख्य परीक्षा 2023 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इसमें भोपाल की छाया सिंह ने 65वां स्थान हासिल किया है। छाया सिंह, आईएएस छोटे सिंह की बेटी हैं। भोपाल के सचिन गोयल को 209वीं और समीर गोयल को 222वीं रैंक मिली है। दोनों सगे भाई हैं। सतना की काजल सिंह को 485वीं रैंक मिली है। काजल के पिता विजय सिंह सतना के कोलगवां पुलिस थाना में सब इंस्पेक्टर हैं। पढ़ें पूरी खबर…
हरियाणा के भावेश,शिवांश और कोमल को मिली कामयाबी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विसेज एग्जामिनेशन- 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया। इसमें हरियाणा के कैंडिडेट्स को भी सफलता मिली है। ​​​​भिवानी में तोशाम के भावेश ख्यालिया ने 46 वीं रैंक, खरहर गांव के शिवांश राठी ने 63 वीं रैंक,सिरसा की कोमल गर्ग ने 221 वीं रैंक,चरखी दादरी के तरूण पाहवा ने 231 वीं रेंक हासिल की है। पढ़ें पूरी खबर…

किसान मां के बेटे का UPSC में सिलेक्शन,5 साल की उम्र में पिता को खोया; हेड कॉन्स्टेबल और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटों को भी कामयाबी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने की सिविल सर्विसेज एग्जाम-2023 में बाड़मेर के मोहनलाल जाखड़ ने 53वीं,अक्षय डोसी ने 75वीं, बाड़मेर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोपाराम मेघवाल के बेटे पूरण मेघवाल को 885वीं रैंक, बीकानेर की खुशहाली सोलंकी ने 61वीं,जोधपुर की कृष्णा जोशी को 73वीं रैंक,नागौर की मृणालिका राठौड़ को 125वीं और शिवांक चौधरी को 530वीं रैंक मिली है।
बालोतरा के विजय राघव गोयल की 229वीं रैंक, सीकर के हेड कॉन्स्टेबल के बेटे मोहन मंगावा की 551वीं रैंक , दूदू के किसान मां के बेटे दीपक चौधरी ने 775वीं, मिली है। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 9 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply