ICSE ISC board result date announced, Board Result Date Announced | ICSE, ISC बोर्ड रिजल्‍ट की डेट घोषित: 6 मई सुबह 11 बजे जारी होंगे नतीजे; इस साल नहीं होंगे कंपार्टमेंट एग्‍जाम


  • Hindi News
  • Career
  • ICSE ISC Board Result Date Announced, Board Result Date Announced
16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्‍ट कल 6 मई को जारी होंगे। बोर्ड सचिव ने जानकारी दी है कि ICSE यानी कक्षा 10 और ISC यानी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे 6 मई, सुबह 11 बजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल हुए स्‍टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकेंगे।

रिजल्‍ट बोर्ड की वेबसाइट्स के अलावा, डिजीलॉकर ऐप पर भी चेक कर सकेंगे।

इस साल नहीं होंगे कंपार्टमेंटल एग्‍जाम
बोर्ड ने जानकारी दी है कि इस साल स्‍टूडेंट्स को कंपार्टमेंटल एग्‍जाम देने का मौका नहीं मिलेगा। अगर कोई स्‍टूडेंट्स अपने मार्क्‍स सुधारना चाहता है, तो उसे इंप्रूवमेंट एग्‍जाम के लिए अप्‍लाई करना होगा। इंप्रूवमेंट एग्‍जाम अधिकतम 2 सब्‍जेक्‍ट्स में दे सकेंगे।

इस साल 2 पेपर स्‍थगित हुए थे
इस साल की CISCE की बोर्ड परीक्षाओं में दो पेपर स्थगित किए गए थे। ICSE 10वीं का केमेस्‍ट्री का पेपर 26 फरवरी को होना था, मगर 21 मार्च के लिए स्थगित किया गया था। इसके अलावा, एक एग्‍जाम सेंटर पर क्‍वेश्‍चन पेपर का पैकेट ‘खो जाने’ की सूचना मिलने के बाद ISC 12वीं का साइकोलॉजी का पेपर स्थगित किया गया था। परीक्षा 27 मार्च को होनी थी जिसे 4 अप्रैल को आयोजित किया गया था।

पिछले साल लड़कियों के पास होने का प्रतिशत ज्यादा

2023 में 12वीं कक्षा में स्टूडेंट्स के पास होने का प्रतिशत 96.93% था। इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। 12वीं क्लास में लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 98.01% था, जबकि लड़कों के पास होने का प्रतिशत 95.96% था।

वहीं, 10वीं कक्षा में स्टूडेंट्स के पास होने का प्रतिशत 98.94% था। इस परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। 10वीं क्लास में लड़कियों के पास होने का प्रतिशत 99.21% था, जबकि लड़कों के पास होने का प्रतिशत 98.71% था।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 7 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply