Current Affairs NHAI increased toll tax by 5%, Vijaya Bharti Sayani became acting chairperson of NHRC, Current Affairs June, Current Affairs 2024 | करेंट अफेयर्स 03 जून: NHAI ने टोल टैक्स में 5% बढ़ोतरी की, विजया भारती सयानी NHRC की कार्यकारी अध्यक्ष बनीं


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs NHAI Increased Toll Tax By 5%, Vijaya Bharti Sayani Became Acting Chairperson Of NHRC, Current Affairs June, Current Affairs 2024
5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हल्ला टॉमसडॉटिर आइसलैंड की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनीं। चीन के चांग’ई-6 मून लैंडर ने चांद के अंधेरे वाले हिस्से पर सफल लैंडिंग की। वहीं, रियल मैड्रिड 15वीं बार UEFA चैंपियन बनी।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. NHAI ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी की: 3 जून को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने टोल टैक्स में बढ़ोतरी का ऐलान किया। देशभर के सभी टोल टैक्स की दरों में औसतन 5% की बढ़ोतरी की गई है।

1 अप्रैल से टोल टैक्स बढ़ाने का ऐलान किया गया था, लेकिन आम चुनाव की वजह से नई दरों को आज से लागू किया गया।

  • टोल टैक्स में यह बदलाव सालाना होलसेल प्राइट इंडेक्स (CPI) पर बेस्ड है, जो टोल हाईवे यूजर फीस को प्रभावित करता है।
  • नेशनल हाईवे में होल सेल प्राइस इंडेक्स (थोक मूल्य सूचकांक) के आधार पर टोल टैक्स के रेट बढ़ाए जाते हैं।
  • आमतौर पर हर साल 1 अप्रैल से टोल टैक्स की दरों में बदलाव किया जाता है।
  • देश में नेशनल हाइवे की कुल लंबाई 1,32,499 किलोमीटर है।
  • पूरे नेशनल हाईवे नेटवर्क में लगभग 855 टोल प्लाजा हैं।
  • लगभग 675 टोल प्लाजा पब्लिकली फंडेड है और 180 को रियायतकर्ता ऑपरेट कर रहे हैं।
  • वित्त वर्ष 2023-24 में टोल कलेक्शन 50,000 करोड़ रुपए (नवंबर 2023 तक) पार कर गया।
  • टोल रोड तेजी से बढ़ने और नए फास्टैग यूजर्स जुड़ने से टोल कलेक्शन में यह बढ़ोतरी हुई है।

नियुक्ति (APPOINTMENT)

2. विजया भारती सयानी NHRC की कार्यकारी अध्यक्ष बनीं: 3 जून को गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) में विजया भारती सयानी को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। उन्होंने पूर्व न्यायाधीश अरुण कुमार मिश्रा की जगह ली, जो 1 जून को रिटायर्ड हुए थे।

विजया भारती सयानी की नियुक्ति राष्ट्रपति मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 की धारा 7(1) के तहत हुई है।

  • विजया भारती सयानी NHRC में सदस्य के रूप में कार्यरत थीं।
  • उन्होंने 28 दिसंबर 2023 में NHRC को जॉइन किया था।
  • विजया तेलंगाना हाईकोर्ट में प्रैक्टिसिंग वकील रह चुकीं हैं।
  • उन्होंने कई सामाजिक संगठनों में विभिन्न पदों पर काम किया है।
  • इनमें अंजनी मठ सेवा ट्रस्ट, संवर्धनी न्यास और प्रज्ञा भारती जैसे संगठन शामिल हैं।
  • उन्होंने कई तेलुगु साप्ताहिक पत्रिकाओं और न्यूज पेपर्स में महिलाओं के मुद्दों से संबंधित 200 से ज्यादा लेख लिखे हैं।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

3. चांद के सबसे अंधेरे हिस्से में चीन की लैंडिंग: 2 जून को चीन के स्पेस मिशन चांग’ई-6 मून लैंडर ने चांद के अंधेरे वाले हिस्से पर सफल लैंडिंग की। इस मून लैंडर को 3 मई को लॉन्च किया गया था, जो लगभग 1 महीने बाद अपनी डेस्टिनेशन पर पहुंचा है।

तस्वीर उस जगह की है जहां चीन के चांग’ई-6 ने लैंडिंग की है। (फोटो- space.com)

  • चीन की स्पेस एजेंसी के मुताबिक चांग’ई-6 लैंडर चांद के दक्षिणी ध्रुव-ऐटकेन बेसिन में उतरा।
  • यहां से चंद्रमा की सतह के नमूने इकट्ठा करना शुरू करेगा।
  • इस मिशन के जरिए चीन चांद के अंधेरे हिस्से से सैंपल लाने वाला पहला देश बनना चाहता है।
  • चांद के इस हिस्से पर लैंडिंग दूसरे हिस्सों के मुकाबले ज्यादा मुश्किल है।
  • चांद के इस हिस्से में अंधेरा होता है, ये उबड़-खाबड़ है, जहां संपर्क मुश्किल होता है।
  • चांग’ई-6 लैंडर के सैंपल से चंद्रमा, पृथ्वी और सौर मंडल के बनने और उनका विकास होने से जुड़े सुराग मिल पाएंगे।
  • पहली बार चीन ने ही 2019 में अपने चांग’ई-4 मिशन के जरिए ऐसा किया था।
  • 2030 तक चीन अंतरिक्ष यात्रियों को चांद पर भेजने की प्लानिंग कर रहा है।

4. हल्ला टॉमसडॉटिर आइसलैंड की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनीं: 2 जून को आइसलैंड की बिजनेसवुमन हल्ला टॉमसडॉटिर ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की। वे राष्ट्रपति गुनी जोहानसन की जगह लेंगी और अपना पदभार 1 अगस्त को संभालेंगी।

हल्ला टॉमसडॉटिर आइसलैंड के जाने-माने कारोबारियों में शुमार हैं।

  • हल्ला टॉमसडॉटिर आइसलैंड की 7वीं राष्ट्रपति बन गईं हैं।
  • हल्ला को राष्ट्रपति चुनाव में 34.3% वोट मिले।
  • उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री कैटरीन जैकब्सडॉटिर को हराया, जिन्हें 25.2% वोट मिले।
  • हल्ला, विग्दिस फिनबोगाडॉटिर के बाद आइसलैंड की दूसरी महिला राष्ट्रपति चुनी गईं।
  • विग्दिस फिनबोगाडॉटिर 1980 में आइसलैंड की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं थीं।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

5. रियल मैड्रिड 15वीं बार UEFA चैंपियन बनी: 1 जून को लंदन के वेम्बली स्टेडियम में यूरोपियन फुटबॉल का सबसे बड़ा टूर्नामेंट UEFA चैंपियंस लीग (UCL) का फाइनल मैच हुआ। इसमें स्पैनिश क्लब रियल मैड्रिड में 15वीं बार UCL का विनर बना।

टीम रियल मैड्रिड ने जर्मन क्लब बोरुसिया डॉर्टमुंड को 2-0 से हराया।

  • टीम की ओर से विनिसियस जूनियर ने 84वें और डानी कार्वाहाल ने 73वें मिनट में गोल दागे।
  • अब तक 22 क्लब UCL जीत चुके हैं, जिसमें 15 बार इसे रियल मैड्रिड ने जीता।
  • रियल मैड्रिड 18 बार UCL का फाइनल मुकाबला खेल चुकी हैं।
  • इसके अलावा इटली के क्लब AC मिलान ने इस कप को 7 बार जीता है।
  • डॉर्टमुंड ने अपना तीसरा फाइनल खेला, इससे पहले टीम 1996-97 सीजन में चैंपियन बनी थी।
  • दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग ‘चैंपियंस लीग’ का यह 32वां सीजन है, जिसकी शुरुआत 1955-56 में हुई थी।
  • तब यूरोपियन यूनियन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (UEFA) द्वारा आयोजित लीग का नाम यूरोपियन चैंपियंस कप था।
  • 1992 में नाम बदलकर UEFA चैंपियंस लीग कर दिया गया।
  • हर सीजन इसमें 32 टीमें हिस्सा लेती है, जिन्हें 8 ग्रुप में बांटा जाता है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

03 जून का इतिहास: 1947 में आज के दिन ही वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया था। लॉर्ड माउंटबेटन ने बंटवारे का प्लान बनाया, जिसमें रियासतों को ये सुविधा दी गई कि वे भारत या पाकिस्तान किसी के साथ जा सकते हैं। 3 जुलाई 1947 को ब्रिटिश पार्लियामेंट में प्लान पेश किया गया।

इस एक्ट को ‘द इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट’ नाम दिया गया।

  • 2008 में जापानी प्रयोगशाला के साथ NASA का डिस्कवरी यान इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पहुंचा था।
  • 1994 में भारत सहायता क्लब का नाम बदलकर ‘भारत सहायता मंच’ किया गया था।
  • 1974 में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन हुआ था।
  • 1941 में भारत की प्रसिद्ध महिला न्यायधीश रूमा पाल का जन्म हुआ था।
  • 1929 में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल का जन्म हुआ था।
  • 1918 में महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इंदौर में ‘हिंदी साहित्य सम्मेलन’ हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 2 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply