Jharkhand JPSC CCE Prelims Exam Result 2023 Released, Check Your Result, Direct Link | EduCare न्यूज: झारखंड JPSC CCE प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट जारी हुआ, देखें अपना परिणाम, डायरेक्ट लिंक


  • Hindi News
  • Career
  • Jharkhand JPSC CCE Prelims Exam Result 2023 Released, Check Your Result, Direct Link
7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) ने JPSC CCE प्रीलिम्स 2023 रिजल्ट जारी किया है। कैंडिडेट JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.jpsc.gov.in/ पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इसमें कुल 7011 कैंडिडेट पास हुए हैं। अब ये कैंडिडेट मेन्स एग्जाम में शामिल होंगे।

रिजल्ट PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक

342 पदों के लिए जारी हुआ था नोटिफिकेशन
झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन ने 27 जनवरी, 2024 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर JPSC CCE भर्ती 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया था। यह नोटिफिकेशन कुल 342 पदों पर वैकेंसी के लिए था।

JPSC CCE भर्ती नोटिफिकेशन 2023

7011 कैंडिडेट क्वालिफाई किए
JPSC CCE प्रीलिम्स एग्जाम में तीन लाख 20 हजाार 661 कैंडिडेट शामिल हुए। मेन्स एग्जाम के लिए वैकेंसी से 15 गुना अधिक यानी 5130 अभ्यर्थी चुने जाने थे लेकिन कई कैंडिडेट्स के समान अंक होने से मुख्य परीक्षा के लिए क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 7011 हो गई।

22 से 24 जून के बीच होगा मेन्स एग्जाम
झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विस कॉम्पिटिटिव प्रीलिम्स एग्जाम 2023 का आयोजन 17 मार्च, 2024 को हुई थी। मेन्स एग्जाम की संभावित डेट 22 जून, 2024 से 24 जून, 2024 है।

JPSC CCE 2023 कटऑफ

नॉन रिजर्व कैटेगरी को 40% क्वालिफाइंग मार्क्स
झारखंड PCS प्रीलिम्स, मेन्स और मेरिट लिस्ट के लिए क्वॉलिफाइंग मार्क्स अनारक्षित के लिए 40%, SC/ST के लिए 32%, BC-1 के लिए 34%, BC-2 के लिए 36.5 फीसदी, PGT के लिए 20 फीसदी और EWS के लिए 40 फीसदी निर्धारित की गई है।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 3 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply