Current Affairs Country largest textile exhibition FABEXA inaugurated, Serum Institute sends malaria vaccine to Africa | करेंट अफेयर्स 21 मई: देश के सबसे बड़े टेक्सटाइल एग्जीबिशन FABEXA का उद्धाटन, सीरम इंस्टीट्यूट ने अफ्रीका को मलेरिया वैक्सीन भेजी


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs Country Largest Textile Exhibition FABEXA Inaugurated, Serum Institute Sends Malaria Vaccine To Africa
3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने कुश्ती में ओलिंपिक 2024 के लिए सिलेक्शन ट्रायल टेस्ट नहीं होने की घोषणा की। लाई चिंग-ते ताइवान के नए राष्ट्रपति बने। वहीं, ONGC का चौथी-तिमाही में मुनाफा 78% बढ़ा।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

लॉन्च एंड इवेंट (LAUNCH & EVENT)

1. FABEXA 2024 का उद्धाटन हुआ: 21 मई को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद के गांधीनगर में 9वें टेक्सटाइल एग्जीबिशन फेबेक्सा (FABEXA) का उद्धाटन किया। यह चार दिवसीय एग्जीबिशन 24 मई तक चलेगा।

सीएम भूपेंद्र पटेल (दाएं से दूसरे) ने FABEXA 2024 एग्जीबिशन का उद्धाटन किया।

  • FABEXA का आयोजन मस्कती कपड़ा महाजन ऑर्गेनाइजेशन की ओर से किया जा रहा है।
  • इस एग्जीबिशन में 200 से ज्यादा कंपनियां और ब्रांड्स हिस्सा लेकर अपने बेहतरीन प्रोडक्ट्स की प्रदर्शनी लगाएंगे।
  • यहां देशभर से विभिन्न प्रकारों के कपड़ों की स्टॉल्स लगाई जाती हैं।
  • FABEXA 2023 का आयोजन भी अहमदाबाद में हुआ था, जिसमें 2,500 करोड़ रुपए का कारोबार हुआ।
  • FABEXA भारत की सबसे बड़ी टेक्सटाइल एग्जीबिशन है।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

2. पेरिस ओलिंपिक के लिए पहलवानों का ट्रायल नहीं होगा: 21 मई को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह ने कुश्ती में ओलिंपिक 2024 के लिए सिलेक्शन ट्रायल टेस्ट नहीं होने की घोषणा की। इस फैसले के बाद विभिन्न कैटेगरी में कोटा विजेता पेरिस ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

WFI अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि पहलवानों का चयन करने के लिए ट्रायल की जगह ओलिंपिक में जगह बनाने वाले खिलाड़ियों का सिलेक्शन किया जाएगा।

  • महिलाओं में विनेश फोगाट (50 किग्रा), अंतिम पंघाल (53 किग्रा) और रीतिका हुडा (76 किग्रा) में क्वालिफाई किया था।
  • निशा दाहिया ने 68 किग्रा और अंशू मलिक ने 57 किग्रा में क्वालिफाई किया था।
  • पुरुषों की फ्रीस्टाइल में अमन सहरावत (57 किग्रा) में कोटा हासिल किया था।
  • ओलिंपिक 2024 का आयोजन 26 जुलाई 2024 से फ्रांस के शहर पेरिस में किया जाएगा।

नेशनल (NATIONAL)

3. सीरम इंस्टीट्यूट ने अफ्रीका को मलेरिया वैक्सीन भेजी: 20 मई को पुणे में वैक्सीन मैन्युफैक्चरर कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अफ्रीका को ‘R21/Matrix-M’ मलेरिया वैक्सीन का एक्सपोर्ट शुरू कर दिया। इस वैक्सीन को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और नोवावैक्स के मैट्रिक्स-एम एडजुवेंट ने मिलकर बनाया है।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला (बाएं) और भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी (दाएं) ने वैक्सीन की पहली खेप को हरी झंडी दिखाई।

  • मलेरिया वैक्सीन की पहली खेप में 43,200 वैकेसीन डोजेज ​​​​​​ सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक के लिए भेजी गई।
  • सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक को कुल 1,63,000 वैक्सीन डोजेज भेजी जाएंगी।
  • इसके बाद दक्षिण सूडान और कांगो समेत कई मलेरिया एंडेमिक देशों को भेजी जाएगी।
  • 2022 WHO की रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीका में 233 मिलियन मामले सामने आए थे।

बिजनेस (BUSINESS)

4. ONGC का चौथी-तिमाही में मुनाफा 78% बढ़ा: 20 मई को ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ONGC) लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) की प्रोफिट रिपोर्ट जारी की। इसमें कंपनी का मुनाफा सालाना आधार (YoY) पर 78% बढ़कर ₹11,526 करोड़ रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹6,478 करोड़ रहा था।

  • ONGC के ऑपरेशन से कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू यानी आय में सालाना आधार पर 1.64% की तेजी आई।
  • FY24 की चौथी तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू ₹1.66 लाख करोड़ रहा।
  • एक साल पहले की समान तिमाही यानी FY23 की चौथी तिमाही में रेवेन्यू ₹1.64 लाख करोड़ रहा था।
  • ONGC का पूरे वित्त वर्ष 2024 में कंसॉलिडेटेड मुनाफा 67.71% बढ़कर ₹57,100 करोड़ हो गया।
  • ONGC का वित्त वर्ष 2024 में कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू गिरकर ₹6.43 लाख करोड़ हो गया।
  • कंपनी ने वित्त वर्ष 2024 के लिए ₹2.50 प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड यानी लाभांश देने का ऐलान किया।
  • कंपनियां अपने शेयरधारकों को मुनाफे का कुछ हिस्सा देती हैं, उसे डिविडेंड कहते हैं।
  • ONGC ने आज यानी 20 मई को चौथी तिमाही और सालाना नतीजे जारी किए।
  • महारत्न ONGC क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस की भारत की सबसे बड़ी कंपनी है।
  • यह भारतीय घरेलू तेल उत्पादन में लगभग 71% का योगदान देती है।
  • ONGC की स्थापना 14 अगस्त 1956 को पूर्व पीएम जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में की गई थी।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

5. लाई चिंग-ते ताइवान के नए राष्ट्रपति बने: 20 मई को ताइवान की राजधानी ताइपे में लाई चिंग-ते ने नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। लाई चिंग-ते ने पूर्व राष्ट्रपति साई इंग-वेन की जगह ली, जिन्होंने 8 साल तक देश का नेतृत्व किया।

लाई चिंग-ते ने जनवरी 2024 में राष्ट्रपति चुनाव जीता था।

  • लाई चिंग-ते 2020 में ताइवान के उपराष्ट्रपति बने थे।
  • उन्होंने 1996 में ताइवान स्ट्रेट संकट के दौरान राजनीति में कदम रखा था।
  • वह 2017 से 2019 तक विधायक, दक्षिणी शहर ताइनान के मेयर और ताइवान के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत थे।
  • लाई चिंग-ते का जन्म 1959 में न्यू ताइपे शहर के वानली जिले में हुआ था।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

21 मई का इतिहास: 1991 में आज के दिन ही श्रीपेरबंदूर में देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री राजीव गांधी का फिदायीन हमले में निधन हुआ था। हमले की जिम्मेदारी श्रीलंका के आतंकी संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) ने ली थी।

निधन के समय राजीव गांधी की उम्र 40 साल थी।

  • 2003 में 190 से ज्यादा देशों ने तंबाकू के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय संधि को मंजूरी दी थी।
  • 1998 में लगातार 32 सालों से इंडोनेशिया पर शासन करने वाले राष्ट्रपति सुहार्तों ने त्यागपत्र दिया था।
  • 1996 में दुनिया में पहली बार पेप्सी ने अंतरिक्ष में एड फिल्म बनाने की घोषणा की थी।
  • 1981 में पियरे मोरो फ्रांस के प्रधानमंत्री बनीं थीं।
  • 1970 में USSR ने न्यूक्लियर टेस्ट किया था।
  • 1881 में यूएस नेशन लॉन टेनिस एसोसिएशन की स्थापना हुई थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 6 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply