Current Affairs Krishna Swaminathan became Vice Chief of Navy, Navy successfully tested SMART missile | करेंट अफेयर्स 01 मई: कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना के वाइस चीफ बने, इंडियन नेवी ने SMART मिसाइल का सफल परीक्षण किया


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Krishna Swaminathan Became Vice Chief Of Navy, Navy Successfully Tested SMART Missile
18 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंडोनेशिया में 14 दिन में 6वीं बार ज्वालामुखी फटा। 127 साल पुराने गोदरेज ग्रुप में बंटवारा हुआ। वहीं, अडाणी टोटल-गैस का Q4fy2024 में मुनाफा 72% बढ़ा।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

डिफेंस (DEFENCE)

1. कृष्णा स्वामीनाथन नौसेना के वाइस चीफ बने: 1 मई को राष्ट्रपति भवन के साउथ ब्लॉक में एक कार्यक्रम के दौरान वाइस एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन को भारतीय नौसेना का वाइस चीफ बनाया गया। कृष्णा को एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी की जगह नियुक्त किया गया, जिन्होंने 30 अप्रैल को नौसेना चीफ का पद संभाला था।

कृष्णा स्वामीनाथन 1 जुलाई 1987 को फ्लैग ऑफिसर के तौर पर नैसेना में शामिल हुए थे।

  • कार्यक्रम के दौरान कृष्णा स्वामीनाथन को नेवी ने गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।
  • उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है।
  • वो INS विक्रमादित्य के अलावा वॉरशिप्स की कमान भी संभाल चुके है।
  • इन वॉरशिप्स में INS विद्युत, INS विनाश, मिसाइल INS कॉर्वेट कुलिश, INS मैसूर शामिल हैं।
  • वह फ्लैग ऑफिसर सी ट्रेनिंग के रूप में नौसेना के वर्क-अप ऑर्गेनाइजेशन के चीफ रह चुके हैं।
  • वो फ्लैग ऑफिसर ऑफ शोर डिफेंस एडवाइजरी ग्रुप और सलाहकार के रूप में कार्यरत थे।

2. भारत ने SMART मिसाइल का सफल परीक्षण किया: 1 मई को भारतीय नौसेना ने ओडिशा में बालासोर के तट पर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज ऑफ टॉरपीडो (SMART) मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया। इस मिसाइल सिस्टम को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) ने बनाया है।

यह नेक्स्ट जेनरेशन का मिसाइल है, जो लाइटवेट टॉरपीडो डिलीवरी सिस्टम पर बेस्ड है।

  • SMART मिसाइल को वॉरशिप के साथ ही तटीय इलाकों से भी लॉन्च किया जा सकता है।
  • इसमें टू स्टेप सॉलिड प्रोपल्शन सिस्टम, इलेक्ट्रोमैकेनिकल एक्टुएटर सिस्टम और नेविगेशन सिस्टम भी लगा हुआ है।
  • SMART मिसाइल की मैक्जिमम रेंज 650 किलोमीटर है।
  • यह अपने साथ टॉरपीडो के साथ पैराशूट डिलीवरी सिस्टम भी ले जा सकती है।
  • इस मिसाइल सिस्टम को एस-400 की तरह कैनिस्टर में रखा जाता है।
  • टॉरपीडो मिसाइल का वर्जन होता है, जिसे सबमरीन से दागा जाता है।
  • यह टॉरपीडो अपने टारगेट की रेंज में आते ही धमाके के साथ विस्फोट हो जाता है।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

3. इंडोनेशिया में 14 दिन में 6वीं बार ज्वालामुखी फटा: 30 अप्रैल को इंडोनेशिया के माउंट रुआंग में ज्वालामुखी फट गया। विस्फोट के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों ने अगले आदेश तक एयरपोर्ट बंद रखने के निर्देश दिए है।

विस्फोट के बाद चारों ओर अंधेरा छा गया, जिसके बाद बिजली चमकी और भूकंप के झटके महसूस किए गए।

  • रुआंग ज्वाल्मुखी फटने के बाद आसमान में 2 किमी की ऊंचाई तक राख का गुबार उठा।
  • दूसरे विस्फोट के बाद यह ऊंचाई 2.5 किमी हो गई।
  • रुआंग के आसपास के क्षेत्र में रह रहे 11 हजार लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा जा चुका है।
  • पांच किलोमीटर की दूरी तक किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है।
  • इससे पहले 16 और 30 अप्रैल को एक-एक, 17 अप्रैल को 4 बार ज्वालामुखी फटा था।
  • माउंट रुआंग के पास 2 भूकंप आने की वजह से टेक्टोनिक प्लेट्स अस्थिर हो गईं, जो ज्वालामुखी फटने का कारण बनीं।
  • इंडोनेशिया की वोल्कैनो एजेंसी ने खतरे को देखते हुए लेवल 4 की चेतावनी जारी की।
  • इसके अलावा ज्वालामुखी के पास के 6 किमी क्षेत्र को एक्सक्लूजिव जोन घोषित किया गया।
  • 1871 में इंडोनेशिया में अब तक का सबसे बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट हुआ था।
  • इंडोनेशिया ‘रिंग ऑफ फायर’ के क्षेत्र में आता है, जहां 120 एक्टिव वोल्कैनो मौजूद हैं।
  • यहां पैसेफिक महासागर के करीब हॉर्स-शू के शेप की टेक्टॉनिक फॉल्ट लाइन्स हैं।

4. पाकिस्तान को IMF से 9 हजार करोड़ रुपए मिलेंगे: 29 अप्रैल को अमेरिका के वॉशिंगटन में इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) के कार्यकारी बोर्ड की बैठक हुई। इस बैठक में आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे पाकिस्तान को बेलआउट पैकेज की तीसरी किश्त को मंजूरी दे दी गई।

  • यह किश्त 1.1 बिलियन डॉलर यानि 9 हजार करोड़ रुपए की है।
  • IMF ने कहा है कि पाकिस्तान को अपनी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
  • इस किश्त के बाद पाकिस्तान पर IMF का कुल कर्ज 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया है।
  • IMF की बैठक ग्लोबल लैंडर्स के पाकिस्तान की आर्थिक सुधार कार्यक्रम के दूसरे और आखिरी रिव्यू के बाद की गई थी।
  • पाकिस्तान के इस आर्थिक सुधार कार्यक्रम को IMF के स्टैंड इन अरेंजमेंट का सपोर्ट था।
  • सभी सदस्य देशों ने पाकिस्तान को बेल आउट पैकेज देने का समर्थन किया, लेकिन भारत ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

बिजनेस (BUSINESS)

5. 127 साल पुराना गोदरेज ग्रुप बंटा: 30 अप्रैल को गोदरेज फैमिली ने 127 साल पुराने ग्रुप को दो भागों में बांटने को लेकर समझौता किया है। इस समझौते के तहत एक हिस्सा 82 साल के आदि गोदरेज और उनके भाई नादिर का है। वहीं, दूसरा चचेरे भाई जमशेद और बहन स्मिता गोदरेज को मिला है।

  • आदि और नादिर ने गोदरेज इंडस्ट्रीज अपने पास रखी है, जिसमें पांच लिस्टेड कंपनियां हैं।
  • गोदरेज इंडस्ट्रीज समूह में लिस्टेड कंपनियां गोदरेज इंडस्ट्रीज, गोदरेज कंज्यूमर, गोदरेज प्रॉपर्टीज, गोदरेज एग्रोवेट और एस्टेक लाइफसाइंसेज हैं।
  • इनके चेयरमैन नादिर गोदरेज होंगे और नियंत्रण आदि गोदरेज, नादिर और परिवार करेगा।
  • आदि के 42 साल के बेटे पिरोजशा गोदरेज गोदरेज इंडस्ट्रीज के कार्यकारी वाइस प्रेसिडेंट होंगे, जो अगस्त 2026 में नादिर की जगह लेंगे।
  • जमशेद और स्मिता को गैर-लिस्टेड कंपनी गोदरेज एंड बॉयस और मुंबई में उससे जुड़ी प्रमुख संपत्ति सहित लैंड बैंक मिला है।
  • गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप में गोदरेज एंड बॉयस और उसके सहयोगी शामिल हैं।
  • इसकी एयरोस्पेस और विमानन से रक्षा, फर्नीचर और आईटी सॉफ्टवेयर तक कई उद्योगों में मौजूदगी है।
  • इसे प्रेसिडेंट और MD के रूप में जमशेद गोदरेज द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।
  • बहन स्मिता की 42 वर्षीय बेटी न्यारिका होल्कर इसकी कार्यकारी निदेशक होंगी।
  • इसी ग्रुप के पास मुंबई में 3,400 एकड़ का लैंड बैंक भी है।
  • ग्रुप की टोटल वैल्यू करीब 2.34 लाख करोड़ रुपए है।

6. अडाणी टोटल-गैस का Q4 में मुनाफा 72% बढ़ा: 30 अप्रैल को अडाणी ग्रुप की कंपनी अडाणी टोटल गैस लिमिटेड ने Q4FY24 यानी फाइनेंशियल ईयर 2024 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट यानी समेकित शुद्ध मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 72.16% बढ़कर 167.96 करोड़ रुपए रहा।

  • पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 97.91 करोड़ रुपए रहा।
  • पिछली तिमाही (Q3FY24) में यह ​​​176.64 करोड़ रुपए रहा था।
  • तिमाही आधार (QoQ) पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 5.11% घटा है।
  • चौथी तिमाही में कंपनी का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.09% बढ़कर 1,258.37 करोड़ रुपए रहा।
  • पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में ये 1,197.31 करोड़ रुपए रहा था।
  • पूरे वित्त वर्ष में कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 22.14% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • FY24 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 667.50 करोड़ रुपए रहा है।
  • अडाणी टोटल गैस के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने प्रति शेयर 0.25 रुपए यानी 25 पैसे के डिवेडेंड (लाभांश) को भी मंजूरी दी।
  • कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं।

7. इंडियन ऑयल को चौथी तिमाही में 49% मुनाफा घटा: 30 अप्रैल को इंडियन ऑयल ने बताया कि कंपनी का मुनाफा पिछले साल की तुलना में 49% घट गया है। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में कंपनी ने 5,487.92 करोड़ रुपए का कंसोलिडेटेड मुनाफा दर्ज किया।

इंडियन ऑयल महारत्न नेशनल ऑयल कंपनी है, जिसका गठन 1964 में इंडियन ऑयल कंपनी लिमिटेड और इंडियन रिफाइनरीज लिमिटेड के विलय के साथ किया गया था।

  • पिछले साल की इसी तिमाही में मुनाफा 10,841.23 करोड़ रुपए था।
  • पिछली तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर के तीन महीनों की तुलना में इंडियन ऑयल का मुनाफा 42.97% घटा है।
  • अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 9,224.85 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था।
  • कंपनी का रिफाइनिंग मार्जिन कम होने से मुनाफा कम हुआ है।
  • 2024 के पहले तीन महीनों में क्रूड ऑयल के दाम 16% बढ़े हैं।
  • महंगे क्रूड के बावजूद कंपनी ने पेट्रोल-डीजल की कीमतें 2 रुपए घटाई थी।
  • पूरे वित्त वर्ष में कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 269% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
  • FY24 में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 43,161.15 करोड़ रुपए रहा।
  • इंडियन ऑयल के बोर्ड ने प्रति शेयर 7 रुपए के डिविडेंड (लाभांश) को भी मंजूरी दी।
  • कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं।
  • इंडियन ऑइल ग्रुप भारत की 23 रिफाइनरियों में से 11 की मालिक है।
  • इंडियन ऑयल की श्रीलंका, मॉरीशस, UAE, स्वीडन, अमेरिका और नीदरलैंड में सब्सिडियरी कंपनियां भी है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

01 मई का इतिहास: 1886 में आज के दिन ही पहली बार इंटरनेशनल लेबर डे मनाया गया था। इस दिन अमेरिका की मजदूर यूनियनों ने काम का समय 8 घंटे से ज्यादा न रखे जाने के लिए हड़ताल की थी। इसी हड़ताल के वक्त शिकागो में बम धमाका हुआ था। इसमें पुलिस ने मजदूरों पर गोली चला दी, जिसमें 7 मजदूरों की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अमेरिका सरकार ने 8 घंटे काम करने की मांग को मंजूर कर लिया था।

इंटरनेशनल लेबर डे 2024 की थीम ‘जलवायु परिवर्तन के बीच कार्यस्थल सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करना’ है।

  • 2021 में भारत के मशहूर सितार वादक देबू चौधरी का निधन हुआ था।
  • 2004 में यूरोपीय संघ में 10 नए राष्ट्र शामिल हुए थे।
  • 2003 में अमेरिकी राजनयकि पाल ब्रोमर की ईराक के प्रशासक पद पर नियुक्ति हुई थी।
  • 2002 में अमेरिका की अपील पर इजराइल ने हेब्रोन से सेना हटाई थी।
  • 1999 में नेपाल में सजा ए मौत को खत्म कर दिया गया था।
  • 1993 में श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु हुई थी।
  • 1986 में भारतीय एथलीट संदीप कुमार का जन्म हुआ था।
  • 1984 में फू दोरजी बिना ऑक्सीजन के माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में कामयाब हुए थे।
  • 1920 में बॉलीवुड के मशहूर गायक मन्ना डे का जन्म हुआ था।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 4 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply