Current Affairs 16 year old Kamya Karthikeyan conquered Everest, Tejas Shirse set national record in hurdles race | करेंट अफेयर्स 23 मई: 16 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने माउंट एवरेस्ट फतेह किया, तेजस शिरसे ने हर्डस रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाया


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs 16 Year Old Kamya Karthikeyan Conquered Everest, Tejas Shirse Set National Record In Hurdles Race
3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

रमेश बाबू वी CERC के सदस्य बने। नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 30वीं बार किया एवरेस्ट फतेह किया। वहीं, भारतवंशी श्रीनिवास आर कुलकर्णी को शॉ पुरस्कार मिलेगा।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. 16 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने एवरेस्ट फतेह किया: 23 मई को भारतीय नौसेना के मुताबिक 16 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर नया रिकॉर्ड बनाया। वह नेपाल की ओर से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतेह करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय पर्वतारोही बन गईं।

काम्या कार्तिकेयन ने अपने पिता कमांडर एस कार्तिकेयन के साथ 20 मई को माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) पर चढ़ाई की।

  • काम्या कार्तिकेयन ने दोपहर 12:35 बजे एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहराया।
  • वह मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल में 12वीं क्लास की स्टूडेंट हैं।
  • काम्या माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला पर्वतारोही बन गईं।
  • मालावत पूर्ण सबसे कम उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली महिला हैं।
  • उन्होंने 13 वर्ष की उम्र में माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंची थीं।
  • जॉर्डन रोमेरो माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं।
  • 25 मई 2014 जॉर्डन ने 13 साल की उम्र में माउंट एवरेस्ट फतेह किया था।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

2. तेजस शिरसे ने हर्डस रेस में नेशनल रिकॉर्ड बनाया: 23 मई को स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SAI) के मुताबिक तेजस शिरसे ने 110 मीटर हर्डस रेस में जीत ली। उन्होंने फिनलैंड में चल रहे वर्ल्ड एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर मीट 2024 नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया।

21 वर्षीय तेजस शिरसे पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़ में टॉप पोजिशन पर हैं।

तेजस शिरसे ने 13.41 सेकंड में ही रेस को पूरा कर लिया। वह 13.27 सेकंड के ओलिंपिक क्वालिफिकेशन मार्स के 0.14 सेकंड से चूक गए। उन्होंने 2017 में सिद्धांत थिंगलाया का 13.48 सेकंड का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया। महिलाओं की 100 मीटर कैटेगरी में ज्योति याराजी ने सिल्वर मेडल जीता। उन्होंने 12.78 सेकंड में अपने ही नेशनल रिकॉर्ड की बराबरी की।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

3. टो लैम वियतनाम के राष्ट्रपति बने: 22 मई को वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के पुलिस ब्यूरो के सदस्य जनरल टो लैम ने देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। देश की 15वीं नेशनल असेंबली (संसद) के सातवें सत्र में जनरल लैम ने राष्ट्रपति बनने के लिए बहुमत हासिल किया। उन्हें 473 में से 472 वोट मिले।

10 जुलाई 1957 में जन्में टो लैम वियतनाम में जुआन काऊ गांव के रहने वाले हैं।

  • 22 अगस्त 1981 को टो लैम वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बने थे।
  • 2011 में केंद्रीय समिति के सदस्य बने और 2016 में पुलिस ब्यूरो में शामिल हुए।
  • 9 अप्रैल 2016 से लैम देश में सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री के पद पर कार्यरत थे।
  • लैम को अक्टूबर 2015 में सिक्योरिटी साइंस के प्रोफेसर की उपाधि से सम्मानित किया गया था।
  • 20 मार्च को पूर्व राष्ट्रपति वो वान थुओंग ने पद से इस्तीफा दिया था।

4. नेपाली शेरपा ने रिकॉर्ड 30वीं बार किया एवरेस्ट फतेह: 22 मई को नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता ने 30 साल में 30वीं बार दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की। वे ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते पर्वतारोही बन गए।

54 साल के कामी को एवरेस्ट मैन के नाम से भी जाना जाता है।

  • कामी रीता शेरपा ने दक्षिण-पूर्व रिज रूट से चढ़ाई की और 8,849 मीटर (29,032 फीट) की चोटी पर पहुंचे।
  • कामी 10 दिन में 2 बार एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे हैं।
  • इससे पहले कामी रीता 12 मई को इस चोटी पर पहुंचे थे।
  • कामी रीता एक शेरपा हैं और माउंट एवरेस्ट की खतरनाक चढ़ाई के लिए यहां आने वाले ट्रैकर्स को गाइड करते हैं।
  • शेरपा, हिमालय के बर्फीले इलाकों में निवास करने वाली एक जाति है।
  • शेरपाओं को पर्वतों पर चढ़ने की उनकी स्किल्स के लिए जाना जाता है।
  • कामी रीता पहली बार 25 साल की उम्र में 1994 में एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे थे।

नियुक्ति (APPOINTMENT)

5. रमेश बाबू वी CERC के सदस्य बने: 21 मई को सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (CERC) ने रमेश बाबू वी को सदस्य नियुक्त किया। केंद्रीय वुद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

रमेश के पास थर्मल इंजीनियरिंग में M.Tech और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में B.Tech की डिग्री है।

  • रमेश बाबू वी मई 2020 से नेशनल थर्मल पॉवर कॉर्पोरेशन (NTPC) लिमिटेड में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त थे।
  • इससे पहले रमेश ने NTPC में विभिन्न पदों पर काम किया।
  • रमेश बाबू के पास NTPC लिमिटेड में 33 वर्षों का एक्सपीरियंस है।
  • CERC की स्थापना भारत सरकार द्वारा विद्युत विनियामक आयोग अधिनियम, 1998 के तहत की गई थी।
  • CERC की स्थापना 24 जुलाई 1998 को हुई थी, जिसका हेडक्वार्टर नई दिल्ली में स्थित है।

अवॉर्ड (AWARD)

6. भारतवंशी श्रीनिवास आर कुलकर्णी को शॉ पुरस्कार मिलेगा: 21 मई को शॉ पुरस्कार फाउंडेशन ने अमेरिका में खगोल विज्ञान के भारतवंशी प्रोफेसर श्रीनिवास आर कुलकर्णी को एस्ट्रोनॉमी में शॉ पुरस्कार 2024 देने की घोषणा की। उन्हें मिलीसेकंड पल्सर, गामा-रे विस्फोट, सुपरनोवा जैसी घटनाओं पर स्टडी करने के लिए जाना जाता है।

1978 में श्रीनिवास ने इंडियन इंस्टीट्यूफ ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से PhD की डिग्री ली थी।

  • 2006 से 2018 तक कैलटेक ऑप्टिकल ऑब्जर्वेटरीज के डायरेक्टर के रूप में काम किया।
  • श्रीनिवास आर कुलकर्णी को यह अवॉर्ड 12 नवंबर 2024 को हांगकांग में आयोजित समारोह में दिया जाएगा।
  • श्रीनिवास के अलावा अमेरिका के स्वी ले थीन और स्टुअर्ट आर्किन को बायोलॉजी के लिए यह अवॉर्ड मिलेगा।
  • मैथमेटिक्स साइंस के लिए पीटर सरनाक को शॉ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
  • 2002 में हांगकांग के रन रन शॉ ने इंटरनेशनल अवॉर्ड ‘शॉ पुरस्कार’ की शुरुआत की थी।
  • हर साल यह अवॉर्ड एस्ट्रोनॉमी, बायोलॉजी और मैथमेटिक्स साइंस की फील्ड में दिया जाता है।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

23 मई का इतिहास: 1951 में आज के दिन ही तिब्बत ने चीन के साथ एक समझौता किया था। इसके साथ ही तिब्बत पर चीन का कब्जा हो गया था। अक्टूबर 1950 में चीन ने तिब्बत पर हमला किया और उसकी सेना को हरा दिया था। इसके बाद तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने 17 बिंदुओं वाले एक समझौते पर साइन किए थे।

तिब्बती लोग हर साल 23 मई को ब्लैड डे मनाते हैं।

  • 2010 में नक्सली आंदोलन के जनक कानू सान्याल का निधन हुआ था।
  • 2008 में भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाल मिसाइल पृथ्वी-2 का सफल परीक्षण किया था।
  • 1999 में योहानिस रौ संघीय जर्मनी के राष्ट्रपति बने थे।
  • 1984 में बछेंद्री पाल माउंट एवरेस्ट को फतेह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।
  • 1949 में पेरू के पूर्व राष्ट्रपति ऐलन गार्सिया का जन्म हुआ था।
  • 1930 में प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार राखालदास बंद्योपाध्याय का निधन हुआ था।
  • 1919 में जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म हुआ था।
  • 1420 में ऑस्ट्रिया और सीरिया से यहूदियों को निकाला गया था।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 2 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply