Recruitment for the post of Stenographer and Translator in High Court, Last chance to become Sub-Inspector in Railway Protection Force | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर और ट्रांसलेटर की वैकेंसी; रेलवे प्रोटेक्‍शन फोर्स में 4660 SI-कॉन्‍स्‍टेबल भर्ती की लास्‍ट डेट


  • Hindi News
  • Career
  • Recruitment For The Post Of Stenographer And Translator In High Court, Last Chance To Become Sub Inspector In Railway Protection Force
4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात हाईकोर्ट और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में निकली वैकेंसीज की। करेंट अफेयर्स में बात भारत-ईरान के बीच हुए चाबहार पोर्ट समझौते की करेंगे। टॉप स्टोरी में नजर CBSE बोर्ड के 10वीं-12वीं के रिजल्ट पर।

करेंट अफेयर्स

1. भारत-ईरान के बीच चाबहार पोर्ट समझौता हुआ
13 मई को भारत ने ईरान के साथ चाबहार पोर्ट समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस डील के बाद 10 सालों के लिए चाबहार पोर्ट का मैनेजमेंट भारत को सौंप दिया गया। इससे साउथ एशिया से सेंट्रल एशिया के बीच ईरान के रास्ते एक नया ट्रेड रूट खुल गया है।

पहली बार भारत ने विदेश में किसी बंदरगाह का मैनेजमेंट टेकओवर किया।

चाबहार पोर्ट के जरिए भारतीय सामान को अफगानिस्तान और मध्य एशिया के बाजारों तक पहुंचने के लिए नया रास्ता मिल गया है। इस पोर्ट के जरिए भारत अफगानिस्तान, सेंट्रल एशिया और यूरोप से जुड़ जाएगा।

2. कामी रीता शेरपा ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई का रिकॉर्ड तोड़ा
12 मई को नेपाल के मशहूर पर्वतारोही कामी रीता शेरपा ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) पर 29वीं बार चढ़ाई की। उन्होंने इस चोटी पर सबसे ज्यादा बार चढ़ने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

कामी रीता शेरपा ने पिछले साल दो बार एवरेस्ट पर चढ़ाई की थी।

इस दल में नेपाल के 13 पर्वतारोहियों के अलावा अमेरिका, कनाडा और कजाकिस्तान के भी पर्वतारोही थे। 54 वर्षीय शेरपा ने पहली बार 1994 में एवरेस्ट फतह किया था। 16 मई 2018 को 48 साल की उम्र में कामी रीता 22 बार माउंट एवरेस्ट फतह करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने थे। कामी रीता कुल 38 बार 8 हजार मीटर से ऊंची पर्वत चोटियां फतह कर चुके हैं।

3. IPS इदाशिशा नोंगरांग मेघायल की पहली महिला DGP बनीं
11 मई को मेघालय सुरक्षा आयोग ने सीनियर IPS अधिकारी इदाशिशा नोंगरांग को मेघालय की पहली महिला DGP (डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) नियुक्त किया। वह डॉ. लज्जा राम बिश्नोई की जगह लेंगी, जो 19 मई को रिटायर्ड हो रहे हैं।

इदाशिशा नोंगरांग अभी मेघालय में स्पेशल DG के रूप में कार्यरत हैं।

इदाशिशा नोंगरांग का बतौर DGP कार्यकाल 19 मई 2026 तक रहेगा। 2021 में इदाशिशा मेघालय की कार्यवाहक DGP के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में भी काम किया है।

4. एन चंद्रशेखरन टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के चेयरमैन बने
टाटा ग्रुप ने टाटा संस के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन को टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का चेयरमैन नियुक्त किया है। चंद्रशेखरन, बनमाली अग्रवाल की जगह लेंगे। बनमाली अब टाटा ग्रुप में सलाहकार की भूमिका निभाएंगे।

नटराजन चंद्रशेखरन 1987 में टाटा ग्रुप से जुड़े थे।

एन चंद्रशेखरन टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रह चुके हैं। वह टाटा मोटर्स और टाटा ग्लोबल बेवरेजेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। नटराजन को 2016 में टाटा संस के बोर्ड में डायरेक्टर बनाया गया था

दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप जॉब्स

1. गुजरात हाईकोर्ट में 260 पदों पर निकली भर्ती, ग्रेजुएट्स को मौका
गुजरात हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर और ट्रांसलेटर की भर्ती निकाली है। नोटिफिकेशन के अनुसार ट्रांसलेटर पदों पर 16 और स्टेनोग्राफर की 244 वैकेंसी हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hc-ojas.gujarat.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

ट्रांसलेटर :

  • किसी मान्यता प्राप्त विवि से ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • बेसिक कंप्यूटर नॉलेज का सर्टिफिकेट जरूरी है।

स्टेनोग्राफर :

  • किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • ग्रेड II के लिए इंग्लिश शॉर्ट हैंड स्पीड 120 शब्द प्रति मिनट।
  • ग्रेड III के लिए 100 शब्द प्रति मिनट शॉर्ट हैंड स्पीड।

आयु सीमा :

  • उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए। SC/ST/SEBC/EWS कैटेगरी और महिलाओं को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी।
  • एक्स सर्विसमैन को सर्विस के साल घटाने के बाद तीन साल की छूट मिलेगी।
  • स्टेनोग्राफर के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 35 साल है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट मिलेगी।

2. RPF में 4660 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स यानी RPF में सब-इंस्पेक्टर और कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन का कल आखिरी दिन है। उम्मीदवार वेबसाइट rpf.indianrailways.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • आरपीएफ एसआई : किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • कॉन्स्टेबल : किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास।

आयु सीमा :

  • कॉन्स्टेबल : न्यूनतम आयु 18 वर्ष
  • एसआई : न्यूनतम आयु 20 वर्ष।
  • अधिकतम आयु दोनों ही पदों के लिए 28 वर्ष तय की गई है।
  • आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
  • आयु की गिनती 1 जुलाई 2024 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

सरकारी नौकरियों से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. CBSE बोर्ड रिजल्‍ट डिक्‍लेयर, 12वीं में 87.98%, 10वीं में 93.60% हुए पास
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं का रिजल्‍ट जारी करने के एक घंटे बाद ही 10वीं का रिजल्‍ट भी जारी कर दिया। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nicin या cbseresults.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

इस साल क्लास 10 में 2,238,827 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया था। इनमें से 2,095,467 कैंडिडेट्स पास हुए हैं। 10वीं का पासिंग पर्सेंटेज 93.60% रहा। पास पर्सेंटेज इस साल 0.48% बढ़ा है। 2023 में ये 92.12% था। लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 94.75% है जबकि लड़कों का 92.71% है।

इस बार 12वीं में 87.98% स्टूडेंट पास हुए हैं। पिछले साल की तुलना में पासिंग पर्सेंटेज 0.65% बढ़ा है। लड़कों की तुलना में लड़कियों का पासिंग पर्सेंटेज 6.40% ज्यादा है। इस बार 91% से ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं।

2. एग्जाम से एक महीने पहले NEET-PG के पैटर्न में हुआ बदलाव
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन फॉर मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET-PG एग्जाम के पैटर्न में बदलाव किया है। इस साल 23 जून को ऑनलाइन मोड में NEET-PG एग्जाम होना है। एग्जाम में 200 MCQ टाइप सवाल पूछे जाते हैं। अब हर सवाल को सॉल्व करने के लिए कुछ मिनटों का फिक्स टाइम ही मिलेगा। इसका मतलब ये है कि किसी सवाल को सॉल्व करने के लिए कोई कैंडिडेट कितना समय दे सकता है ये पहले से ऑटोमैटिक मोड पर सेट होगा। 2024 से ही नए पैटर्न पर एग्जाम होगा।

3. CUET UG का एडमिट कार्ड जारी

NTA ने CUET UG 2024 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। रजिस्टर्ड स्टूडेंट्स exams.nta.ac.in/CUET-UG से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह एग्जाम 15 से 24 मई तक आयोजित होगा।

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 2 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply