JEE Mains Session – 2 Result Declared Top Engineering Colleges in Delhi Mumbai | JEE Mains सेशन -2 का रिजल्ट जारी: दिल्ली-मुंबई के बेस्ट इंजीनियरिंग कॉलेजों में लें एडमिशन, टॉप 10 में दिल्ली के 3, मुंबई के 2 कॉलेज


  • Hindi News
  • Career
  • JEE Mains Session 2 Result Declared Top Engineering Colleges In Delhi Mumbai
9 घंटे पहलेलेखक: ऋचा श्रीवास्तव

  • कॉपी लिंक

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 24 अप्रैल की देर रात तकरीबन 11 बजकर 30 मिनट पर JEE Mains 2024 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया। स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर jeemain.nta.ac.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।

इस स्कोर की मदद से देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में BTech और BE की पढ़ाई के लिए एडमिशन ले सकते हैं। इस बार करीब 2,50,000 बच्चों ने JEE Advanced के लिए क्वालिफाई किया है।

एग्जाम में अच्छा स्कोर करने के बाद आप भी देश के टॉप इंस्टीट्यूटट्स या किसी बड़े शहर से पढ़ाई करने के बारे में सोच रहे होंगे। दिल्ली के कुल 3 कॉलेज और मुंबई के 2 कॉलेज देश के 50 टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में शुमार हैं। वहीं, गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से JEE Mains के जरिए BTech+MTech की डुअल डिग्री कोर्स में भी एडमिशन ले सकते हैं।

1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली (IIT-D)
IIT-D में 6 स्कूल, 16 डिपार्टमेंट्स और 11 स्पेशलाइज्ड सेंटर्स हैं। इनमें केमिकल इंजीनियरिंग, एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग, मैटेरियल्स साइंस एंड इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री और टेक्सटाइल एंड फाइबर इंजीनियरिंग जैसे डिपार्टमेंट्स शामिल हैं।

इसके अलावा बायोलॉजिकल साइंस, पब्लिक पॉलिसी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए अलग डिपार्टमेंट्स भी हैं। वहीं, एटमॉस्फेरिक साइंस, एजुकेशनल टेक्नोलॉजी, रूरल डेवलपमेंट, ऑप्टिक्स जैसे सब्जेक्ट्स के लिए खासतौर पर डेडिकेटेड सेंटर बनाए गए हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स में BTech या BE कोर्सेज में एडमिशन के लिए अप्लाय कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : यहां एडमिशन लेने के लिए 12वीं में 75% से ज्यादा स्कोर होना जरूरी है। इसके अलावा JEE Mains और JEE Advanced एग्जाम के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन और काउंसलिंग के लिए अप्लाय कर सकते हैं।

2. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे (IIT-B)
IIT बॉम्बे में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी से जुड़े 16 डिपार्टमेंट्स हैं। इसके अलावा मैनेजमेंट, डिजाइन और आंत्रप्रेन्योरशिप से जुड़े 3 स्कूल और 40 रिसर्च सेंटर्स हैं। ये रिसर्च सेंटर्स एकेडमिक डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट प्रोग्राम ऑफर करते हैं।

कोर्सेज : IIT-B से इन डिपार्टमेंट्स में BTech या BE कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : BTech प्रोग्राम्स में JEE Mains और JEE Advanced के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा 12वीं में कम से कम 75% मार्क्स होने भी जरूरी हैं।

IIT बॉम्बे की स्थापना 1958 में हुई थी।

3. इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी (ICT), मुंबई
ये इंस्टिट्यूट मुंबई में है। इसके अलावा इसके कैंपस ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर और महाराष्ट्र के मराठावाड़ जालना में भी है। इंस्टीट्यूट में 13 अलग-अलग डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इंस्टीट्यूट से स्पेशलिटी केमिकल्स टेक्नोलॉजी, फाइबर्स एंड टेक्सटाइल प्रोसेसिंग, फूड इंजीनियरिंग, ऑयल्स, ओलियोकेमिकल्स एंड सुर्फेकटेंट्स इंजीनियरिंग, पॉलीमर एंड सरफेस इंजीनियरिंग और जनरल इंजीनियरिंग यानी कोर सब्जेक्ट्स में BE कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इस यूनिवर्सिटी में 12वीं के बाद MHT-CET एग्जाम या फिर JEE Mains एग्जाम के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

1 अक्टूबर 1993 को यूनिवर्सिटी ऑफ बॉम्बे के डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी को अलग से स्टेट यूनिवर्सिटी के तौर पर स्थापित किया गया।

4. जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI), दिल्ली
जामिया मिलिया इस्लामिया सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। यहां फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में कुल 7 डिपार्टमेंट्स हैं। इनमें सिविल इंजीनियरिंग, एप्लाइड साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज, कंप्यूटर इंजीनियरिंग जैसे डिपार्टमेंट शामिल हैं। इसके अलावा यहां यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक भी है।

कोर्सेज : यूनिवर्सिटी से इन सभी डिपार्टमेंट्स में BTech और पॉलिटेक्निक डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : JMI से BTech करने के लिए JEE Mains क्वालिफाई करना जरूरी है।

यूनिवर्सिटी की स्थापना 1920 में हुई थी। वहीं, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की स्थापना 1985 में हुई थी।

5. दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU), दिल्ली
DTU दिल्ली की स्टेट यूनिवर्सिटी है। इसे पहले दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नाम से जाना जाता था। 1952 में इसे दिल्ली यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड कर दिया गया।

DTU में कुल 17 डिपार्टमेंट्स हैं और जियोइंफॉर्मेटिक्स के लिए अलग स्पेशलाइज्ड सेंटर भी है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए अलग से स्पेशलाइज्ड सेंटर भी है।

कोर्सेज : DTU से एप्लाइड केमिस्ट्री, मैथ्स, फिजिक्स, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी जैसी ब्रांच में BTech कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : यूनिवर्सिटी के BTech कोर्सेज में JEE Mains स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा NRI और विदेशी स्टूडेंट्स के लिए एडमिशन के लिए अलग क्राइटेरिया है। वहीं, BTech में लेटरल एंट्री और पढ़ाई के साथ BTech में एडमिशन लेने के लिए अलग क्राइटेरिया है।

1941 में इस कॉलेज की शुरुआत दिल्ली पॉलिटेक्निक के तौर पर हुई थी।

6. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), दिल्ली
NIT दिल्ली में एप्लाइड साइंस, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग जैसे टोटल 7 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स में BTech कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : यहां एडमिशन लेने के लिए JEE Mains क्वालिफाई करना जरूरी है।

NIT दिल्ली की स्थापना 2010 में हुई थी।

7. नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (NSUT), दिल्ली
NSUT को पहले नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के नाम से जाना जाता था। 2018 में इसे स्टेट यूनिवर्सिटी का स्टेटस दिया गया है। अब यूनिवर्सिटी में 8 अलग-अलग सब्जेक्ट्स के लिए फैकल्टी हैं। इनमें फैकल्टी ऑफ डिजाइन, फैकल्टी ऑफ इन्फॉर्मेशन कम्युनिकेशन एंड टेक्नोलॉजी, फैकल्टी ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर टेक्नोलॉजी जैसी फैकल्टी शामिल हैं। यहां इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए अलग सेंटर्स भी हैं।

कोर्सेज : इंस्टीट्यूट में 26 से ज्यादा डिपार्टमेंट्स में पढ़ाई होती है। इनमें सिविल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल इंजीनियरिंग, मैथ्स, फिजिकल एजुकेशन के अलावा ह्यूमैनिटीज और मैनेजमेंट स्टडीज के डिपार्टमेंट भी हैं। इन सभी डिपार्टमेंट्स में BTech कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इन सभी डिपार्टमेंट्स में से किसी भी ब्रांच में पढ़ाई के लिए JEE Mains के स्कोर के बेसिस पर अप्लाय कर सकते हैं।

इस इंस्टीट्यूट की स्थापना 1983 में दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के नाम से हुई थी।

8. इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT), दिल्ली
इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी को स्टेट यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त है। यहां से कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, कंप्युटेशनल बायोलॉजी, मैथ्स, सोशल साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज और ह्युमन सेंटर्ड डिजाइन जैसे डिपार्टमेंट हैं।

इसके अलावा इंस्टीट्यूट में टेक्नोलॉजी इन पोलिसिंग, ह्युमन कंप्यूटिंग, क्वांटम टेक्नोलॉजी, हेल्थकेयर, सस्टेनेबल मोबिलिटी, लाइट फीडलिटी जैसे स्पेशल सेंटर्स भी हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स के BTech कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : 12वीं पास कर चुके स्टूडेंट्स JEE Mains के स्कोर के जरिए इंस्टीट्यूट में एडमिशन और काउंसलिंग के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

इसकी स्थापना 2008 में हुई थी।

9. गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU), दिल्ली
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी का कैंपस द्वारका में है। यूनिवर्सिटी में 15 अलग-अलग स्कूल हैं। इनमें स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेशन, कम्युनिकेशन एंड टेक्नोलॉजी, केमिकल टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज, लॉ एंड लीगल स्टडीज, एजुकेशन, मास कम्युनिकेशन जैसे सब्जेक्ट्स के लिए अलग-अलग स्कूल हैं।

यूनिवर्सिटी की स्थापना 1988 में हुई थी।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स में BTech कोर्सेज के लिए अप्लाय कर सकते हैं। वहीं, केमिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इन्फॉर्मेशन इंजीनियरिंग और बायोकेमिकल इंजीनियरिंग में BTech और MTech डुअल डिग्री कोर्स के लिए भी अप्लाय कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : यूनिवर्सिटी के BTech कोर्स में JEE Mains स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 1 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply