Gujarat High Court Vacancy Update | Bihar BPSC Block Horticulture Officer Recruitment Details | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: गुजरात हाईकोर्ट में 12वीं पास के लिए 1318 पदों पर भर्ती, BPSC ने ग्रेजुएट्स के लिए निकालीं 318 वैकेंसी


  • Hindi News
  • Career
  • Gujarat High Court Vacancy Update | Bihar BPSC Block Horticulture Officer Recruitment Details
3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात BPSC और गुजरात हाईकोर्ट में निकली वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात माउंट एवरेस्ट को 30वीं बार फतह करने वाले दुनिया के अकेले इंसान की। टॉप स्टोरी में जानकारी किर्गिस्तान में फंसे स्टूडेंट्स और NDA, NA 1 2024 के रिजल्ट की।

करेंट अफेयर्स

1. तेजस शिरसे ने हर्डल रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाया
भारतीय धावक तेजस शिरसे ने फिनलैंड में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर मीट 2024 में 110 मीटर हर्डल रेस जीत ली। इसकी जानकारी 23 मई को स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SAI) ने दी। तेजस शिरसे ने 13.41 सेकेंड में रेस को पूरा कर लिया। वह 13.27 सेकेंड के ओलिंपिक क्वालिफिकेशन मार्स के 0.14 सेकेंड से चूक गए। उन्होंने 2017 में सिद्धांत थिंगलाया का 13.48 सेकेंड का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया।

21 वर्षीय तेजस शिरसे पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़ में टॉप पोजिशन पर हैं।

2. टो लैम वियतनाम के राष्ट्रपति बने
22 मई को वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के पुलिस ब्यूरो के सदस्य जनरल टो लैम ने देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। देश की 15वीं नेशनल असेंबली (संसद) के सातवें सत्र में जनरल लैम ने राष्ट्रपति बनने के लिए बहुमत हासिल किया। उन्हें 473 में से 472 वोट मिले। 22 अगस्त 1981 को टो लैम वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बने थे। 2011 में केंद्रीय समिति के सदस्य बने और 2016 में पुलिस ब्यूरो में शामिल हुए।

10 जुलाई 1957 को जन्मे टो लैम वियतनाम में जुआन काऊ गांव के रहने वाले हैं।

3. नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 30वीं बार फतह किया एवरेस्ट
22 मई को नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता ने 30 साल में 30वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। वे ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते पर्वतारोही बन गए। कामी रीता शेरपा ने दक्षिण-पूर्व रिज रूट से चढ़ाई की और 8,849 मीटर (29,032 फीट) की चोटी पर पहुंचे। कामी 10 दिन में 2 बार एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे हैं।

54 साल के कामी को एवरेस्ट मैन के नाम से भी जाना जाता है।

4. भारतवंशी श्रीनिवास आर कुलकर्णी को शॉ पुरस्कार मिलेगा
21 मई को शॉ पुरस्कार फाउंडेशन ने अमेरिका में खगोल विज्ञान के भारतवंशी प्रोफेसर श्रीनिवास आर कुलकर्णी को एस्ट्रोनॉमी में शॉ पुरस्कार 2024 देने की घोषणा की। उन्हें मिलीसेकेंड पल्सर, गामा-रे विस्फोट, सुपरनोवा जैसी घटनाओं पर स्टडी करने के लिए जाना जाता है। 2006 से 2018 तक इन्होंने कैलटेक ऑप्टिकल ऑब्जर्वेटरीज के डायरेक्टर के रूप में काम किया। श्रीनिवास आर कुलकर्णी को यह अवॉर्ड 12 नवंबर 2024 को हॉन्गकॉन्ग में आयोजित समारोह में दिया जाएगा।

1978 में श्रीनिवास ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से PhD की डिग्री ली थी।

दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप जॉब्स

1. गुजरात हाईकोर्ट में 1318 पदों पर भर्ती
गुजरात हाईकोर्ट (GHC) ने 22 मई को स्टेनोग्राफर, सेक्शन ऑफिसर और कंप्यूटर ऑपरेटर सहित 1318 विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। नोटिफिकेशन के साथ ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कैंडिडेट्स कोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट ‘hc-ojas.gujarat.gov.in’ पर जाकर इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर अप्लाई करने की लास्ट डेट 15 जून, 2024 है। वहीं, 17 से 19 जून, 2024 के बीच एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

स्टेनोग्राफर –

  • किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • ग्रेड II के लिए इंग्लिश शॉर्ट हैंड स्पीड 120 शब्द प्रति मिनट।
  • ग्रेड III के लिए 100 शब्द प्रति मिनट शॉर्ट हैंड स्पीड।

उप अनुभाग अधिकारी (DSO) –

  • किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। 10वीं या 12वीं क्लास में इंग्लिश सब्जेक्ट होना जरूरी है।

कोर्ट मैनेजर –

  • भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 55% अंकों के साथ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा :

  • उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 35 साल होनी चाहिए। SC/ST/SEBC/EWS कैटेगरी और महिलाओं को अधिकतम उम्र सीमा में 5 साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट मिलेगी।
  • एक्स सर्विसमैन को सर्विस के साल घटाने के बाद तीन साल की छूट मिलेगी।
  • स्टेनोग्राफर के लिए न्यूनतम उम्र 21 साल और अधिकतम 35 साल है।
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार छूट मिलेगी।

2. बिहार में हॉर्टिकल्चर ऑफिसर पदों के लिए आवेदन फिर शुरू
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर के 318 रिक्त पदों को भरने के लिए फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू करने को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। ऐसे कैंडिडेट जो पिछली बार आवेदन करने से रह गए हों, ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। एप्लिकेशन आज से शुरू हैं और लास्ट डेट 29 मई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :मान्यता प्राप्त कृषि विश्वविद्यालय से कृषि उद्यान / कृषि विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री।

आयु सीमा :

  • सामान्य वर्ग : 21 वर्ष।
  • अनारक्षित पुरुष : अधिकतम आयु 37 वर्ष।
  • पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष, महिलाओं, अनारक्षित महिला : अधिकतम आयु 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, पुरुष और महिला उम्मीदवार : अधिकतम 42 वर्ष

सरकारी नौकरियों से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. NDA, NA 1 के रिटन एग्जाम का रिजल्ट जारी
UPSC ने NDA, NA 1 2024 के रिटन एग्जाम का नेम-वाइज रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 7028 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं, जिन्हें अब इंटरव्यू राउंड के लिए अपियर होना होगा। कैंडिडेट्स upsc.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

2. बिश्केक में पिछले कई दिनों से नहीं हुई हिंसक घटनाएं- इंडियन ऐंबैसी
किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में छात्रों पर हमले की खबरों के बीच वहां मौजूद इंडियन ऐंबैसी ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें ऐंबैसी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई है। किर्गिस्तान अथॉरिटी के एक्शन के बाद हिंसा की घटनाएं पूरी तरह से रुक गई हैं। पिछले कुछ दिनों से शहर में छात्रों के साथ हिंसा की घटना नहीं हुई। लोगों के इधर-उधर जाने पर भी कोई रोक नहीं है। हालांकि, स्टूडेंट्स की सिक्योरिटी का ख्याल रखते हुए सभी क्लासेज ऑनलाइन मोड में आयोजित की जा रही हैं।

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 7 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply