Current Affairs NASA VOYAGER-1 sent signal from 24 billion km, Geeta Sabharwal became UN Resident Coordinator | करेंट अफेयर्स 24 अप्रैल: NASA के VOYAGER-1 ने 24 अरब किमी से सिग्नल भेजा, गीता सभरवाल UN रेसीडेंट को-ऑर्डिनेटर बनीं


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs NASA VOYAGER 1 Sent Signal From 24 Billion Km, Geeta Sabharwal Became UN Resident Coordinator
10 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

AMU ने प्रोफेसर नईमा खातून को कुलपति नियुक्त किया। गीता सभरवाल UN रेसीडेंट को-ऑर्डिनेटर बनीं। वहीं, फ्लाइट सीट सिलेक्शन को लेकर DGCA ने नियम बदले।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

बिजनेस (BUSINESS)

1. पेमेंट कंपनी ‘PayU’ को नए ग्राहक जोड़ने की मंजूरी मिली: 24 मार्च को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने प्रोसेस बैक्ड फिनटेक फर्म PayU को पेमेंट एग्रीगेटर (PA) के रूप में काम करने और नए मर्चेंट्स को फिर से जोड़ने के लिए इन प्रिंसिपल मंजूरी दे दी है। इन-प्रिंसिपल मंजूरी फाइनल लाइसेंस नहीं होता, लेकिन कंपनियां इसके जरिए 6 से 12 महीने तक काम कर सकती है।

  • जनवरी 2023 में, बैंकिंग रेगुलेटर ने कॉम्प्लेक्स कॉर्पोरेट स्ट्रक्चर के कारण पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए फिनटेक फर्म के आवेदन को वापस कर दिया था।
  • इस कदम के बाद, PayU को अपने ऑनलाइन एग्रीगेशन बिजनेस के लिए नए मर्चेंट को जोड़ना बंद करना पड़ा था।
  • वित्त वर्ष 2023-24 की पहली छमाही (अप्रैल23-सितंबर23) में कंपनी की कोर पेमेंट बिजनेस से आय 15% बढ़कर 211 मिलियन डॉलर (करीब 1,757 करोड़ रुपए) रही थी।
  • वित्त वर्ष 2022-23 में पेयू (PayU) इंडिया ने 399 मिलियन डॉलर (करीब 3,323 करोड़ रुपए) की कमाई की थी।
  • पेमेंट एग्रीगेटर एक थर्ड पार्टी सर्विस प्रोवाइडर है, जो ग्राहकों को ऑनलाइन पेमेंट करने और मर्चेंट्स को पेमेंट लेने की सुविधा देता है।
  • पेमेंट एग्रीगेटर डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, कार्डलेस EMI, UPI, बैंक ट्रांसफर और ई-वॉलेट जैसे पेमेंट मोड से पेमेंट की सुविधा देता है।

नेशनल (NATIONAL)

2. फ्लाइट सीट सिलेक्शन को लेकर DGCA ने बदले नियम: 23 मार्च को डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिवल एविएशन (DGCA) ने इसे लेकर नई ट्रैवल गाइडलाइन्स जारी की है। एयरलाइंस को अब 12 साल से कम उम्र के बच्चों को फ्लाइट में माता-पिता या अभिभावक के साथ सीट अलॉकेट करना होगा।

  • एक ही PNR पर बच्चे और माता-पिता ट्रैवल कर रहे हैं तो उन्हें सीट सिलेक्शन के लिए कोई ऐक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होगा।
  • इसके साथ ही DGCA ने एयरलाइंस से इसका रिकॉर्ड भी मेंटेन करने के कहा है।
  • DGCA ने नए नियमों के लिए 2021 के एयर ट्रांसपोर्ट सर्कुलर 01 को संशोधित किया है।
  • इसके साथ 2024 के एयर ट्रांसपोर्ट सर्कुलर (एटीसी) -01 को भी संशोधित किया है।
  • इसका टाइटल है, ‘अनबंडल ऑफ सर्विसेज एंड फीस बाय शेड्यूल्ड एयरलाइंस’।
  • भारत में एयरलाइंस, चार्ज देकर प्री-सीट सिलेक्शन का ऑप्शन देती है।
  • जो लोग पेमेंट नहीं करना चाहते हैं उन्हें वे सीटें आवंटित की जाती हैं जो पहले से बुक नहीं की गई हो।

नियुक्ति (APPOINTMENT)

3. प्रो. नईमा AMU की पहली महिला वीसी बनीं: 22 अप्रैल को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) ने प्रोफेसर नईमा खातून को कुलपति नियुक्त किया है। 100 साल में पहली बार AMU में कुलपति के पद पर किसी महिला की नियुक्ति हुई है।

प्रो. नईमा खातून के पास तीन दशक का एजुकेशनल एक्सपीरियंस है।

  • प्रो. नईमा ने साइक्लॉजी में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल की है।
  • 1988 में AMU में लेक्चरर के रूप में पदभार संभाला था।
  • वह जुलाई 2014 में AMU महिला कॉलेज की प्रिसिंपल बनीं थीं।
  • इससे पहले वो साइक्लॉजी डिपार्टमेंट में एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के रूप में काम कर चुकी हैं।
  • प्रो. नईमा मध्य अफ्रीका की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ रवांडा में भी फैकल्टी सदस्य थीं।

4. गीता सभरवाल UN रेसीडेंट को-ऑर्डिनेटर के पद पर नियुक्त: 22 अप्रैल को यूनाइटेड नेशंस (UN) के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने भारत की गीता सभरवाल को इंडोनेशिया में UN की रेसिडेंट को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया।

गीता सभरवाल थाईलैंड में UN को-ऑर्डिनेटर के रूप में काम कर चुकी हैं।

  • वो श्रीलंका में UN के शांति निर्माण और विकास सलाहकार के रूप में भी कार्यरत थीं।
  • गीता के पास क्लाइमैट चेंज, गवर्नेंस और सोशल पॉलीसी में लगभग 30 सालों का एक्सपीरियंस है।
  • वो UK के विभाग के गरीबी और नीति सलाहकार के रूप में कार्यरत थीं।
  • गीता ने UK की वेल्स यूनिवर्सिटी से डेवलपमेंट मैनेजमेंट से मास्टर्स डिग्री हासिल की है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. नासा के वॉयजर-1 ने 24 अरब किमी से भेजा सिग्नल: 22 अप्रैल को अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने बताया कि स्पेसक्राफ्ट वॉयजर-1 ने 24 अरब किलोमीटर की दूरी से सिग्नल भेजा है। पिछले 5 महीनों में यह पहली बार है, जब वॉयजर ने मैसेज भेजा है और नासा के इंजीनियर इसे पढ़ने में सफल रहे हैं।

वॉयजर-1 इंसानों द्वारा बनाया गया वो स्पेसक्राफ्ट है जो अंतरिक्ष में सबसे दूरी पर मौजूद है।

  • वॉयजर 1 को साल 1977 में अंतरिक्ष में भेजा गया था।
  • इस स्पेसक्राफ्ट ने पिछले साल 14 नवंबर के बाद से सिग्नल भेजना बंद कर दिया था।
  • डेटा इकट्ठा करने और उसे धरती पर भेजने के लिए जिम्मेदार स्पेसक्राफ्ट का फ्लाइट डेटा सिस्टम एक लूप में फंस गया था।
  • NASA ने वॉयजर-2 के बाद अंतरिक्ष में दूसरे ग्रहों की खोज के लिए वॉयजर-1 को लॉन्च किया था।
  • वॉयजर-1 को 5 सितंबर 1977 को लॉन्च किया गया था।
  • फरवरी 1990 में इस एयरक्राफ्ट ने सोलर सिस्टम की पहली ओवरव्यू तस्वीर ली थी।
  • इसके बाद 25 अगस्त 2012 को वॉयजर-1 इंटरस्टेलर स्पेस में प्रवेश कर गया था।
  • पृथ्वी से मैसेज भेजने और फिर वॉयजर-1 से संदेश वापस आने में 48 घंटे का समय लगता है।

6. यूरोपीय यूनियन ने भारतीयों के वीजा नियम बदले: 22 अप्रैल को यूरोपीय यूनियन एंबेसडर हर्वे डेल्फिन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि EU ने भारतीयों के लिए 5 साल की वैलिडिटी वाले मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा के नियमों को लागू कर दिया है। इस शेंगेन वीजा से 29 यूरोपीय देशों में जा सकेंगे।

भारतीय अब लंबी वैधता वाले मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

  • शेंगेन वीसा 90 दिन के लिए जारी किया जाने वाला एक ‘शॉर्ट स्टे’ वीसा होता है।
  • यह वीजा किसी भी यूरोपीय देशों में स्वतंत्र रूप से यात्रा करने की अनुमति देता है।
  • इससे पहले तक 3 साल में दो बार वीजा लेना पड़ता था।
  • अब 18 अप्रैल से लागू नियम के मुताबिक भारतीयों को मल्टीपल एंट्री शेंगेन वीजा मिलेगा, जिससे खर्चा भी बच जाएगा।
  • अभी अल्प प्रवास वीजा में लगभग 7 हजार रुपए लगते हैं, वहीं अमेरिका में ये 10 साल है।
  • यह यह एक स्टिकर के रूप में होता है, जिसे आपके पासपोर्ट या एक यात्रा दस्तावेज पर चिपकाया जाता है।
  • यह स्टिकर ही आपको शेंगेन राज्यों में यात्रा करने के लिए परमीशन का प्रतीक है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

24 अप्रैल का इतिहास: 1973 में आज के दिन ही क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का मुंबई में जन्म हुआ था। उन्हें क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। सचिन पहले क्रिकेटर हैं जिन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। वो 100 शतक जड़ने और 200 टेस्ट मैच खेलने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।

2023 तक सचिन तेंदुलकर की कुल नेटवर्थ करीब 175 मिलियन डॉलर यानी 1436 करोड़ रुपए है।

  • 2013 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इमारत गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।
  • 2011 में आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन हुआ था।
  • 1998 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर कोका-कोला कप जीता था।
  • 1975 में जैन धर्म के अनुयायियों ने भगवान माहवीर के निर्वाण की 2500वीं जयंती मनाई थी।
  • 1974 में प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन हुआ था।
  • 1972 में जाने-माने चित्रकार जैमिनी राय का निधन हुआ था।
  • 1954 में ऑस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किए थे।
  • 1898 में स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 1 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply