Current Affairs Sameer Bansal becomes MD and CEO of PNB MetLife India, Ramoji Rao, chairman of Ramoji Group, passes away | करेंट अफेयर्स 08 जून: समीर बंसल PNB मेटलाइफ इंडिया के MD और CEO बने, रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन हुआ


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Sameer Bansal Becomes MD And CEO Of PNB MetLife India, Ramoji Rao, Chairman Of Ramoji Group, Passes Away
6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

UN ने इजराइल को ब्लैक लिस्ट किया। ‘अर्थराइज’ तस्वीर खींचने वाले पूर्व एस्ट्रोनॉट विलियम एंडर्स का निधन हुआ। वहीं, वानिन्दु हसरंगा श्रीलंका के टॉप विकेट टेकर बने।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

निधन (OBITUARY)

1. रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का निधन: 8 जून को मीडिया पर्सनैलिटी और रामोजी ग्रुप के चेयरमैन रामोजी राव का सुबह 4:50 बजे निधन हो गया। उन्होंने हैदराबाद के स्टार हॉस्पिटल में 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। रामोजी 5 जून से ICU में भर्ती थे। वे हार्ट से जुड़ी दिक्कतों से जूझ रहे थे।

रामोजी राव का पूरा नाम चेरुकुरी रामोजी राव था।

  • रामोजी ETV नेटवर्क के टेलीविजन चैनलों और तेलुगु न्यूजपेपर ईनाडु ​​​​​​के भी प्रमुख थे।
  • रामोजी को पत्रकारिता, साहित्य और शिक्षा में योगदान के लिए 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
  • उनका जन्म 16 नवंबर 1936 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के पेडापरुपुडी गांव में एक किसान परिवार में हुआ था।
  • रामोजी राव ने 1962 में रामोजी ग्रुप की नींव रखी थी।
  • इसमें हैदराबाद स्थित दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी मौजूद है।
  • यहां उषा किरण मूवीज, मयूरी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर्स, मार्गदर्शी चिट फंड और डॉल्फिन ग्रुप ऑफ होटल्स भी शामिल हैं।
  • रामोजी फिल्म सिटी का नाम गिनीज गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया के सबसे बड़े फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स के तौर पर शामिल है।

2. ‘अर्थराइज’ तस्वीर खींचने वाले पूर्व एस्ट्रोनॉट विलियम एंडर्स का निधन: 7 जून को पूर्व अमेरिकी एस्ट्रोनॉट विलियम एंडर्स की प्लेन क्रैश में मौत हो गई। वे देर रात अकेले वॉशिंगटन में एक छोटा प्लेन उड़ा रहे थे। 90 साल के एंडर्स इंसानों को लेकर चांद पर जाने वाले पहले मिशन ‘अपोलो 8’ का हिस्सा थे।

विलियम 1968 में कर्नल फ्रैंक बोरमैन और कैप्टन जेम्स लोवेल के साथ अपोलो 8 मिशन के लिए रवाना हुए थे।

  • यह प्लेन सिएटल के उत्तरी इलाके में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11:40 बजे पानी में क्रैश हो गया।
  • 4 दिसंबर 1968 को चांद के 10 चक्कर लगाने के दौरान तीनों एस्ट्रोनॉट्स ने चांद के क्षितिज से ऊपर उठती पृथ्वी ‘अर्थराइज’ की कई तस्वीरें ली थीं।
  • इस मिशन का लक्ष्य अपोलो 11 की तैयारी करना था, जिसमें पहली बार इंसान चांद पर कदम रखने वाला था।
  • अपोलो 8 मिशन के अलावा बिल अपोलो 11 मिशन में भी बैकअप पायलट थे।
  • इस मिशन में नील आर्मस्ट्रॉन्ग ने 24 जुलाई 1969 को चांद पर पहला कदम रखा था।
  • विलियम एंडर्स का जन्म 17 अक्टूबर 1933 में हॉन्गकॉन्ग में हुआ था।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

3. UN ने इजराइल को ब्लैकलिस्ट किया: 7 जून को यूनाइटेड नेशंस (UN) ने इजराइल को ब्लैकलिस्ट कर दिया। गाजा में हमलों के बीच इजराइल पर लग रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोपों को देखते हुए UN ने उसे ब्लैकलिस्ट किया है।

UN एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गाजा में खाना, पानी, दवाइयों और दूसरे जरूरी सामानों की सप्लाई पर इजराइल की पाबंदी की वजह से वहां मानवीय संकट बढ़ गया है।

  • UN सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस के ऑफिस ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट के साथ यह लिस्ट फाइनल की।
  • इसके बाद इजराइल के राजूदत गिलाद एर्दन को इसकी जानकारी दी गई।
  • यह पहली बार है, जब इजराइल और हमास को इस लिस्ट में जोड़ा गया है।
  • UN की लिस्ट में रूस, अफगानिस्तान, इराक, मयांमार, सीरिया, यमन, सोमालिया, ISIS और अलकायदा का नाम भी शामिल है।
  • पिछले साल यूक्रेन में जंग के बीच बच्चों पर हुए अत्याचार को देखते हुए रूस को इस सूची में जोड़ा गया था।
  • 7 अक्टूबर 2023 को शुरू हुई इजराइल-हमास जंग में अब तक 37 हजार 700 फिलिस्तीनियों की मौत हुई, जिनमें 15 हजार 571 बच्चे शामिल हैं।
  • UN के मुताबिक गाजा की 23 लाख से ज्यादा आबादी भुखमरी के कगार पर है।

नियुक्ति (APPOINTMENT)

4. समीर बंसल PNB मेटलाइफ इंडिया के MD और CEO बने: 7 जून को PNB मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस ने समीर बंसल को मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त करने की घोषणा की। PNB मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस, पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की जीवन बीमा कंपनी है।

समीर बंसल की नियुक्ति 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगी।

  • समीर बंसल पूर्व MD और CEO आशीष श्रीवास्तव की जगह लेंगे।
  • वे अभी PNB में चीफ डिस्ट्रीब्यूशन ऑफिसर (CDO) के रूप में कार्यरत हैं।
  • वे PNB मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस की 149 शाखाओं और 18,600 से ज्यादा एक्सटेंसिव बैंक पार्टिसिपेशन को लीड करेंगे।
  • समीर बंसल 2007 में PNB मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस के साथ जुड़े थे।
  • समीर के पास बैंकिंग फील्ड में 25 साल से ज्यादा वर्क एक्सपीरियंस है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

5. वानिंदु हसरंगा श्रीलंका के टॉप विकेट टेकर बने: 7 जून को टी-20 वर्ल्ड कप के 15वें मुकाबला बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया, जिसमें बांग्लादेश ने श्रीलंका को 2 विकेट से हरा दिया। इस मैच में श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा टी-20 में श्रीलंका के टॉप विकेट टेकर बन गए।

  • वानिंदु हसरंगा ने बांग्लादेश के मुकाबले 2 विकेट लिए।
  • इसी के साथ उनके टी-20 इंटरनेशनल करियर में 108 विकेट हो गए।
  • उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ा।
  • लसिथ मलिंगा ने 84 मैच में 107 विकेट लिए थे।
  • हसरंगा और मलिंगा के अलावा श्रीलंका का कोई भी गेंदबाज 100 विकेट का आंकड़ा नहीं छू सका है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

08 जून का इतिहास: 1936 में आज के दिन ही भारतीय रेडियो सेवा को ऑल इंडिया रेडियो नाम मिला था। इससे पहले इसे इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस के नाम से जाना जाता था। देश में रेडियो की शुरुआत 23 जुलाई 1827 को बॉम्बे में हुई थी।

देशभर में 479 रेडियो स्टेशन के जरिए भारत की 99.19% आबादी तक इसकी पहुंच है।

  • 2014 में रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने सिमोना हालेप को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता था।
  • 2009 में मशहूर लेखक और कवि हबीब तनवीर का निधन हुआ था।
  • 2003 में पोलैंड को यूनाइटेड नेशंस (UN) में शामिल किया गया था।
  • 1992 में ब्राजील में पहली बार वर्ल्ड ओशियन डे मनाया गया था।
  • 1949 में स्याम का नाम बदलकर थाईलैंड किया गया था।
  • 1824 में नोह कुशिंग ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया था।
  • 1658 में औरंगजेब ने आगरा के किले पर कब्जा किया था।
  • 1557 में इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 3 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply