NEET UG Exam Result Grace Marks Controversy; NTA | Haryana Exam Center | NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका: सभी 23.3 लाख स्‍टूडेंट्स के रिजल्‍ट की जांच हो, नई रैंक लिस्‍ट जारी की जाए


  • Hindi News
  • Career
  • NEET UG Exam Result Grace Marks Controversy; NTA | Haryana Exam Center
1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

NEET रिजल्‍ट में गड़बड़‍ियों के खिलाफ 9 जून को नई दिल्‍ली में कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए।

NEET UG रिजल्‍ट विवाद में एक और याचिका आज शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। इसमें सभी 23.3 लाख स्‍टूडेंट्स की OMR शीट के दोबारा चेकिंग करने और नई रैंकिंग जारी करने की मांग की गई है। याचिका में ये भी मांग है कि इस मामले की पूरी जांच सुप्रीम कोर्ट के पैनल द्वारा मॉनिटर की जाए। एडवोकेट तन्‍वी दुबे और एडवोकेट अरिहंत जैन ने ये याचिका कोर्ट में दायर की हैं।

ये याचिका NEET परीक्षा में शामिल हुए 8 स्‍टूडेंट्स ने दायर की है। इसमें स्‍टूडेंट्स ने 7 तर्क रखें हैं-

  1. कई स्‍टूडेंट्स को OMR शीट और स्‍कोरकार्ड में अलग-अलग नंबर मिले हैं। ये स्‍टूडेंट्स उन एग्‍जाम सेंटर्स से भी नहीं हैं, जहां ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं।
  2. कट-ऑफ और ऐवरेज मार्क्स बीते सालों के मुकाबले कहीं ज्‍यादा है। 720 में से 720 स्‍कोर के साथ 67 स्‍टूडेंट्स टॉपर बने हैं जो बीते सालों में 3 या 4 होते थे।
  3. इनमें से 6 टॉपर्स हरियाणा के एक ही एग्‍जाम सेंटर से हैं।
  4. स्‍टूडेंट्स को 718 और 719 मार्क्‍स भी मिले हैं जो मैथमेटिकली संभव नहीं है।
  5. ग्रेस मार्क्स किस आधार पर, और कितने दिए गए हैं, ये भी स्‍पष्‍ट नहीं किया गया है।
  6. ग्रेस मार्क्स दिए जाने के पीछे कोई तर्क नहीं है और न ही ग्रेस मार्क्स पाने वाले स्‍टूडेंट्स की कोई लिस्‍ट जारी की गई है।
  7. सेंटर पर समय खराब होने के ऐवज में ग्रेस मार्क्स दिए जाने का नियम परीक्षा से पहले नोटिफिकेशन में बताया जाना चाहिए था।

स्‍टूडेंट को मिले 78 ग्रेस मार्क्स
NEET UG एग्जाम में गड़बड़ियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जारी है। इस बीच सोशल मीडिया पर हरियाणा के बहादुरगढ़ एग्जाम सेंटर में 5 मई को NEET का एग्जाम दे चुके एक स्टूडेंट का वीडियो सामने आया है। यश कटारिया ने ANI से बात करते हुए कहा कि उसे एग्जाम में 718 मार्क्स मिले हैं। उसका बिना ग्रेस मार्क्स के टोटल स्कोर 640 है। इसका मतलब यह है कि ग्रेस मार्क्स के तौर पर 78 नंबर दिए गए हैं।

स्‍कोर नॉर्मलाइजेशन के चलते मिले 78 ग्रेस मार्क्स
यश के मुताबिक NEET एग्जाम में उसे MNOP सेट मिला था, जबकि बाकी 23 लाख कैंडिडेट्स को QRST सेट मिला था। दोनों सेट के क्वेश्चन्स पूरी तरह से अलग थे। इसके चलते उसे लगा कि उसके साथ अन्याय हुआ है।

यश ने कहा कि उसका एक्चुअल स्कोर 640 था। यह एक सेफ स्कोर है। फिर नॉर्मलाईजेशन हुआ और उसे 78 नंबर ग्रेस के रूप में मिले और टोटल मार्क्स 718 हो गए।

कॉमन मेरिट लिस्ट बनाने के लिए किया जाता है नॉर्मलाईजेशन
जब एक ही सब्जेक्ट का एग्जाम अलग-अलग दिनों में अलग-अलग शिफ्ट्स में हो, तो क्वेश्चन पेपर के डिफिकल्टी लेवल के हिसाब से स्‍टूडेंट्स के स्कोर को नॉर्मलाइज किया जाता है। मुश्किल पेपर वाले स्‍टूडेंट्स का स्‍कोर एक पेचीदा साइंटिफिक फॉर्मूले के तहत कुछ बढ़ा दिया जाता है। स्‍कोर नॉर्मलाइजेशन के बाद कॉमन मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।

NEET पेपर लीक- EOU ने 9 कैंडिडेट्स को नोटिस भेजा:पेरेंट्स से भी पूछताछ होगी; सॉल्वर गैंग के पास इनके रोल कोड मिले थे

एग्‍जाम में पूरा टाइम मिला, फिर भी 15 ग्रेस मार्क्स मिले
एक और स्‍टूडेंट ने X पर लिखा है कि उसे एग्‍जाम में पूरा समय मिला था, फिर भी उसे ग्रेस मार्क्स मिले हैं। स्‍टूडेंट ने मेघालय के एक एग्‍जाम सेंटर पर परीक्षा दी और उसका स्‍कोर 400 रहा। उसने न ही कम समय मिलने की कोई शिकायत की, न ही NTA को कोई लेटर भेजा। इसके बावजूद उसे ग्रेस मार्क्‍स भी मिले और अब रीएग्‍जाम में शामिल होने का मौका भी मिल रहा है।

NTA ने नहीं बताया किस आधार पर और कितने ग्रेस मार्क्स दिए
NTA ने 8 जून को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया था कि NTA की कमेटी ने उन 1563 कैंडिडेट्स के 6 सेंटर्स की जांच की है जहां ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं। ये सेंटर्स मेघालय, बहादुरगढ़ (हरियाणा), दंतेवाड़ा, बालोद (छत्तीसगढ़‌), सूरत (गुजरात) और चंडीगढ़ के हैं।

NTA के मुताबिक, इन सेंटर्स पर परीक्षा होने में देरी हुई थी और स्टूडेंट्स को टेस्ट पेपर सॉल्व करने के लिए कम समय मिला था। इस वजह से इन स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स दिए गए। हालांकि, NTA ने ये नहीं बताया कि किस आधार पर और कितने ग्रेस मार्क्स दिए गए हैं। इस दौरान NTA के डायरेक्टर जनरल सुबोध कुमार सिंह ने कहा था कि अगर जरूरत पड़े तो रिजल्ट में संशोधन किया जाएगा।

NEET UG रिजल्‍ट 4 जून को जारी हुआ जिसके बाद से देशभर से रिजल्‍ट में गड़बड़ी की शिकायतें आने लगीं।

12वीं बोर्ड एग्जाम में फिजिक्स, केमिस्ट्री में फेल, NEET में 705 नंबर
सोशल मीडिया पर 12वीं बोर्ड एग्जाम में फिजिक्स और केमिस्ट्री में फेल होने वाली एक कैंडिडेट अंजलि पटेल की मार्कशीट भी सामने आई है। इसके मुताबिक NEET में अंजलि ने 720 में से 705 नंबर हासिल किए हैं, लेकिन फिजिक्स (थ्योरी) में उसे 100 में से 21 और प्रैक्टिकल में 50 में से 36 नंबर ही मिले हैं। वहीं, केमिस्ट्री (थ्योरी) में उसे 100 में से 31 और प्रैक्टिकल में 50 में से 33 मार्क्स ही मिले हैं। अंजलि ने NEET में फिजिक्स में 99.8903 और केमिस्ट्री में 99.861 परसेंटाइल स्कोर किया है।

ग्रेस मार्क्स वाले 1563 कैंडिडेट्स के लिए 23 जून को दोबारा एग्जाम होगा
बीते दिनों कोर्ट ने 1563 कैंडिडेट्स को NTA की तरफ से ग्रेस मार्क्स देने के फैसले को गलत ठहराया। अब इन स्टूडेंट्स के स्कोर कार्ड खारिज होंगे और 23 जून को दोबारा एग्जाम कराया जाएगा। हालांकि, जो स्टूडेंट एग्जाम न देना चाहें, उसके मार्क्स से ग्रेस मार्क्स माइनस करने के बाद फाइनल स्कोर कार्ड जारी किया जाएगा।

स्टूडेंट्स, पेरेंट्स से मिले शिक्षा मंत्री प्रधान
कुछ स्टूडेंट्स और पेरेंट्स ने 14 जून को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की। प्रधान ने भरोसा दिया कि जांच में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। सरकार पारदर्शी प्रक्रिया के लिए प्रतिबद्ध है। कोर्ट के सामने पारदर्शिता से बात रखेंगे। कोर्ट जो भी आदेश देगा, उसका पालन करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- प्रधानमंत्री मोदी NEET स्कैम पर चुप क्यों हैं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने NEET UG एग्जाम में गड़बड़ियों के आरोप पर प्रधानमंत्री मोदी की चुप्पी पर निशाना साधा। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हुई जांच ही अब देश के 24 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य को डूबने से बचा सकती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इतने बड़े स्कैम पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और NTA की आड़ में पर्दा डाल रही है।

अब तक सुप्रीम कोर्ट में 3 याचिकाओं पर सुनवाई हुई
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार 14 जून को NEET UG पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग की और याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट ने NTA को अपना पक्ष रखने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी। सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को NEET UG 2024 रिजल्ट को चुनौती देने वाली 3 याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इनमें 3 मांग की गई थीं…

  • परीक्षा में शामिल 1563 स्टूडेंट्स को जो ग्रेस मार्क्स दिए गए, वो गलत हैं।
  • मौजूदा रिजल्ट के बेस पर हो रही काउंसलिंग को रोका जाए।
  • NEET परीक्षा रद्द की जाए और एग्जाम दोबारा कराया जाए।

20 हजार स्‍टूडेंट्स ने की है शिकायत
देशभर में NEET UG 2024 को लेकर अलग-अलग राज्यों में लगभग 20 हजार स्टूडेंट्स ने याचिकाएं दायर की थीं, जिसमें परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत की गई है।

ग्रेस मार्क्स के खिलाफ दायर की गई याचिका में कहा गया कि NTA ने अब तक ये नहीं बताया कि उन्होंने स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स देने के लिए क्या तरीका अपनाया। वहीं, एग्जाम के पहले NTA की तरफ से जारी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में भी ग्रेस मार्क्स देने के प्रावधान का जिक्र नहीं था। ऐसे में कुछ कैंडिडेट्स को ग्रेस मार्क्स देना सही नहीं है।

ये भी पढ़ें…

चीन, किर्गिस्तान से सालाना 5 से 10 लाख में होता है MBBS; NEET UG स्‍कोर से एडमिशन होगा, ये हैं टॉप यूनिवर्सिटीज

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 5 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply