Krishna M. Ella became the President of Indian Vaccine Manufacturers Association, IREDA got Navratna status | करेंट अफेयर्स 02 मई: कृष्णा एम. एला बने इंडियन वैक्सीन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, प्लेबैक सिंगर उमा रामानन का निधन हुआ


  • Hindi News
  • Career
  • Krishna M. Ella Became The President Of Indian Vaccine Manufacturers Association, IREDA Got Navratna Status
8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हेमा मालिनी और सायरा बानो समेत 10 हस्तियों को मिलेगा पं. लच्छू महाराज अवार्ड। कृष्णा एम. एला ‘इंडियन वैक्सीन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन’ ने नए अध्यक्ष बनाए गए। वहीं, भारतीय अक्षय ऊर्जा विकास संस्‍था (IREDA) का ‘नवरत्न’ का दर्जा का दर्जा मिला।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

निधन (Obituary)

1. प्लेबैक सिंगर उमा रामानन का निधन : प्लेबैक सिंगर उमा रामानन का निधन हो गया है। वे मुख्य रूप से तमिल में गाती थीं। बुधवार, 1 मई को उमा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 72 साल की थीं।

उमा ने बतौर सिंगर साल 1997 में अपने करियर की शुरुआत की थी

  • उमा रामानन एक प्रशिक्षित शास्त्रीय गायिका थीं और उन्होंने 35 वर्षों में 6,000 से अधिक संगीत कार्यक्रमों में भाग लिया।
  • तमिल फिल्म ‘निजालगल’ से उमा रामानन की ‘पूंगथावे थाल थिरावई’ ने उमा को पहचान दिलाई।
  • इससे उनके करियर को उड़ान मिली और उन्होंने इलैयाराजा के साथ 100 से अधिक गानों में काम किया।
  • उमा ने आखिरी गाना, ‘कन्नुम कन्नुम्थन कलंदाचू’ विजय की थिरुपाची के लिए गाया था।
  • वहीं, इन्होंने ये गाना हरीश राघवेंद्र और प्रेमजी के साथ गाया।
  • इनके परिवार में उनके गायक-पति एवी रामानन और उनके बेटे विग्नेश रमनन हैं। उमा के निधन के पीछे का कारण अभी भी अज्ञात है।

नेशनल (NATIONAL)

2. सुप्रीम कोर्ट ने कहा सात फेरों के बिना हिंदू विवाह मान्य नहीं : सुप्रीम कोर्ट ने 1 मई को शादी को लेकर अहम फैसला सुनाया है। फैसले में कोर्ट ने कहा है कि हिंदू विवाह एक संस्कार है और यह “सॉन्ग-डांस”, “वाइनिंग-डायनिंग” का आयोजन नहीं है।

जस्टिस बी.वी. नागरत्ना और ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की खंडपीठ ने यह फैसला दिया।

  • सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि अपेक्षित सेरेमनी नहीं की गई है तो हिंदू विवाह अमान्य है और रजिस्ट्रेशन इस तरह के विवाह को वैध नहीं बताता है।
  • कोर्ट ने एक फैसले में हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के तहत हिंदू विवाह की कानूनी आवश्यकताओं और पवित्रता को स्पष्ट किया है।
  • अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि हिंदू विवाह को वैध होने के लिए, इसे सप्तपदी (पवित्र अग्नि के चारों ओर फेरे के सात चरण) जैसे उचित संस्कार और समारोहों के साथ किया जाना चाहिए।
  • विशेष विवाह अधिनियम, 1954 के तहत, एक पुरुष और एक महिला, अधिनियम के नियमों के मुताबिक पति और पत्नी होने का दर्जा प्राप्त कर सकते हैं।
  • विशेष विवाह अधिनियम, 1954 केवल हिंदुओं तक ही सीमित नहीं है।
  • भारत का सुप्रीम कोर्ट भारत के संविधान के तहत एक सर्वोच्च न्यायिक निकाय है।
  • 28 जनवरी 1950 को, भारत के एक प्रभुतासंपन्न लोकतांत्रिक गणराज्य बनने के दो दिन बाद, सुप्रीम कोर्ट का उद्घाटन किया गया था।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)

3. कृष्णा एम. एला बने इंडियन वैक्सीन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने नए अध्यक्ष : इंडियन वैक्सीन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (IVMA) ने 30 अप्रैल को भारत बायोटेक के को-फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन डॉ. कृष्णा एम एला को एसोसिएशन का नया अध्यक्ष बनाया है। उनका कार्यकाल दो साल अप्रैल 2024-2026 तक के लिए होगा।

कृष्णा, अदार पूनावाला की जगह लेंगे। अदार 2019 से 2024 तक IVMA के अध्यक्ष रहें।

  • कृष्णा एम. एला का जन्म 1969 में तमिलनाडु के थिरुथानी में हुआ।
  • इन्होंने एग्रीकल्चर साइंसेज में ग्रैजुएशन और यूनिवर्सिटी ऑफ हवाई से एमएस की डिग्री ली है।
  • यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. एला ने पीएचडी करने के बाद मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैरोलिना, चार्ल्सटन में एक रिसर्चर के रूप में काम किया है।
  • डॉ. कृष्णा एला भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।
  • इसकी स्थापना उन्होंने 1996 में अपनी पत्नी सुचित्रा इल्ला (Suchitra Ella) के साथ मिलकर की थी।
  • भारत बायोटेक ने स्वदेशी कोविड-19 टीका कोवैक्सिन विकसित किया है।
  • कंपनी के पास अभी 140 दवाओं के ग्लोबल पेटेंट्स मौजूद हैं।
  • किसी संक्रामक बीमारी के विरुद्ध इम्यूनिटी पॉवर विकसित करने हेतु जो दवा, ड्रॉप्स, इंजेक्शन या किसी अन्य रूप में दी जाती है, उसे टीका (वैक्सीन) कहते हैं।
  • संक्रामक रोगों की रोकथाम हेतु टीकाकरण सर्वाधिक प्रभावी विधि होती है।

अवॉर्ड (AWARD)

4. हेमा मालिनी और सायरा बानो समेत 10 हस्तियों को मिलेगा पं. लच्छू महाराज अवार्ड : फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी, सायरा बानो, उमा शर्मा, रमा वैद्यनाथन, उमा डोगरे, डा. संध्या पुरीचा, डा. मालविका मित्रा, पं. राजेंद्र गंगानी, प्राची शाह और असीम बंधु भट्टाचार्य को पं. लच्छू महाराज सम्मान प्रदान किया जाएगा। 28 अप्रैल को इसकी घोषणा की गई। लच्छू महाराज बैले फाउंडेशन की ओर से सभी को यह सम्मान 31 अगस्त को लखनऊ में दिया जाएगा।

वर्ष 2014 के बाद से पं. लच्छू महाराज अवार्ड नहीं दिया गया था। अब एक साथ 10 वर्षों के सम्मान दिए जा रहे हैं।

  • भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय सभागार में हुई अवार्ड समिति की बैठक में फाउंडेशन ने वर्ष 2015 से 2024 तक के सम्मान घोषित किए।
  • इस बैठक की अध्यक्षता वाइस चांसलर प्रो. मांडवी सिंह ने की।
  • पं. लच्छू महाराज पुरस्कार नृत्य और प्रदर्शन कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।
  • पंडित राजेंद्र गंगानी को लच्छू महाराज आवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया।
  • पं. लच्छू महाराज अवार्ड प्रसिद्ध कथक प्रतिपादक लच्छू महाराज के सम्मान में स्थापित किया गया है।
  • इनका जन्म 1907 में लखनऊ में बैजनाथ प्रसाद के रूप में हुआ था।
  • वे एक प्रसिद्ध शास्त्रीय कथक नर्तक और कोरियोग्राफर(नृत्य निर्देशक ) थे।
  • 19 जुलाई, 1978 को इनकी मृत्यु हो गई थी।
  • इन्होंने महल, मुगल-ए-आजम, छोटी-छोटी बातें और पाकीजा जैसी फिल्मों में कथक नृत्य कोरियोग्राफ किया था।
  • 1957 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

5. हितेश सेठिया बने Jio फाइनेंशियल सर्विसेज के MD और CEO : कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय (MCA) ने 30 अप्रैल को तीन साल के लिए हितेश कुमार सेठिया को जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति 15 नवंबर, 2023 से मानी जाएगी।

जिओ फाइनेंशियल सर्विसेज ने रेगुलेटरी फाइलिंग में इस फैसले की जानकारी दी।

  • हितेश, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज के मौजूदा CEO चरणजीत अत्रा की जगह लेंगे।
  • इन्होंने विभिन्न वित्तीय कंपनियों में उच्च पदों पर रह चुके हैं।
  • इन्होंने यूरोप, एशिया और नार्थ अमेरिका में भी काम किया है।
  • इन्होंने अपनी पढ़ाई हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से की थी।
  • इन्होंने सबसे ज्यादा समय तक ICICI बैंक में काम किया।
  • ICICI बैंक के लिए कनाडा और जर्मनी में भी काम किया है।
  • साल 2022 में उन्होंने मैकलॉरेन स्ट्रेटजिक वेंचर को ज्वॉइन किया था।
  • जियो फाइनेंशियल सर्विसेज भारत की एक वित्तीय सेवा प्रदान करने वाली कंपनी है, जो पहले रिलायन्स इण्डस्ट्रीज की एक उपकंपनी थी।
  • इसने अपनी पहचान को स्वतंत्र बनाया और अगस्त 2023 में इसे भारतीय शेयर बाजार में पंजीकृत किया गया।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

6. चीन ने पहली हैंगर श्रेणी की पनडुब्बी लॉन्च की : 30 अप्रैल को चीन ने पाकिस्तान के लिये तैयार की जा रहीं आठ हैंगर श्रेणी की पनडुब्बियों में से पहली को लॉन्च किया है। यह एक डीजल-इलेक्ट्रिक हमलावर पनडुब्बी है।

दोनों देशों ने 2018 में चार बहुउद्देश्यीय युद्धपोतों के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किए गए थे। पहला और दूसरा जहाज PNS तुगरिल और PNS तैमूर 2022 में PN बेड़े में शामिल हुए।

  • आठ में से चार पनडुब्बी का निर्माण वुचांग शिपबिल्डिंग इंडस्ट्री ग्रुप (WSIG) द्वारा किया जाना है।
  • वहीं, शेष चार का निर्माण ट्रांसफर ऑफ टेक्नोलॉजी (TOT ) समझौते के तहत KS&EW (कराची शिपयार्ड एंड इंजीनियरिंग व‌र्क्स) में किया जा रहा है।
  • हैंगर श्रेणी की पनडुब्बी भारतीय नौसेना की कलवरी श्रेणी की पनडुब्बियों से बड़ी है, जिसमें कलवरी श्रेणी के 1,775 टन की तुलना में 2,800 टन का डिस्प्लेसमेंट है।
  • हैंगोर क्लास में एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (AIP) है।
  • यदि कोई पनडुब्बी ‘AIP सिस्टम’ से लैस है, तो पनडुब्बी को सप्ताह में केवल एक बार ऑक्सीजन लेने की आवश्यकता होगी।
  • AIP पनडुब्बियों को लंबे समय तक जलमग्न में रहने की अनुमति देता है।
  • AIP को वर्ष 2024 में पहली स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी INS कलवरी पर स्थापित करने की योजना है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

2 मई का इतिहास : 2011 में आज के ही दिन अमेरिका ने 11 सितंबर, 2001 के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का बदला लिया था। और पाकिस्तान के एबटाबाद में छिपे ओसामा बिन लादेन को ऑपरेशन नेपच्यून स्पीयर के तहत खत्म किया था। ये पूरा ऑपरेशन इतना गोपनीय था। करीब 25 सील कमांडों ने 6 अमेरिकी हेलिकॉप्टर में अफगानिस्तान से उड़ान भरी। 90 मिनट के सफर के बाद ये हेलिकॉप्टर इस्लामाबाद से 120 किलोमीटर दूर एबटाबाद स्थित कंपाउंड में उतरे। मकान की तीसरी मंजिल पर ओसामा था, कमांडो वहां पहुंचे और लादेन के चेहरे व सिर पर गोली मारी। शव को एक बैग में पैक कर अफगानिस्तान ले गए। पूरा ऑपरेशन 40 मिनट चला। इसके बाद तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओसामा की मौत की पुष्टि की।

  • 1519: महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन।
  • 1921 : महान फिल्मकार सत्यजीत रे का जन्म हुआ था।
  • 1986: अमेरिका की एन. बैन्क्राफ़ उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
  • 1950: फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।
  • 1933: जर्मनी में हिटलर ने ट्रेड यूनियनों पर प्रतिबंध लगा दिया।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 2 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply