Gujarat Board 10th result declared, 82.56% students passed, girls result 86.89% | गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी: 82.56% स्टूडेंट्स पास, लड़कियों का रिजल्ट 86.89%; फेल कैंडिडेट्स के लिए इम्प्रूवमेंट एग्जाम


  • Hindi News
  • Career
  • Gujarat Board 10th Result Declared, 82.56% Students Passed, Girls Result 86.89%
1 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

गुजरात सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री बोर्ड (GSEB) ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल पास होने वाले स्टूडेंट्स का कुल प्रतिशत 82.56% रहा। 6,686 स्टूडेंट्स को 99 परसेंटाइल के ऊपर मार्क्स मिला है। स्टूडेंट्स बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट gseb.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। वेबसाइट के अलावा, कैंडिडेट्स 6357300971 पर व्हाट्सअप करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

लड़कियों के पास होने का प्रतिशत ज्यादा
एग्जाम में कुल 699,598 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिसमें से 577,556 स्टूडेंट्स पास हुए। हाल के सालों का ट्रेंड जारी रखते हुए, लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। इस साल 79.12% लड़कों की तुलना में 86.89% लड़कियों ने 10वीं बोर्ड एग्जाम पास किया।

इंग्लिश मीडियम में 10वीं का रिजल्ट 92.52 फीसदी रहा, जबकि गुजराती मीडियम में 81.17% रहा।

अभी तक का सबसे अच्छा रिजल्ट
इस साल का रिजल्ट (82.56%) पिछले साल से बेहतर रहा है। 2023 में गुजरात बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में 64.62% और 2022 में 65.18% स्टूडेंट्स पास हुए थे। यह 2011 में बनाए गए 71.06% और 2007 में 70.65% के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देता है। पिछले तीन दशकों में 1997 में सबसे कम 40.17% स्टूडेंट्स पास हुए थे।

फेल स्टूडेंट दे सकते हैं इम्प्रूवमेंट एग्जाम
ऐसे कैंडिडेट्स जिनके रिजल्ट में NEED IMPROVEMENT आया है, वो अपने रिजल्ट में सुधार कर सकेंगे। तीन सब्जेक्ट्स में फेल होने वाले स्टूडेंट्स इम्प्रूवमेंट एग्जाम दे सकते हैं। इसका एग्जाम अखिरी जून में आयोजित किया जाएगा।

7,06,370 स्टूडेंट्स ने किया था रजिस्ट्रेशन
गुजरात बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए कुल 7,06,370 रेगुलर स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिनमें से 6,99,598 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए। कुल 5,77,556 ने एग्जाम को पास किया, जो सर्टिफिकेट पाने योग्य हैं। रेगुलर स्टूडेंट्स का रिजल्ट 82.56% घोषित किया गया है।

1389 स्कूलों का रिजल्ट 100%
100 फीसदी रिजल्ट वाले स्कूलों की संख्या 1389 है, जो पिछले साल 272 थी। 30 फीसदी से कम रिजल्ट वाले स्कूलों की संख्या 264 है. इसके अलावा, राज्य में 70 स्कूलों का रिजल्ट 0 फीसदी रहा। वहीं, A1 ग्रेड वाले विद्यार्थियों की संख्या 23247 और B2 ग्रेड वाले विद्यार्थियों की संख्या 78893 रही।

जिलावार पास होने का प्रतिशत
गांधीनगर जिले में सबसे अधिक 87.22% स्टूडेंट्स पास हुए, इसके बाद सूरत (86.75%), नर्मदा (86.54%), बनासकांठा (86.23%) और मेहसाणा (86.03%) रहे। सबसे कम पास प्रतिशत पोरबंदर में 74.57% था।

गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने का डायरेक्ट लिंक

रिपीट कैंडिडेट्स का रिजल्ट 49.06% प्रतिशत रहा
रिपीट कैंडिडेट के रूप में कुल 1,65,984 स्टूडेंट्स रिजस्टर्ड थे। इनमें से 1,60,451 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया और 78,715 स्टूडेंट्स पास हुए। इनके पास होने का प्रतिशत 49.06% रहा। इसमें से 47.24% लड़के और 52.63% लड़कियां शामिल हैं।

ये भी पढ़ें…

गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी: साइंस में 82.45% और जनरल में 91.84% स्टूडेंट्स पास, 4 लाख से ज्यादा शामिल हुए

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 2 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply