NTA released the result of JEE Mains session-2NTA released the result of JEE Mains session-2 JEE Mains Top College IITs NITs | NTA ने जारी किया JEE Mains सेशन-2 का रिजल्ट: JEE Mains स्कोर से लें देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन, IITs के बाद ये हैं बेस्ट कॉलेज


  • Hindi News
  • Career
  • NTA Released The Result Of JEE Mains Session 2NTA Released The Result Of JEE Mains Session 2 JEE Mains Top College IITs NITs
8 घंटे पहलेलेखक: ऋचा श्रीवास्तव

  • कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 24 अप्रैल की देर रात तकरीबन 11 बजकर 30 मिनट पर JEE Mains 2024 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर jeemain.nta.ac.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

इस एग्जाम के स्कोर के आधार पर देश के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स में एडमिशन ले सकते हैं। दरअसल, IITs में BE/BTech कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए JEE Mains के बाद JEE Advanced क्वालिफाई करना भी जरूरी है। देश के टॉप 10 इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट्स के बारे में जिनमें सिर्फ JEE Mains के स्कोर के बेसिस पर BE/BTech कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। इस साल JEE Mains एग्जाम के लिए पांच सालों में सबसे ज्यादा करीब 12.3 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

1. नेशनल इंस्टीट्यूट​​​​ ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), तिरुचिरपल्ली
NIT तिरुचिरापल्ली को NIT त्रिची के नाम से भी जाना जाता है। ये देश में टॉप 10 रैंकिंग में आने वाला इकलौता NIT है। इंस्टीट्यूट में कुल 9 अलग-अलग इंजीनियरिंग के डिपार्टमेंट्स हैं। इसके अलावा आर्किटेक्चर, मैनेजमेंट, कंप्यूटर एप्लिकेशन, एनर्जी और एनवायर्नमेंट के अलग डिपार्टमेंट्स हैं। इस तरह इंस्टीट्यूट में कुल 18 अलग-अलग डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इंस्टीट्यूट​​​​​ से केमिकल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रोडक्शन इंजीनियरिंग जैसी कोर इंजीनियरिंग ब्रांच में एडमिशन ले सकते हैं। इन कोर्सेज में BTech, MTech और MSc जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इंस्टिट्यूट में UG कोर्सेज में JEE Mains के स्कोर और PG कोर्सेज में GATE एग्जाम के स्कोर और काउंसलिंग के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

NIT तिरुचिरापल्ली की स्थापना 1964 में हुई थी। इस इंस्टिट्यूट को देश के सभी NITs में नंबर 1 रैंकिंग भी मिली है।

2. नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सूरतकल
कर्नाटक के मैंगलोर जिले में NIT सूरतकल में इंजीनियरिंग से जुड़े 12 अलग-अलग डिपार्टमेंट्स हैं। इसके अलावा इंस्टिट्यूट में स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज, सोशल साइंस और मैनेजमेंट भी हैं। NITs की लिस्ट में ये इंस्टिट्यूट ऑल इंडिया रैंक 2 पर है।

कोर्सेज : इंस्टिट्यूट से वॉटर रिसोर्सेज और ओशियन इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री, मैथमेटिकल एंड कम्प्यूटेशनल साइंसेज, मेटलर्जी एंड मैटेरियल्स और माइनिंग इंजीनियरिंग जैसे डिपार्टमेंट्स से BE कर सकते हैं। इन डिपार्टमेंट्स में PG कोर्स भी कर सकते हैं। इसके अलावा PhD प्रोग्राम भी कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : UG कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए JEE Mains क्वालिफाई करना जरूरी है। वहीं, PG कोर्सेज में एडमिशन के लिए GATE एग्जाम क्वालिफाई करना जरूरी है।

NIT सूरतकल की स्थापना कर्नाटक रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज (REC) के तौर पर 1960 में हुई थी। इसे 2002 में NIT का स्टेटस दिया गया।

3. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), राउरकेला
ओडिशा के राउरकेला जिले में स्थित NIT राउरकेला में इंजीनियरिंग, प्लानिंग, आर्किटेक्चर, साइंस और ह्यूमैनिटीज जैसे अलग-अलग 17 एकेडमिक डिपार्टमेंट्स हैं। इंस्टीट्यूट में 14 अलग-अलग ब्रांच में इंजीनियरिंग (BE) कोर्स के लिए एडमिशन ले सकते हैं।

कोर्सेज : इंस्टीट्यूट से बायोटेक्नोलॉजी एंड मेडिकल इंजीनियरिंग, सिरेमिक इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेस इंजीनियरिंग, इंडस्ट्रियल डिजाइन जैसे कोर्सेज में BE और ME कर सकते हैं। इसके अलावा इन डिपार्टमेंट्स में PhD भी कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : UG कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए JEE Mains क्वालिफाई करना जरूरी है। वहीं, PG कोर्सेज में एडमिशन के लिए GATE एग्जाम क्वालिफाई करना जरूरी है।

NIT राउरकेला की स्थापना रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज के तौर पर 15 अगस्त 1961 को हुई थी। इंस्टिट्यूट का कैंपस 648 एकड़ एरिया में बसा हुआ है।

4. अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
ये यूनिवर्सिटी तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में स्थित है। इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी का स्टेटस मिला है। देशभर में यूनिवर्सिटी के कुल 7 कैंपस हैं। यूनिवर्सिटी का कैंपस अमृतापुरी, बेंगलुरु, कोयंबटूर, चेन्नई, अमरावती, नागेरकोविल में भी हैं।

कोर्सेज: यूनिवर्सिटी से 14 अलग-अलग ब्रांच में इंजीनियरिंग कर सकते हैं। इनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, साइबर सिक्योरिटी, सिविल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर्स में BE/BTech कर सकते हैं। कुछ ब्रांचों में ई-व्हीकल और ऑटोमेशन जैसे स्पेशलाइजेशन भी हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन: UG कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए इंस्टिट्यूट लेवल का AIEEE एग्जाम क्वालिफाई करना जरूरी है। इसके अलावा JEE Mains के स्कोर के बेसिस पर भी एडमिशन ले सकते हैं। वहीं, PG कोर्सेज में इंटरव्यू के बेसिस पर एडमिशन होते हैं।

यूनिवर्सिटी की स्थापना 1994 में हुई थी। इंस्टिट्यूट का कैंपस 400 एकड़ एरिया में बसा है।

5. थापर इंस्टीट्यूट ​​​​​​​ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, पटियाला
इस इंस्टीट्यूट को डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी का स्टेटस मिला है। यूनिवर्सिटी में लिबरल आर्ट्स, साइंस एंड टेक्नोलॉजी और मैनेजमेंट के कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं। यूनिवर्सिटी में 7 स्कूल, 10 डिपार्टमेंट्स, 13 सेंटर्स हैं। यूनिवर्सिटी में 11 इंजीनियरिंग की ब्रांच में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा इंस्टीट्यूट में इंटरनेशनल इंजीनियरिंग प्रोग्राम भी चलता है।

कोर्सेज :12वीं के बाद सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स (इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल), मैकेनिकल इंजीनियरिंग (प्रोडक्शन) और मैक्ट्रॉनिक्स जैसी ब्रांच में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इंस्टीट्यूट में UG कोर्सेज में 12वीं के मार्क्स और JEE Mains स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। वहीं, बायोटेक्नोलॉजी में BE करने के लिए NEET स्कोर जरूरी है।

इंस्टिट्यूट की स्थापना थापर ग्रुप ऑफ कंपनीज के फाउंडर करम चंद थापर ने 1956 में की थी।

6. नेशनल इंस्टीट्यूट​​​​​​​ ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) वारंगल, तेलंगाना
इंस्टीट्यूट में इंजीनियरिंग के अलावा स्कूल ऑफ मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ सोशल साइंस के डिपार्टमेंट भी हैं। इंस्टीट्यूट में इंजीनियरिंग के 11 अलग-अलग ब्रांच में पढ़ाई होती है। इसके अलावा यहां फिजिकल एजुकेशन का डिपार्टमेंट भी है।

कोर्सेज : इंस्टीट्यूट​​​​​​​ से केमिस्ट्री, केमिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और फिजिक्स जैसी कोर ब्रांच से BE की डिग्री कर सकते हैं। इन डिपार्टमेंट्स में PG कोर्स (MTech) भी कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इंस्टीट्यूट में UG कोर्सेज में 12वीं के मार्क्स और JEE Mains स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। वहीं, PG कोर्सेज में एडमिशन के लिए GATE क्वालिफाई करना जरूरी है।

NIT वारंगल की स्थापना 1959 में रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज के तौर पर हुई थी।

7. नेशनल इंस्टीट्यूट​​​​​​​ ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), कालीकट
NIT कालीकट में कुल 3 स्कूल और 10 डिपार्टमेंट हैं। इनमें आर्किटेक्चर और प्लानिंग के लिए भी अलग से डेडिकेटेड डिपार्टमेंट भी है। इसके अलावा डिपार्टमेंट ऑफ एजुकेशन, मैनेजमेंट स्टडीज और ह्यूमैनिटीज, आर्ट्स और सोशल साइंसेज के लिए भी अलग से डिपार्टमेंट हैं।

कोर्सेज : इंस्टिट्यूट में बायोसाइंस इंजीनियरिंग, मटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसी ब्रांच में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इंस्टीट्यूट​​​​​​​ में UG कोर्सेज में 12वीं के मार्क्स और JEE Mains स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। वहीं, PG कोर्सेज में एडमिशन के लिए GATE क्वालिफाई करना जरूरी है।

NIT कालीकट की स्थापना 1961 में रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज के तौर पर हुई थी। इसे 2002 में NIT का दर्जा दिया गया।

8. इंस्टीट्यूट​​​​​​​ ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT), मुंबई
ये इंस्टीट्यूट मुंबई में है। इसके अलावा इसके कैंपस ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और महाराष्ट्र के मराठावाड़ जालना में भी है। इंस्टिट्यूट में 13 अलग-अलग डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इंस्टीट्यूट​​​​​​​ से स्पेशलिटी केमिकल्स टेक्नोलॉजी, फाइबर्स एंड टेक्सटाइल प्रोसेसिंग, फूड इंजीनियरिंग, ऑयल्स, ओलियोकेमिकल्स एंड सुर्फेकटेंट्स इंजीनियरिंग, पॉलीमर एंड सरफेस इंजीनियरिंग और जनरल इंजीनियरिंग में BE कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इस यूनिवर्सिटी में MHT-CET एग्जाम या फिर JEE Mains एग्जाम के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

1 अक्टूबर 1993 को यूनिवर्सिटी ऑफ बॉम्बे के डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी को अलग से स्टेट यूनिवर्सिटी के तौर पर स्थापित किया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 4 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply