MP Board 5th, 8th board exam results declared; 90.97% students passed in class 5, class 8 result was 87.71% | EduCare न्यूज: MP बोर्ड 5वीं-8वीं बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी हुआ; क्लास 5 में 90.97% स्टूडेंट्स पास हुए, क्लास 8 का रिजल्ट 87.71% रहा


  • Hindi News
  • Career
  • MP Board 5th, 8th Board Exam Results Declared; 90.97% Students Passed In Class 5, Class 8 Result Was 87.71%
5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश ने MP बोर्ड के 5वीं और 8वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स RSKMP की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

क्लास 5 के बोर्ड एग्जाम 6 से 13 मार्च और क्लास 8 के बोर्ड एग्जाम 6 से 14 मार्च के बीच हुए थे। ये एग्जाम एक सिंगल शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 11:30 बजे के बीच हुए थे।

12 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने दिया था बोर्ड एग्जाम, पासिंग पर्सेंटेज 90.97%
टोटल 12,33,688 स्टूडेंट्स ने क्लास 5 का बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से 11,22,320 स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए। इनमें से 5,69,518 लड़के और 5,52,802 लड़कियां पास हुए हैं। ऐसे में क्लास 5 का ओवरऑल पासिंग पर्सेंटेज 90.97% है।

लड़कों का पास पर्सेंटेज 89.62% है और लड़कियों का पास पर्सेंटेज 92.41% है।

क्लास 8 का ओवर ऑल पासिंग पर्सेंटेज 89.56%
टोटल 11,37,387 स्टूडेंट्स ने क्लास 8 का बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से 9,97,553 स्टूडेंट्स एग्जाम में पास हुए थे। इनमें से 5,01,169 लड़के और 4,96,384 लड़कियां हैं। क्लास 8 का ओवर ऑल पासिंग पर्सेंटेज 87.71% है।

लड़कों का पास पर्सेंटेज 85.94% है जबकि लड़कियों का पास पर्सेंटेज 89.56% है।

करीब 24 लाख स्टूडेंट्स ने दिया था क्लास 5, 8 का बोर्ड एग्जाम
इस साल करीब 24 लाख स्टूडेंट्स ने क्लास 5 और क्लास 8 का बोर्ड एग्जाम दिया था। इनमें से करीब 12 लाख स्टूडेंट्स ने क्लास 5 का बोर्ड एग्जाम दिया था और 11 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने क्लास 8 का बोर्ड एग्जाम दिया था।

2023 में 5वीं का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 82.27% था जबकि क्लास 8 का ओवरऑल पास पर्सेंटेज 76.09% था।

क्लास 5 से 8 तक कोई स्टूडेंट फेल नहीं हो सकता
क्लास 5 और क्लास 8 के बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को टोटल कम से कम 33% मार्क्स स्कोर करना जरूरी है। इसके अलावा हर सब्जेक्ट में भी 33% स्कोर करना जरूरी है।

हालांकि, RTE गाइडलाइन के मुताबिक किसी बच्चे को एलीमेंट्री क्लासेस यानी क्लास 1 से क्लास 8 के बीच फेल नहीं किया जा सकता। वहीं, हर स्टूडेंट को अपने मार्क्स इम्प्रूव करने के लिए सप्लीमेंट्री एग्जाम में बैठने का मौका भी दिया जाता है।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 1 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply