Job and Education Bulletin Vacancy for post of officers in Bihar Co-operative Bank Sarkari Naukri Latest Updates | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: बिहार को-ऑपरेटिव बैंक में ऑफिसर्स की वैकेंसी; यूपी पंचायत में 4821 भर्ती के आवेदन की लास्‍ट डेट


  • Hindi News
  • Career
  • Job And Education Bulletin Vacancy For Post Of Officers In Bihar Co operative Bank Sarkari Naukri Latest Updates
8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्‍कार, आज टॉप जॉब्‍स में जानेंगे बिहार स्‍टेट को-ऑपरेटिव बैंक में ऑफिसर्स की वैकेंसी और यूपी पंचायत विभाग में 12वीं पास के लिए निकली भर्ती के बारे में। करेंट अफेयर्स में है आंध्र प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष धर्मपुरी श्रीनिवास के निधन की जानकारी और टॉप स्‍टोरी में बताएंगे NEET रीएग्‍जाम की रिजल्‍ट डेट और UGC NET की नई एग्‍जाम डेट।

करेंट अफेयर्स

1. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी श्रीनिवास का निधन
29 जून को कांग्रेस की आंध्र प्रदेश (अविभाजित) इकाई के पूर्व अध्यक्ष धर्मपुरी श्रीनिवास का हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 76 साल के थे। श्रीनिवास पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। वे पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस राजशेखर रेड्डी की कैबिनेट में मंत्री भी थे।

धर्मपुरी श्रीनिवास 2004 और 2009 के विधानसभा और आम चुनावों के दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे।

2. राष्ट्रीय महिला कोचिंग शिविर के लिए 33 सदस्यीय कोर संभावित टीम घोषित
29 जून को हॉकी इंडिया ने ट्रेनिंग शिविर के लिए 33 सदस्यीय भारतीय महिला संभावित ग्रुप की घोषणा की। यह ट्रेनिंग 1 जुलाई से शुरू होगी, जो कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) केंद्र में दो महीने तक चलेगी।

राष्ट्रीय महिला कोचिंग शिविर के लिए 33 सदस्यीय कोर संभावित टीम घोषित की गई।

3. मनोज आहूजा ओडिशा के मुख्य सचिव बने
28 जून को ओडिशा सरकार ने मनोज आहूजा को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया। उन्होंने प्रदीप कुमार जेना की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। मनोज आहूजा 1 अप्रैल 2022 से केंद्र सरकार के कृषि और कृषक कल्याण विभाग में सचिव के पद पर थे।

मनोज आहूजा 1990 बैच के ओडिशा कैडर के IAS अधिकारी हैं।

दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप जॉब्स

1. बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में ऑफिसर के पदों पर भर्ती

बिहार स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक ने भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। 21 से 30 साल तक के MBA कर चुके कैंडिडेट्स इसमें अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई करने की लास्ट डेट 8 जुलाई है। सिलेक्‍टेड कैंडिडेट्स को 25 हजार रुपए प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट biharscb.co.in पर जाकर इन पोजीशन्स के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

2. यूपी ग्राम पंचायतों में 4821 पदों पर भर्ती की लास्‍ट डेट
उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों में सहायक/ अकाउंटेंट- डेटा एंट्री ऑपरेटर के पदों पर भर्ती जारी है। 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर ऑफिशियल वेबसाइट panchayatiraj.up.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। BCom, MCom या CA इंटर कर चुके स्टूडेंट्स state.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए ऐज लिमिट 18 से 40 साल तय है और अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 जून है।

सरकारी नौकरियों से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. NEET UG के 1563 कैंडिडेट्स के लिए हुए रीएग्‍जाम की आंसर की पर ऑब्‍जेक्‍शन का आज आखिरी मौका
NEET UG रीएग्‍जाम आंसर की ऑब्‍जेक्‍शन विंडो आज 29 जून को बंद हो रही है। कैंडिडेट्स 200 रुपए पर क्‍वेश्‍चन की फीस के साथ आंसर की पर ऑब्‍जेक्‍शन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर आज रात 11 बजे तक ही मौका है। NTA कल 30 जून को परीक्षा का रिजल्‍ट जारी कर सकता है।

ऑब्‍जेक्‍शन विंडो आज रात 11 बजे बंद हो जाएगी।

2. NTA ने UGC-NET, CSIR-NET और NCET परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान किया
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 28 जून की रात UGC-NET, CSIR-NET और NCET परीक्षाओं की नई डेट्स जारी कीं। ये तीनों एग्‍जाम जून में होने थे, जिन्‍हें अलग-अलग वजहों से कैंसिल किया गया था। अब ये एग्‍जाम 10 जुलाई से 4 सितंबर के बीच होंगे।

​​ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 3 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply