Current Affairs PhonePe launches UPI feature in Sri Lanka, Central government reduces windfall tax on crude oil | करेंट अफेयर्स 16 मई: PhonePe ने श्रीलंका में UPI सुविधा लॉन्च की, केंद्र सरकार ने क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स घटाया


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs PhonePe Launches UPI Feature In Sri Lanka, Central Government Reduces Windfall Tax On Crude Oil
1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व राज्यपाल और पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. कमला बेनीवाल का निधन हुआ। पहली बार 14 लोगों को CAA के तहत भारत की नागरिकता मिली। वहीं, नीरज चोपड़ा को नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन कप में गोल्ड जीता।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

बिजनेस (BUSINESS)

1. केंद्र सरकार ने क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स घटाया: 16 मई को केंद्र सरकार ने घरेलू स्तर पर उत्पादन किए जाने वाले क्रूड ऑयल के एक्सपोर्ट पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी (SAED) यानी विंडफॉल टैक्स को घटा दिया। अपनी रेगुलर रिव्यू में सरकार ने विंडफॉल टैक्स को 8,400 रुपए प्रति मीट्रिक टन से घटाकर 5,700 रुपए प्रति मीट्रिक टन कर दिया।

  • इससे पहले सरकार ने 1 मई को विंडफॉल टैक्स 9,600 रुपए प्रति मीट्रिक टन से घटाकर 8,400 रुपए प्रति मीट्रिक टन कर दिया था।
  • एक महीने पहले 16 अप्रैल की समीक्षा में विंडफॉल टैक्स को 6,800 रुपए प्रति टन से बढ़ाकर 9,600 रुपए प्रति टन कर दिया गया था।
  • डीजल, पेट्रोल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) यानी एयरक्राफ्ट में इस्तेमाल होने ईंधन पर एक्सपोर्ट ड्यूटी को शून्य पर बनाए रखा।
  • रिफाइनरों को डीजल, पेट्रोल और ATF के निर्यात पर मिल रही छूट आगे भी बरकरार रहेगी।
  • सरकार हर 15 दिन पर विंडफॉल टैक्स रिव्यू करती है।
  • घरेलू स्तर पर उत्पादन होने वाले क्रूड ऑयल के एक्सपोर्ट पर सरकार ने पहली बार 1 जुलाई 2022 से विंडफॉल टैक्स लगाना शुरू किया था।

2. महिंद्रा का चौथी तिमाही में मुनाफा 32% बढ़ा: 16 मई को ऑटोमोबाईल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) की प्रॉफिट रिपोर्ट जारी की। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 31.5% बढ़कर ₹2,038 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी ने ₹1,549 करोड़ का मुनाफा हुआ था।

  • ऑपरेशन्स से कंपनी का रेवेन्यू यानी आय 11.2% बढ़कर ₹25,109 करोड़ रही।
  • पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹22,571 करोड़ था।
  • कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 21.10 रुपए के फाइनल डिविडेंड यानी लाभांश का भी ऐलान किया।
  • कंपनियां अपने शेयरहोल्डर्स को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं।
  • मार्च 2024 को समाप्त तिमाही के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा के ऑटोमोबाइल सेगमेंट की बिक्री 2,15,280 यूनिट रही, जो पिछले साल की तुलना में 14% अधिक है।
  • एग्रीकल्चर इक्विपमेंट सेगमेंट में चौथी तिमाही में 71,039 ट्रैक्टर बिके, जो पिछले साल की तुलना में 20% कम हैं।

निधन (OBITUARY)

3. पूर्व राज्यपाल डॉ. कमला बेनीवाल का निधन: 15 मई को राजस्थान की पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता डॉ. कमला बेनीवाल का 97 साल की उम्र में निधन हो गया। जयपुर के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। कमला बेनीवाल राजस्थान की पहली महिला मंत्री थीं।

डॉ. कमला बेनीवाल का जन्म 12 जनवरी 1927 को राजस्थान के झुंझुनू जिले के गोरिर गांव में हुआ था।

  • डॉ. कमला बेनीवाल गुजरात, त्रिपुरा और मिजोरम की राज्यपाल भी रह चुकी हैं।
  • बेनीवाल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1954 में आमेर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतकर की थी।
  • वह विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से 7 बार विधायक बनीं।
  • 1954 में कमला राजस्थान की पहली महिला मंत्री बनीं थीं।
  • 11 साल की उम्र में कमला ने ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन में हिस्सा लिया था।
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें ‘ताम्रपत्र’ सम्मान से नवाजा था।

नेशनल (NATIONAL)

4. पहली बार 14 लोगों को भारत की नागरिकता मिली: 15 मई को केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के तहत पहली बार 14 लोगों को भारत की नागरिकता प्रमाण पत्र सौंपे। साथ ही उन्होंने CAA के तहत हर एक शरणार्थी को नागरिकता देने का ऐलान किया।

पाकिस्तान से भारत आईं भावना को CAA सर्टिफिकेट देते हुए केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला।

  • इन लोगों में अर्जुन, लक्ष्मी, चंदर कला, भावना, हरजी, यशोदा, हरीश कुमार के नाम है।
  • केंद्र सरकार ने 11 मार्च 2024 को देशभर में CAA लागू किया था।
  • इसके तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए गैर- मुस्लिम शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है।
  • 2016 में नागरिकता संशोधन बिल (CAB) पेश किया गया था।
  • दिसंबर 2019 में राज्यसभा और लोकसभा से इससे जुड़ा बिल पास हुआ था।
  • 31 दिसंबर 2014 से पहले पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश से धार्मिक आधार पर प्रताड़ित होकर भारत आए हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई समुदाय के लोगों को नागरिकता दी जाएगी।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. श्रीलंका में PhonePe ने UPI लॉन्च किया: 15 मई को भारतीय डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म कंपनी फोनपे (PhonePe) ने श्रीलंका में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सुविधा लॉन्च की। इसके लिए फोनपे ने श्रींलकाई कंपनी लंकापे (LankaPay) के साथ डील साइन की है।

श्रीलंका में UPI पेमेंट के लिए फोनपे ने लंकापे के साथ साझेदारी की।

  • अब यूजर्स श्रीलंका में भी फोनपे का इस्तेमाल कर सकेंगे।
  • श्रीलंका में टूरिस्ट लंकापे का क्यूआर कोड स्कैन कर के फोनपे से पेमेंट कर सकेंगे।
  • राशि एक्सचेंज रेट के आधार पर भारतीय रुपयों में कटेगी।
  • फोनपे को भारत में अगस्त 2016 में लॉन्च किया गया था।
  • देश में फोनपे के 52 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं।
  • फोनपे पर लगभग 3.8 करोड़ मर्चेंट कस्टूमर्स रजिस्टर्ड हैं।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

6. नीरज चोपड़ा को नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन कप में गोल्ड: 15 मई को भुवनेश्वर में नेशनल एथलेटिक्स फेडरेशन कप कॉम्पिटिशन का आयोजन हुआ। इसमें भारतीय ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने 82.27 मीटर जेवलिन थ्रो कर गोल्ड मेडल जीता।

टोक्यो ओलिंपिक 2020 में गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज ने भारत में पहली बार किसी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया।

  • जेवलिन थ्रो में कर्नाटक के डीपी मनु ने सिल्वर मेडल जीता।
  • महाराष्ट्र के उत्तम बालासाहिब पाटिल तीसरे स्थान पर रहे।
  • मनु का बेस्ट थ्रो 82.06 मीटर और पाटिल का बेस्ट थ्रो 78.39 मीटर दूर गया।
  • एशियन गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट किशोर जेना अपने होमग्राउंड पर मेडल नहीं जीत सके।
  • किशोर जेना पांचवें नंबर पर रहे, उनका बेस्ट थ्रो 75.49 मीटर रहा।

रैंक एंड रिपोर्ट (RANK & REPORT)

7. 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में शहरी बेरोजगारी दर 6.7% हुई: 15 मई को नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (NSSO) ने देश के शहरी इलाकों में बेरोजगारी को लेकर रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के मुताबिक शहर में रह रहे 15 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों में बेरोजगारी दर में गिरावट दर्ज की गई। 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में यह दर 6.7% रही।

लेबर फोर्स जनसंख्या के उस हिस्से को कहा जाता है, जो सामान के उत्पादन और सेवाओं के लिए अपना श्रम यानी लेबर करते हैं और उसके बदले कमाई करते हैं।

  • एक साल पहले इसी अवधि में यह 6.8% थी।
  • अप्रैल-जून 2023 और जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही में यह 6.6% थी।
  • अक्टूबर-दिसंबर 2023 में यह 6.5% हो गई थी।
  • शहरी इलाकों में 15 साल और इससे अधिक उम्र की महिलाओं में बेरोजगारी दर 8.5% रही, जो कि पिछले साल की जनवरी-मार्च तिमाही में 9.2% थी।
  • अप्रैल-जून 2023 में यह 9.1%, जुलाई-सितंबर 2023 और अक्टूबर-दिसंबर 2023 में यह 8.6% रही।
  • शहरी इलाकों के पुरुषों में 2024 की जनवरी-मार्च तिमाही में बेरोजगारी दर बढ़कर 6.1% हो गई, जो पिछले साल इस अवधि में 6% थी।
  • अप्रैल-जून 2023 में यह 5.9%, जुलाई-सितंबर 2023 में यह 6% और अक्टूबर-दिसंबर 2023 में यह 5.8% रही।
  • देश के कुल लेबर फोर्स में बेरोजगार लोगों के प्रतिशत को बेरोजगारी दर कहा जाता है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

16 मई का इतिहास: 1929 में आज के दिन ही फिल्मी दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित ऑस्कर अवॉर्ड की शुरुआत हुई थी। पहली ऑस्कर सेरेमनी में जैनेथ गेनर को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। कैलिफोर्निया के रूजवेल्ट होटल में करीब 250 लोगों की उपस्थिति में ऑस्कर सेरेमनी का आयोजन हुआ था। कुल 12 कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड्स दिए गए थे।

ऑस्कर को शुरुआत में ‘एकेडमी अवॉर्ड ऑफ मेरिट’ के नाम से जाना जाता था।

  • 2021 में भारतीय तेज गेंदबाज राजेंद्र सिंह जडेजा का निधन हुआ था।
  • 2013 में अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार क्लोन किए गए इंसानी भ्रूण से स्टेम सेल निकालने में सफलता मिली थी।
  • 2007 में निकोलस सरकोजी का फ्रांस के राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल शुरू हुआ था।
  • 2004 में टेनिस प्लेयर रोजर फेडरर ने हेम्बर्ग मास्टर्स खिताब जीता था।
  • 1996 अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत के 10वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
  • 1960 में भारत और ब्रिटेन के बीच अंतर्राष्ट्रीय टेलेक्स सेवा की शुरुआत हुई थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 5 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply