Dipa Karmakar won gold in Tashkent Gymnastics Championship, Army Chief Manoj Pandey got one month extension | करेंट अफेयर्स 27 मई: दीपा करमाकर ने एशियन जिमनास्टिक चैंपियनशिप में गोल्‍ड जीता, आर्मी चीफ मनोज पांडे को एक महीने का एक्‍सेंटशन मिला


  • Hindi News
  • Career
  • Dipa Karmakar Won Gold In Tashkent Gymnastics Championship, Army Chief Manoj Pandey Got One Month Extension
2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

आर्मी चीफ मनोज पांडे को मिला एक महीने का एक्सटेंशन, चक्रवाती तूफान रेमल का पश्चिम बंगाल के कैनिंग में लैंडफाल हुआ। वहीं, पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन इज लाइट’ को ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड मिला। आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

नेशनल (NATIONAL)
1. चक्रवाती तूफान रेमल का लैंडफाल हुआ :
चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ 26 मई को रात 8.30 बजे पश्चिम बंगाल के कैनिंग और बांग्लादेश के मोंगला में 135 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लैंडफॉल हुआ। लैंडफॉल 4 घंटे तक चला और इस दौरान भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, गंभीर चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ 27 मई की सुबह कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल गया है।

  • यह नॉर्थ-ईस्ट की ओर 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। यानी बंगाल से लगे त्रिपुरा, असम, मेघायल, सिक्किम में इसका असर दिखेगा।
  • तूफान की वजह से पश्चिम बंगाल के अलावा ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ इलाकों में 27 और 28 मई को बारिश होगी।
  • केंद्र सरकार ने NDRF की 12 टीमों को बंगाल के तटीय इलाकों में तैनात किया था। 4 टीमें स्टैंडबाय पर थीं।
  • इसके अलावा जहाजों और विमानों के साथ सेना, नौसेना और कॉस्ट गार्ड टीम भी इमरजेंसी के लिए मुस्तैद थीं।
  • बंगाल के तटीय इलाकों से करीब 1.10 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया था।
  • चक्रवाती तूफान ‘रेमल’ एक अरबी शब्द है, जिसका मतलब होता है ‘रेत’।
  • ‘रेमल’ नाम ओमान का दिया हुआ है।
  • यह तूफान वायुमंडलीय विक्षोभ या डिस्टर्बेंस की वजह से आते हैं और यह कम दबाव वाले क्षेत्र में बनता है।
  • इस तरह के नाम इसलिए रखे जाते हैं, ताकि जनता आसानी से आपदाओं को याद रख सके।
  • तूफानों का नामकरण वर्ल्ड मेट्रोलॉजिकल ऑर्गेनाइजेशन (WMO) करता है। UN की इस संस्था के कुल 185 देश सदस्य हैं।
  • दरअसल, WMO ने 1972 में पैनल ऑन ट्रॉपिकल साइक्लोन्स की स्थापना की थी। साल 2000 में ओमान की राजधानी मस्कट में जब PTC की 27वीं बैठक हुई, तो सभी देशों ने बंगाल की खाड़ी और अरब महासागर में उठने वाले तूफानों के नाम रखने का फैसला किया था।
  • इसके बाद साल 2004 के बाद से तूफानों के नामकरण किए जाने लगे।

अपॉइंटमेंट (APPOINTMENT)
2. आर्मी चीफ मनोज पांडे को मिला एक महीने का एक्सटेंशन :
लोकसभा चुनावों के बीच सरकार ने 26 मई को सेना प्रमुख का कार्यकाल एक महीने के लिए बढ़ा दिया है। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे 31 मई को रिटायर होने वाले थे। लेकिन अब सरकार के नए आदेश के मुताबिक जनरल पांडे 30 जून को रिटायर होंगे।

जनरल एम. एम. नरवणे के रिटायर्ड होने के बाद जनरल मनोज पांडे सेना प्रमुख बने थे।

  • जनरल पांडे दिसंबर 1982 में ‘कोर ऑफ इंजीनियर्स’ (द बॉम्बे सैपर्स) में शामिल हुए थे।
  • वह स्टाफ कॉलेज, केम्बरली (यूके) से ग्रेजुएट हैं।
  • उन्होंने आर्मी वॉर कॉलेज, महू और दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज में हायर कमांड कोर्स में भी भाग लिया था।
  • लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ने अपनी 37 साल की सर्विस में ‘ऑपरेशन विजय’ और ‘ऑपरेशन पराक्रम’ में सक्रिय भाग लिया है।
  • जनरल पांडे के सेवा विस्तार से करीब पांच दशक पहले 1970 के दशक में सेना प्रमुख को सेवा विस्तार दिया गया था।
  • उस समय तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने थलसेना प्रमुख जनरल जी जी बेवूर को सेवा विस्तार दिया था।
  • बेवूर से पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ को 1971 के युद्ध में भारत की जीत के बाद सेवा विस्तार दिया गया था।
  • मौजूदा सह सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी अगले थल सेना प्रमुख के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।
  • लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून को रिटायर हो रहे है।
  • इनके साथ ही सेना के दक्षिणी कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ए के सिंह भी 30 जून को रिटायर होंगे।

अवार्ड (AWARD)
3. पायल कपाड़िया की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन इज लाइट’ को मिला ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड :
25 मई को 77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में इंडियन फिल्ममेकर पायल कपाड़िया ने समारोह का दूसरा सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड हासिल किया। पायल की फिल्म ‘ऑल वी इमैजिन इज लाइट’ को ग्रैंड प्रिक्स अवॉर्ड से नवाजा गया।

इसके साथ ही पायल यह अवॉर्ड अपने नाम करने वाली पहली भारतीय फिल्ममेकर बन चुकी हैं।

  • फिल्म को कांस की सबसे प्रतिष्ठित कैटेगरी ‘पाम डी’ओर’ के अंतर्गत 23 मई को प्रीमियर किया गया था।
  • यह फिल्म की मुंबई में रहने वाली केरल की दो नर्स प्रभा और अनु की कहानी है।
  • इस कैटेगरी में यह 30 साल बाद सिलेक्ट होने वाली भारतीय फिल्म थी।
  • इससे पहले 1994 में फिल्म ‘स्वाहम’ को इस कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।
  • 77वें कांस फिल्म समारोह में भारत ने अपने नाम 4 अवॉर्ड दर्ज किए।
  • भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान FTII पुणे के चिदानंद एस नायक की कन्नड़ फिल्म ‘सनफ्लाॅवर्स: वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो’ को ‘ल सिनेफ’ सिनेफोंडेशन सेगमेंट में बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मिला।
  • वहीं, मानसी महेश्वरी की एनिमेटेड फिल्म ‘बन्नीहुड’ इसी सेगमेंट में तृतीय पुरस्कार मिला।
  • इसके अलावा, अन सर्टेन रिगार्ड सेमेंट में ‘द शेमलेस’ फिल्म में यादगार अभिनय के लिए अनसुइया सेनगुप्ता को बेस्ट एक्ट्रेस का अवाॅर्ड मिला।
  • कांस फिल्म फेस्टिवल फ्रांस के कांस शहर आयोजित एक वार्षिक फिल्म फेस्टिवल है।
  • इसे 2003 तक इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल कहा जाता था।
  • यह दुनिया भर से शामिल वृत्तचित्रों सहित सभी शैलियों की नई फिल्मों का प्रीव्यू करता है।
  • इसकी स्थापना 20 सितंबर, 1946 में हुई थी।
  • इस सालाना उत्सव का आयोजन पालिस डेस फेस्टिवल्स एट डेस कॉंग्रेस में किया जाता है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)
4. कोलकाता ने तीसरी बार जीता IPL टाइटल :
रविवार, 26 मई को IPL-2024 के फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद 18.3 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने तीसरी बार IPL का खिताब जीता है।

  • कोलकाता ने 114 रन का टारगेट 10.3 ओवर में 2 विकेट पर हासिल कर लिया। इससे पहले टीम 2012 और 2014 में भी IPL चैंपियन बनी थी।
  • मिचेल स्टार्क प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
  • वहीं, विराट कोहली को ऑरेंज कैप, हर्षल पटेल को पर्पल कैप मिली, जबकि सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।
  • IPL का पूरा नाम इंडियन प्रीमियर लीग है।
  • IPL एक क्रिकेट लीग के तौर पर खेला जाता है, जिसका संचालन बोर्ड ऑफ़ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया यानी बीसीसीआई करती है।
  • IPL की शुरुआत 2008 में हुई थी और इस पहले संस्करण में आठ टीमों ने हिस्सा लिया था।
  • ये आठ टीमें राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और डेक्कन चार्जर्स थीं।
  • पहले संस्करण के फ़ाइनल तक कुल 59 मैच खेले गए थे।
  • IPL का पहला मैच 18 अप्रैल, 2008 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया था, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिकॉर्ड 140 रनों के अंतर से जीत हासिल की थी।
  • IPL के पहले संस्करण का फाइनल 1 जून, 2008 को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था, जिसमें राजस्थान को जीत मिली थी।

5. दीपा करमाकर ने एशियन चैंपियनशिप में गोल्ड जीता : दीपा करमाकर एशियन चैंपियनशिप में जीतने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट बनी। 27 मई को उज्बेकिस्तान के ताशकंद में एशियाई विमेंस आर्टिस्टिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में करमाकर ने गोल्ड मेडल हासिल किया।

दीपा करमाकर किसी एशियन जिम्नास्टिक इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय जिम्नास्ट बनी है।

  • दीपा क्वालिफिकेशन स्टेज में 12.650 के स्कोर के साथ आठवें स्थान पर थीं।
  • दीपा ने फाइनल में अपने दो अटैम्प्ट में कुल मिलाकर 13.566 का स्कोर बनाया। इनके बाद दो उत्तर कोरियाई, किम सोन ह्यांग 13.466 (0.100 की पेनल्टी के बाद) और जो क्योंग ब्योल 12.966 के स्कोर के साथ दूसरे और तीसरे नंबर पर रहीं।
  • दीपा को पिछले साल एशियन गेम्स में भारतीय स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी।
  • जिमनास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (GFI) ने दीपा करमाकर का नाम भेजा था।
  • हालांकि, केंद्रीय खेल मंत्रालय की आखिरी मंजूरी से पहले उनका नाम इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन IOA ने काट दिया था।
  • लंबे समय तक हिस्सा नहीं लेने के कारण स्टार जिमनास्ट को बाहर किया गया था।
  • फरवरी 2023 में दीपा करमाकर डोप टेस्ट में फेल हुई थी। इस कारण उन पर का बैन लगाया गया था।
  • उन पर प्रतिबंध 10 जुलाई 2023 तक जारी रहा था।
  • अंतरराष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (ITA) के मुताबिक सैंपल में प्रतिबंधित दवा हाइजेनामाइन लेने का दोषी पाया गया था।

लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)
6. डीडी किसान चैनल ने 2 एआई एंकर लॉन्च किया :
भारत सरकार के सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन के चैनल डीडी किसान ने 26 मई 2024 को दो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एंकर लॉन्च किया है। इनमें से एक एआई कृषि और दूसरा एआई भूमि है।

यह एआई एंकर 50 भाषाओं में बोल सकते हैं।

  • यह एआई एंकर कृषि मंडियों की नवीनतम कीमतें, मौसम अपडेट और भारत और विदेशों में कृषि में किए गए नवीनतम शोध से संबंधित जानकारी प्रसारित करेंगे।
  • एआई एंकर दिन के 24 घंटे, 365 दिन बिना रुके या थके समाचार प्रसारित कर सकते हैं।
  • डीडी किसान 26 मई 2015 को लॉन्च हुआ था और अपने स्थापना के 9वें वर्ष का जश्न मना रहा है।
  • दुनिया का पहला एआई न्यूज एंकर 2018 में चीनी राज्य समाचार एजेंसी सिन्हुआ द्वारा पेश किया गया था, जिसका नाम किउ हाओ था।
  • भारत में पहला एआई न्यूज एंकर सना, इंडिया टुडे ग्रुप द्वारा 2023 में आज तक हिंदी न्यूज चैनल पर पेश किया गया था।
  • सना इंसानों जैसी दिखती है और टेक्स्ट-टू-स्पीच तकनीक का उपयोग करके कंप्यूटर से डेटा पढ़ सकती है, जिसका उपयोग आज तक चैनल पर दिन में कई बार न्यूज अपडेट देने के लिए किया जाता है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)
27 मई का इतिहास :
1964 में आज के दिन भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ था। उनके निधन की सूचना दोपहर दो बजे के आस-पास संसद में दी गई थी। 26 मई को नेहरू शाम को देहरादून से लौटे थे। वह खराब स्वास्थ्य के कारण वह चार दिनों के स्वास्थ्य अवकाश पर वहां गए थे। द गार्जियन की 27 मई, 1964 की रिपोर्ट कहती है कि सुबह 06.30 बजे उन्हें पहले पैरालिटिक अटैक हुआ और फिर हार्ट अटैक। इसके बाद इंदिरा गांधी ने तुरंत उनके डॉक्टरों को फोन किया। तीन डॉक्टर तुरंत पीएम हाउस पहुंच गए। उन्होंने अपनी ओर से भरपूर कोशिश की लेकिन नेहरू का शरीर कोमा में पहुंच चुका था। शरीर से कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा था। कई घंटे की कोशिश के बाद डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। दोपहर 02.00 बजे स्टील मंत्री कोयम्बटूर सुब्रह्मणियम राज्यसभा में दाखिल हुए। उनके चेहरे पर हवाइयां उड़ी हुईं थीं। उन्होंने बुझे हुए स्वर में केवल इतना कहा, रोशनी खत्म हो गई है। लोकसभा तुरंत स्थगित कर दी गई। कुछ घंटों बाद गुलजारी लाल नंदा को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाने की घोषणा की गई।

  • 1957 में आज के दिन ही भारत के उद्योगपति और ‘भारतीय जनता पार्टी’ के वरिष्ठ राजनेता नितिन गडकरी का जन्म हुआ था।
  • 1928 में आज के दिन प्रसिद्ध इतिहासकार बिपिन चन्द्र का भी जन्म हुआ था।
  • 1994 में आज के ही दिन नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।
  • 2011 में आज के ही दिन से ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन गूगल ने भारतीय शहरों की हर गली-नुक्कड़ की तस्वीरें इंटरनेट पर दिखाना शुरू किया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 1 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply