Current Affairs Sarabjot Singh brought the first gold to the country, Nagi and Nakati Bird Sanctuary included in Ramsar site | करेंट अफेयर्स 07 जून: सरबजोत सिंह ने देश को पहला गोल्ड दिलाया, नागी और नकटी बर्ड सेंचुरी ‘रामसर साइट’ में शामिल


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Sarabjot Singh Brought The First Gold To The Country, Nagi And Nakati Bird Sanctuary Included In Ramsar Site
3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

RBI ने 6.5% पर रेपो रेट बरकरार रखी। दुनिया का सबसे लंबा पैदल सस्पेंशन ब्रिज खुला। वहीं, पाकिस्तान UNSC का अस्थायी सदस्य बना।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. RBI ने 6.5% पर रेपो रेट बरकरार रखी: 7 जून को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लगातार 8वीं बार ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि ब्याज दरों को 6.5% पर जस का तस रखा है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और EMI भी नहीं बढ़ेगी।

  • RBI ने इससे पहले अप्रैल में हुई बैठक में ब्याज दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी।
  • RBI ने आखिरी बार फरवरी 2023 में दरें 0.25% बढ़ाकर 6.5% की थीं।
  • RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में फैसला लिया गया।
  • RBI की MPC में छह सदस्य हैं, जिसमें बाहरी और RBI अधिकारी दोनों हैं।
  • गवर्नर दास के साथ, RBI के अधिकारी राजीव रंजन, कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और माइकल देबब्रत पात्रा, डिप्टी गवर्नर हैं।
  • शशांक भिडे, आशिमा गोयल और जयंत आर वर्मा बाहरी सदस्य हैं।

2. भारत 82 रामसर साइट के साथ तीसरे स्थान पर: 4 जून को भारत सबसे ज्यादा रामसर साइट्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गया है। बिहार के नागी और नकटी बर्ड सेंचुरी को रामसर साइट में शामिल किया गया, जिससे देश में वेटलैंड्स की संख्या 82 हो गई है।

नागी और नकटी बर्ड सेंचुरी का कुल क्षेत्रफल 544.37 हेक्टेयर है।

  • भारत संयुक्त रूप से चीन के साथ तीसरे नंबर पर आ गया है।
  • दुनिया में सबसे ज्यादा रामसर साइट्स वेटलैंड्स की संख्या यूनाइटेड किंगडम (UK) में है।
  • मैक्सिको 144 वेटलैंड्स के साथ दूसरे नंबर पर है।
  • देश में रामसर साइट का कुल क्षेत्रफल बढ़कर 13.32 लाख हेक्टेयर हो गया।
  • रामसर साइट में ऐसे वेटलैंड्स को शामिल किया जाता है, जहां जमीन नम हो और वहां बारिश के समय पानी जमा होता है।
  • UNESCO ने 1971 में ‘रामसर कन्वेंशन’ को शुरू किया था।
  • इसका नाम ईरान के रामसर शहर के नाम पर रखा गया, जहां पहला सम्मेलन हुआ था।
  • रामसर साइट में शामिल होने पर उस जगह को अंतरराष्ट्रीय दर्जा मिलता है। ​​​​​​

स्पोर्ट्स (SPORTS)

3. सुनील छेत्री ने फुटबॉल से संन्यास लिया: 6 जून को भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने फुटबॉल से संन्यास ले लिया। 39 वर्षीय सुनील ने कुवैत के खिलाफ करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला, जो गोलरहित ड्रॉ रहा।

  • सुनील छेत्री इंटरनेशनल फुटबॉल में भारत के टॉप गोल स्कोरर हैं।
  • वे 19 साल के करियर में 94 गोल कर चुके हैं।
  • वे सबसे ज्यादा गोल करने वाले दुनिया के एक्टिव फुटबॉलर की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
  • वे क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के बाद सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले एक्टिव खिलाड़ी हैं।
  • सुनील 150 मैचों में एक दर्जन ट्रॉफियों के साथ, भारतीय फुटबॉल के G.O.A.T यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑलटाइम रहे हैं।
  • उन्हें 2021 में खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया था।
  • 2019 में उन्हें पद्मश्री और 2011 में अर्जुन अवॉर्ड मिला था।
  • सुनील छेत्री का जन्म 3 अगस्त 1984 को सिकंदराबाद में हुआ था।

4. सरबजोत सिंह ने शूटिंग में गोल्ड जीता: 6 जून को जर्मनी के म्यूनिख में चल रहे इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (ISSF) वर्ल्ड कप में भारत को पहला गोल्ड मिला। सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता है।

22 साल के सरबजोत ने 8 खिलाड़ियों वाले फाइनल में 242.7 का स्कोर किया।

  • चीन के बू शुआई हेंग 242.5 स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर रहे।
  • जर्मनी के रॉबिन वॉल्टर ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।
  • सरबजोत सिंह ने एशियाई निशानेबाजी चेंपियनशिप 2023 की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज जीता था।
  • उन्होंने 2017 से शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू किया था।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. दुनिया का सबसे लंबा पैदल सस्पेंशन ब्रिज खुला: 6 जून को हंगरी के स्टोटरली जॉजुली में पैदल यात्रियों के लिए दुनिया का सबसे लंबा दोतरफा सस्पेंशन ब्रिज आम लोगों के लिए खोल दिया गया। इस ब्रिज की लंबाई करीब 800 मीटर और चौड़ाई 1.2 मीटर है।

इस ब्रिज का नाम ‘ब्रिज ऑफ नेशनल यूनिटी’ है।

  • यह ब्रिज वार हिल और स्जार हिल के बीच बना है।
  • इस ब्रिज को जमीन से 80 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया।
  • इस ब्रिज को 6 केबलों के सहारे बांधा गया है।
  • यह ब्रिज जेम्पलेन एडवेंचर पार्क का हिस्सा है।
  • इस ब्रिज को बनाने में 99 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

6. पाकिस्तान UNSC का अस्थायी सदस्य बना: 6 जून को यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल (UNSC) के 5 अस्थायी सदस्य चुनने के लिए वोटिंग हुई। इसमें पाकिस्तान को अस्थायी सदस्य के रूप में चुन लिया गया। 193 सदस्यीय UNSC ने गुप्त मतदान के जरिए 5 देशों का चयन किया।

  • पाकिस्तान के अलावा डेनमार्क, ग्रीस, पनामा और सोमालिया को भी चुना गया है।
  • इन देशों ने UNSC में जापान, इक्वाडोर, माल्टा, मोजाम्बिक और स्विटजरलैंड की जगह ली है।
  • इनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2024 को खत्म हो जाएगा।
  • ये दो साल (1 जनवरी 2025 से 2026) तक दुनिया की सबसे बड़ी सिक्योरिटी काउंसिल के अस्थायी सदस्य रहेंगे।
  • अफ्रीकी और एशिया-प्रशांत देशों की दो सीटों के लिए सोमालिया को 179 और पाकिस्तान को 182 वोट मिले।
  • लैटिन अमेरिकी और कैरिबियाई देशों के लिए पनामा को 183 वोट मिले।
  • पश्चिमी यूरोपीय और अन्य देशों के लिए डेनमार्क को 184 और ग्रीस को 182 वोट मिले।
  • UNSC में कुल 15 सदस्य देश हैं, जिनमें 5 स्थायी (परमानेंट) और 10 अस्थायी हैं।
  • स्थायी सदस्यों में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन शामिल हैं।
  • 10 अस्थायी देशों को 2 साल के लिए सुरक्षा परिषद में शामिल किया जाता है।

7. पहली बार इंसानों में बर्ड फ्लू वायरस मिला: 5 जून को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने बर्ड फ्लू के मामले में बढ़ोतरी होने के बाद पहली इंसानी मौत की पुष्टि की है। मेक्सिको में एक व्यक्ति की H5N2 वायरस से मौत हो गई, जो पहले कभी किसी इंसान में नहीं पाया गया।

  • 59 वर्षीय व्यक्ति की मौत मेक्सिको सिटी के एक अस्पताल में हुई।
  • उसे बुखार, सांस लेने में तकलीफ और दस्त की शिकायत थी।
  • उसे क्रोनिक किडनी फेलियर, शुगर और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित था।
  • H5N2 एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस का एक टाइप है, जो पक्षियों और मुर्गा-मुर्गियों में पाया जाता है।
  • यह वायरस संक्रमित पक्षियों या दूषित वातावरण के सीधे संपर्क में आने से फैलता है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

07 जून का इतिहास: 1975 में आज के दिन ही क्रिकेट के वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत हुई थी। इंग्लैंड में खेले गए टूर्नामेंट में 8 देशों ने हिस्सा लिया था। वर्ल्ड कप का पहला मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। इसमें भारत मैच हार गया था। इंग्लैंड ने 60 ओवर में 4 विकेट पर 335 रन बनाए थे। टीम इंडिया 60 ओवर में 3 विकेट पर 132 रन ही बना सकी थी।

इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते सुनील गावस्कर।

  • 2014 में रूस की टेनिस स्टार मारिया शारापोवा ने फ्रेंच ओपन महिलाओं का टेनिस जीता था।
  • 1997 में महेश भूपति ग्रैंड स्लैम टेनिस खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।
  • 1974 में भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म हुआ था।
  • 1954 में कम्प्यूटर वैज्ञानिक एलन ट्यूरिंग ने आत्महत्या की थी।
  • 1948 में वामपंथियों ने चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा किया था।
  • 1892 में मिनियापोलिस में रिपब्लिकन सम्मेलन शुरू हुआ था।
  • 1862 में अमेरिका और ब्रिटेन दास व्यापार खत्म करने पर राजी हुए थे।
  • 1557 में इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1539 में शेरशाह सूरी ने चौसा के युद्ध में मुगल शासक हुमायूं को हराया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 7 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply