UGC NET 2024 admit card released, exam will be held on June 18 | EduCare न्यूज: UGC NET 2024 का एडमिट कार्ड जारी, 18 जून को होगा एग्जाम


15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने UGC NET 2024 एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये एग्जाम 18 जून को आयोजित किया जाएगा। UGC NET एग्जाम देशभर की यूनिवर्सिटीज में PhD एडमिशन्स, जूनियर रिसर्च फेलोशिप यानी JRF और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए होता है। कैंडिडेट्स ugcnet.nta.ac.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

पेन-पेपर मोड में होगा एग्जाम
एग्जाम OMR यानी पेन-पेपर मोड में होगा। इस बार UGC NET के 83 सब्जेक्ट्स का एग्जाम एक ही दिन दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी।
इससे पहले UGC NET का एग्जाम ऑनलाइन CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होता था। ये बदलाव इसलिए किया गया है ताकि सभी सब्जेक्ट्स और सभी सेंटर्स पर एग्जाम एक ही दिन में आयोजित किया जा सके। साथ ही दूर-दराज के सेंटर्स में भी एग्जाम आयोजित हो सके।

NEET एग्जाम में कंट्रोवर्सी की वजह से घिरी है NTA
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA पहले से ही NEET UG 2024 विवाद को लेकर आरोपों से घिरी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने NTA को दो हफ्तों का नोटिस भी जारी किया है। इसकी अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी।

20 हजार स्टूडेंट्स ने एग्जाम में गड़बड़ी को लेकर दायर की याचिका
देशभर में NEET UG 2024 को लेकर अलग-अलग राज्यों में लगभग 20 हजार स्टूडेंट्स ने याचिकाएं दायर की थीं, जिसमें परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत की गई है। ग्रेस मार्क्स के खिलाफ दायर की गई याचिका में कहा गया कि NTA ने अब तक ये नहीं बताया कि उन्होंने स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स देने के लिए क्या तरीका अपनाया। वहीं, एग्जाम के पहले NTA की तरफ से जारी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में भी ग्रेस मार्क्स देने के प्रावधान का जिक्र नहीं था। ऐसे में कुछ कैंडिडेट्स को ग्रेस मार्क्स देना सही नहीं है।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 1 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply