MP Board Exam Result 2024 released, check your final result, direct link | MP बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2024 जारी: अंशिका मिश्रा और मुस्कान दांगी बने ओवरआल टॉपर, जयंत यादव ने आर्ट स्ट्रीम में टॉप किया; 12वीं में कुल 64.49% स्टूडेंट्स पास


  • Hindi News
  • Career
  • MP Board Exam Result 2024 Released, Check Your Final Result, Direct Link
8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) ने 2024 के लिए एमपी बोर्ड 12वीं का नतीजा जारी कर दिया है। रीवा की अंशिका मिश्रा ने मैथ्स-साइंस स्ट्रीम में 500 में से 493 और विदिशा की मुस्कान दांगी ने कॉमर्स में 493 मार्क्स हासिल कर ओवरऑल टॉप किया है। वहीं, शाजापुर के जयंत यादव ने आर्ट स्ट्रीम में 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं।

MPBSE के रिकॉर्ड के अनुसार, इस साल कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 60.55 प्रतिशत छात्र और 68.43 प्रतिशत छात्राएं एग्जाम को पास हुई हैं।

इस साल 64.49 प्रतिशत रेगुलर और 22.46 प्रतिशत प्राइवेट स्टूडेंट पास हुए हैं। रेगुलर स्टूडेंट्स में 60.55 प्रतिशत लड़के जबकि 68.43 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। इस साल पिछले साल की तुलना में 9.23 प्रतिशत स्टूडेंट ज्यादा पास हुए हैं। 2023 में 55.26 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे।

पिछले 6 सालों की बात की जाए तो 2024, 2023 और 2022 में प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट सरकारी स्कूलों से बेहतर रहा है।

जयंत यादव ब​​​ने आर्ट्स स्ट्रीम में 12वीं बोर्ड के टॉपर

शाजापुर के जयंत यादव स्ट्रीम में एमपी 12वीं बोर्ड के टॉपर रहे हैं। उन्होंने 500 में से 487 अंक हासिल किए हैं। शाजापुर के कुलदीप मेवाड़ा 486 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, नरसिंहपुर की निशा भारती तीसरे स्थान पर रहीं उन्हें 484 अंक मिले। आर्ट्स स्ट्रीम में 12वीं टॉपर की लिस्ट के टॉप 10 में 5 लड़कियां शामिल हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए।

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने का डायरेक्ट लिंक

5 फरवरी से 5 मार्च के बीच हुए थे बोर्ड एग्जाम
MP बोर्ड के 10वीं के एग्जाम 5 फरवरी से 28 फरवरी के बीच हुए थे, जबकि 12वीं के बोर्ड एग्जाम 6 फरवरी से 5 मार्च के बीच हुए थे। MP बोर्ड के स्टूडेंट्स को बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए कम से कम 33% मार्क्स स्कोर करना जरूरी है। ऐसे स्टूडेंट्स इस एग्जाम में पास नहीं हो पाते हैं, उन्हें सप्लीमेंट्री एग्जाम देना होगा।

लगभग 8.5 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी 12वीं की परीक्षा
MP बोर्ड में 10वीं-12वीं की परीक्षा 18.22 लाख स्टूडेंट ने दी थी। 10वीं की बोर्ड परीक्षा 9 लाख 65 हजार हजार छात्रों ने दी थी। इस परीक्षा के लिए ​प्रदेशभर में कुल 3,868 एग्जाम सेंटर बनाए गए थे। वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होकर 5 मार्च तक चली थीं। 7,501 परीक्षा केंद्रों पर 8 लाख 57 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी।

जल्द शुरू होगी रिवैलुएशन की प्रक्रिया
ऐसे स्टूडेंट, जो किसी भी सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं या अपने रिजल्ट से असंतुष्ट हैं, वे पुनर्मूल्यांकन (रिवैलुएशन) का विकल्प चुन सकते हैं। रिवैलुएशन फॉर्म का लिंक जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इस प्रक्रिया के संबंध में अपडेट के लिए पोर्टल को नियमित रूप से चेक करते रहें।

इस साल भी में लड़कियों का पास होने प्रतिशत ज्यादा था

MPBSE के रिकॉर्ड के अनुसार, इस साल कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 627126 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया। इसमें से 314167 छात्र और 312959 छात्राएं एग्जाम में शामिल हुएं। उनमें से 60.55 छात्र और 68.43 छात्राएं एग्जाम को क्लीयर कीं। पास करने वाले कुल छात्रों की संख्या 64.49 प्रतिशत है।

वहीं, साल 2023 में कुल 7,29,426 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। हालाँकि, केवल 7,27,044 छात्र ही परीक्षा में शामिल हुए। उनमें से 4,01,366 छात्र पास हुए और पास होने का प्रतिशत 55.28 प्रतिशत था। इसमें 58.75 प्रतिशत महिला छात्र, जबकि सिर्फ 52 प्रतिशत पुरुष छात्रों ने बोर्ड एग्जाम क्वालिफाई किया था।

स्कूल से कलेक्ट करनी होगी ओरिजिनल मार्कशीट
MPBSE बोर्ड एग्जाम की तरफ से जारी की जाने वाली मार्कशीट प्रोविजनल है। स्टूडेंट्स को अपने स्कूल से ओरिजिनल मार्कशीट कलेक्ट करनी होगी। मार्कशीट पर हर सब्जेक्ट के थ्योरी और प्रैक्टिकल मार्क्स के साथ टोटल मार्क्स देख सकेंगे। मार्कशीट पर सेंटर कोड, स्कूल कोड, सब्जेक्ट्स और सब्जेक्ट कोड जैसी डिटेल्स भी होती हैं।

पिछले साल 25 मई को रिजल्ट जारी हुए थे
साल 2023 में, मध्य प्रदेश एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम 25 मई को घोषित किए गए थे। MPBSE क्लास 12 परीक्षा 2023 में छतरपुर के विकास द्विवेदी ने टॉप किया। उन्होंने साइंस स्ट्रीम में 500 में से 491 अंक हासिल किए थे।

राज्य शिक्षा केंद्र के संचालक एस धनराजू परीक्षा परिणाम की जानकारी देते हुए।

23 अप्रैल को 5वीं-8वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित हुआ
इससे पहले, राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने बोर्ड पैटर्न पर हुई 5वीं-8वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था। इन दोनों परीक्षाओं में करीब 24 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे। कक्षा पांचवी का रिजल्ट 90.97 फीसदी रहा है। इसमें सरकारी स्कूल का 91.53 और निजी स्कूल का परीक्षा परिणाम 90.18 फीसदी रहा है। मदरसों का परिणाम 73.26 फीसदी रहा है। वहीं, कक्षा आठवीं का रिजल्ट 87.71 फीसदी रहा है। सरकारी स्कूल का 86.22 फीसदी प्रायवेट स्कूल 90.60 फीसदी और मदरसा के 67.40 फीसदी छात्रों ने बाजी मारी है।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 2 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply