Odisha OSSC CGL Vacancies | National Insurance Academy (NIA) Recruitment Update | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: 12वीं पास के लिए असिस्टेंट की 600 भर्तियां; नेशनल इंश्योरेंस एकेडमी में ग्रेजुएट्स की वैकेंसी
- Hindi News
- Career
- Odisha OSSC CGL Vacancies | National Insurance Academy (NIA) Recruitment Update
- कॉपी लिंक
नमस्कार, जॉब & एजुकेशन बुलेटिन में आपका स्वागत है। आज टॉप जॉब्स में बात नेशनल इंश्योरेंस एकेडमी में निकली वैकेंसीज के बारे में। करेंट अफेयर्स में बताएंगे किसे मिला है ग्रीन नोबेल अवॉर्ड और टॉप स्टोरी में झारखंड और हरियाणा बोर्ड रिजल्ट और टॉपर्स की जानकारी देंगे।
टॉप जॉब्स
1. 12वीं पास के लिए ऑफिसर की भर्ती निकली
ओडिशा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने ग्रुप बी और सी पदों पर आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार ossc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म एडिट करने की लास्ट डेट 29 मई 2024 है। इसके लिए 18 से 38 साल ऐज लिमिट तय की गई है। अप्लाई करने के लिए 24 मई लास्ट डेट है।
2. नेशनल इंश्योरेंस एकेडमी में निकली भर्ती
नेशनल इंश्योरेंस एकेडमी (NIA) ने फैकल्टी मेंबर सहित अन्य पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट niapune.org.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए 62 साल मैक्सिमम ऐज लिमिट तय की गई है। अप्लाई करने के लिए 15 मई लास्ट डेट है।
सरकारी नौकरियों की ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
करेंट अफेयर्स
1. एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भारतीय नौसेना के नए चीफ बने
30 अप्रैल को एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने भारतीय नौसेना के 26वें चीफ के तौर पर पदभार संभाला। उन्होंने एडमिरल आर हरि कुमार की जगह ली। दिनेश कुमार त्रिपाठी इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।
एडमिरल दिनेश 1 जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना में कमीशंड हुए थे।
2. छत्तीसगढ़ के आलोक शुक्ला को ‘ग्रीन नोबेल’ अवॉर्ड
29 अप्रैल को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में छत्तीसगढ़ के पर्यावरणविद् आलोक शुक्ला को गोल्ड मैन एनवायर्नमेंटल पुरस्कार 2024 दिया गया। इसे ग्रीन नोबेल पुरस्कार कहा जाता है। इस साल यह अवॉर्ड भारत के आलोक शुक्ला सहित दुनियाभर के 7 लोगों को प्रदान किया गया है।
आलोक ‘हसदेव अरण्य बचाओ संघर्ष समिति’ के संयोजक हैं।
3. टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का ऐलान
30 अप्रैल को बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया (BCCI) ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। BCCI ने टूर्नामेंट के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में 15 मेंबर्स वाला स्कॉड जारी किया है।
टीम में रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज शामिल हैं।
दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…
टॉप स्टोरी
1. झारखंड बोर्ड ने जारी किए 12वीं के रिजल्ट
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने क्लास 12 के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आर्ट्स स्ट्रीम में रांची की जीनत परवीन, साइंस में स्नेहा और कॉमर्स में प्रतिभा शाहा ने टॉप किया।
2. उत्तराखंड बोर्ड ने जारी किए 10वीं, 12वीं के रिजल्ट
उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने क्लास 10 और क्लास 12 बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। UBSE बोर्ड के स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in या uaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। क्लास 10 में प्रियांशी रावत ने टॉप किया है। क्लास 12 में पीयूष कोह्लिया और कंचन जोशी ने टॉप किया है।
3. पंजाब बोर्ड 12वीं के रिजल्ट जारी
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 12वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। एकमप्रीत सिंह और रवि उदय सिंह दोनों ने 100 प्रतिशत मार्क्स के साथ पहली रैंक हासिल की है। दोनों को 500 में से 500 मार्क्स मिले। वहीं, बठिंडा की अश्विनी ने 99.8 प्रतिशत मार्क्स के साथ दूसरी रैंक हासिल की है। कैंडिडेट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
4. हरियाणा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी किया
हरियाणा बोर्ड 12वीं की परीक्षा में कुल 85.31% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कैंडिडेट्स लॉग इन क्रेडेंशियल्स जैसे डेट ऑफ बर्थ और रोल नंबर bseh.org.in पर डालकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…