NEET UG Paper Leak Case Update; NAT NEET Reexam | CSIR UGC NET | केंद्र ने NTA के डायरेक्टर सुबोध कुमार को हटाया: प्रदीप सिंह खरोला नए DG होंगे; NEET-UG परीक्षा की जांच CBI को सौंपी


नई दिल्ली4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

NEET-UG एग्जाम विवाद के बीच केंद्र सरकार ने शनिवार रात 9 बजे NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह को हटा दिया। प्रदीप सिंह खरोला को नया डीजी नियुक्त किया गया है।

खरोला कर्नाटक कैडर के 1985 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। खरोला इंडियन ट्रेड प्रोमोशन ऑर्गनाइजेशन के CMD हैं। उन्हें 1 मई 2024 को स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) के चेयरमैन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

दूसरी तरफ, केंद्र ने NEET-UG एग्जाम में कथित अनियमितताओं के मामले की जांच CBI को सौंप दी है। शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार देर रात इसकी घोषणा की।

इससे पहले दोपहर में शिक्षा मंत्रालय ने NTA की परीक्षाओं में गड़बड़‍ियां रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए 7 सदस्यीय हाई लेवल कमेटी का ऐलान किया था। ISRO के पूर्व चेयरमैन और IIT कानपुर के पूर्व डायरेक्‍टर के. राधाकृष्‍णन हाई लेवल कमेटी के चीफ होंगे। यह कमेटी 2 महीने में शिक्षा मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपेगी।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 20 जून को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा था कि ये कमेटी NTA के स्‍ट्रक्‍चर, फंक्‍शनिंग, एग्‍जाम प्रोसेस, ट्रांसपेरेंसी, ट्रांसफर और डेटा, सिक्‍योरिटी प्रोटोकॉल को और इम्प्रूव करने के लिए शिक्षा मंत्रालय को सुझाव देगी।

7 साल पहले बनी थी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी
2017 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में NTA के गठन की घोषणा की थी। इसका काम है देश के उच्च शिक्षण संस्थानों में एडमिशन और स्कॉलरशिप के लिए क्वालिटी टेस्टिंग सर्विस देना यानी एग्जाम कराना।

NTA ने 9 दिन में 3 एग्जाम कैंसिल किए, NEET रीएग्जाम के लिए बने 6 नए सेंटर
NTA ने शुक्रवार को शाम 8:30 बजे CSIR UGC NET परीक्षा स्थगित कर दी थी। यह एग्जाम 25-27 जून के बीच होना था। परीक्षा स्थगित करने की वजह रिसोर्सेस की कमी बताई गई है। NTA ने कहा कि इस परीक्षा का नया टाइम टेबल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर अपलोड किया जाएगा।

दो दिन पहले 19 जून को गड़बड़ियों की आशंका के बाद NTA ने UGC NET परीक्षा रद्द की थी। इससे पहले 12 जून को NCET की परीक्षा रद्द की गई थी।

NEET UG री-एग्जाम कल, 6 नए सेंटर बनाए गए
NEET UG एग्जाम में ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 कैंडिडेट्स के लिए 23 जून को रीएग्जाम होना है। इस एग्जाम के लिए 6 नए टेस्ट सेंटर्स बनाए गए हैं। चंडीगढ़ के सिर्फ एक सेंटर को दोबारा रीएग्जाम का सेंटर बनाया गया है। यहां सिर्फ दो कैंडिडेट्स ही एग्जाम देंगे।

23 जून को 2 बजे से 5:20 बजे तक ये एग्जाम होना है। ये एग्जाम 6 शहरों में कंडक्ट किया जाएगा। NTA ने सेंटर्स पर ऑब्जर्वर अपॉइंट कर दिए गए हैं। एग्जाम के दौरान NTA और शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी भी सेंटर्स पर मौजूद रहेंगे।

हरियाणा के झज्जर सेंटर में नहीं होगा एग्जाम
हरियाणा के झज्जर सेंटर को भी बदल दिया गया है। इसी सेंटर से 720/720 स्कोर करने वाले 6 कैंडिडेट्स सामने आए थे। इस सेंटर पर रीएग्जाम कंडक्ट नहीं किया जाएगा। शिक्षा मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि एग्जाम के दौरान किसी तरह की परेशानी न आए, ये सुनिश्चित करने के लिए एग्जाम सेंटर में बदलाव किया गया है।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा- एग्जाम को जीरो एरर बनाया जाएगा
NEET एग्जाम विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 20 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने कहा था, ‘NEET एग्जाम के साथ समझौता नहीं होगा। इसे जीरो एरर बनाया जाएगा। NTA के लिए हाई लेवल कमेटी गठित होगी, जो इसको और बेहतर करने की सिफारिश करेगी।’

ये खबर भी पढ़ें..

पेपर लीक हुआ तो 5 साल जेल,₹1 करोड़ तक जुर्माना:देश में एंटी-पेपर लीक कानून आधी रात से लागू, नोटिफिकेशन जारी

देश में एंटी-पेपर लीक कानून यानी पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट, 2024 लागू हो गया है। केंद्र ने शुक्रवार (21 जून) की आधी रात इसका नोटिफिकेशन जारी किया। यह कानून भर्ती परीक्षाओं में नकल और अन्य गड़ब​ड़ियां रोकने के लिए लाया गया है। इस कानून के तहत, पेपर लीक करने या आंसर शीट के साथ छेड़छाड़ करने पर कम से कम 3 साल जेल की सजा होगी। इसे ₹10 लाख तक के जुर्माने के साथ 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें..

झारखंड से लीक हुआ NEET का पेपर: जले हुए बुकलेट का नंबर हजारीबाग का; प्रोफेसर ने वॉट्सऐप पर मास्टरमाइंड संजीव को भेजा था

NEET UG पेपर लीक मामले में बिहार पुलिस की जांच जारी है। बिहार पुलिस ने झारखंड के हजारीबाग से जले हुए क्वेश्चन पेपर और बुकलेट नंबर 6136488 बरामद किया है। नूरसराय उद्यान महाविद्यालय का कर्मी संजीव मुखिया ही पेपर लीक करने वाले गिरोह का सरगना है। यह गिरोह कई माह से इसकी साजिश रच रहा था। संजीव को एक प्रोफेसर ने वाट्सऐप पर क्वेश्चन पेपर भेजा था।पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 1 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply