Current Affairs 11 ministers of Jharkhand CM Hemant Soren took oath, Jayasuriya became the coach of Sri Lankan team | करेंट अफेयर्स 08 जुलाई: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन के 11 मंत्रियों ने शपथ ली, जयसूर्या श्रीलंका टीम के कोच बने


  • Hindi News
  • Career
  • Current Affairs 11 Ministers Of Jharkhand CM Hemant Soren Took Oath, Jayasuriya Became The Coach Of Sri Lankan Team
17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जॉन सीना ने WWE से संन्यास की घोषणा की। सनथ जयसूर्या को भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के दौरान टीम के कोच बने। वहीं, अविनाश साबले ने रेस में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया।

आइए आज के ऐसे ही प्रमुख करेंट अफेयर्स पर नजर डालते हैं, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए अहम हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. हेमंत कैबिनेट में चंपाई-रामेश्वर समेत 11 ने शपथ ली: 8 जुलाई को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदन में विश्वासमत हासिल कर लिया। सरकार के पक्ष में 45 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 0 वोट डाले गए। सदन में बहुमत साबित करने के बाद हेमंत कैबिनेट का विस्तार किया गया।

नए मंत्री के रूप में सबसे पहले चंपाई सोरेन ने शपथ ली।

  • इसके बाद रामेश्वर उरांव, दीपिका पांडेय सिंह, बैजनाथ राम और इरफान अंसारी मंत्री पद की शपथ ली।
  • सके साथ ही दीपक बरुआ, बन्ना गुप्ता, सत्यानंद भोक्ता, मिथिलेश ठाकुर, हफीजुल हसन और बेबी देवी ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
  • हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन को कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।
  • 28 जून को हेमंत सोरेन जेल से रिहा हुए थे।
  • 3 जुलाई को चंपाई सोरेन ने इस्तीफा दिया था और हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
  • 5 जुलाई को हेमंत सोरेन ने तीसरी बार सीएम पद की शपथ ली थी।

इंटरनेशनल (INTERNATIONAL)

2. जयसूर्या श्रीलंका क्रिकेट टीम के कोच बने: 8 जुलाई को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सनथ जयसूर्या को भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के दौरान टीम का कोच नियुक्त किया। वे पूर्व कोच क्रिस सिल्वर वुड की जगह लेंगे।

  • टी-20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खराब प्रदर्शन के बाद मुख्य कोच क्रिस सिल्वर वुड और सलाहकार कोच महेला जयवर्धने ने अपना पद छोड़ दिया था।
  • सनथ जयसूर्या ने श्रीलंका का तीनों फॉर्मेट में 586 मैच खेल चुके हैं।
  • जयसूर्या के नाम 42 सेंचुरी और 440 विकेट हैं।
  • उन्होंने 2011 में आखिरी इंटरनेशनल मैच खेल था।
  • टीम इंडिया इस महीने के आखिर में श्रीलंका दौरे पर जाएगी।
  • भारतीय टीम को 27 जुलाई से 7 अगस्त तक पहले तीन टी-20 मैचों की सीरीज और उसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।
  • इसके बाद श्रीलंका को अगस्त महीने के आखिर में इंग्लैंड दौरे पर तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने के लिए जाना है।
  • पहला टेस्ट 21 से 25 अगस्त के बीच है, जबकि दूसरा टेस्ट 29 अगस्त से 2 सितंबर और तीसरा टेस्ट 6 से 9 सितंबर के बीच खेला जाना है।

3. जॉन सीना ने WWE से संन्यास की घोषणा की: 7 जुलाई को प्रोफेशनल रेसलर जॉन सीना ने वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (WWE) से संन्यास लेने की घोषणा की। 2025 में लॉस वेगास में होने वाली रेसलमेनिया में उनका आखिरी WWE मैच होगा।

47 वर्षीय जॉन सीन WWE हॉल ऑफ फेम सदस्य हैं।

  • जॉन सीना 2025 के पहले रॉ एपिसोड में दिखाई देंगे, जिससे WWE नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करेगा।
  • इसके बाद जॉन फरवरी में रॉयल रंबल और मार्च में एलिमिनेशन चैंबर में हिस्सा लेंगे।
  • लॉस वेगास में रेसलमेनिया में उनका आखिरी मैच 19-20 अप्रैल को होगा।
  • जॉन सीना ने 2001 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।
  • जॉन सीना कर्ट ओलिंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं।
  • वे 16 बार के WWE वर्ल्ड चैंपियन हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है।
  • जॉन सीना हॉलीवुड एक्टर और हिप-हॉप सिंगर भी हैं।

स्पोर्ट (SPORT)

4. अविनाश साबले ने रेस में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया: 7 जुलाई को भारतीय रेसर अविनाश साबले ने पेरिस डायमंड लीग में नया नेशनल रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 8:9:91 के समय में 3000 मीटर स्टीपलचेज रेस पूरी की।

अविनाश साबले पेरिस ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं।

  • भारतीय एथलीट अविनाश साबले इस रेस में 6वें स्थान पर रहे।
  • इथियोपिया के अब्राहम सिमे और कीनिया के अमोस सेरेम 8:02:36 समय लेकर पहले स्थान पर रहे।
  • 8:06:70 समय के साथ कीनिया के अब्राहम किबिवोट को तीसरा स्थान मिला।
  • अविनाश ने 2022 में 8:11:20 समय में 3000 मीटर स्टीपलचेज रेस पूरी की थी।
  • उन्होंने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता था।
  • अविनाश साबले का जन्म 13 सितंबर 1994 को महाराष्ट्र के बीड में हुआ था।

आज का इतिहास (TODAY’S HISTORY)

08 जुलाई का इतिहास: 1497 में आज के दिन ही वास्को डी गामा अपनी पहली भारत यात्रा पर निकले थे। 4 बड़े जहाजों और सैकड़ों नावों के साथ 170 लोगों को लेकर निकले वास्को डी गामा को भारत पहुंचने में करीब 11 महीने लग गए थे। इसी के साथ उन्होंने यूरोप से भारत पहुंचने का समुद्री रास्ता खोज लिया था।

भारतीय मसालों और चाय की वजह से वास्को डी गामा ने भारत की खोज की थी।

  • 2005 में जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर G-8 के देशों में सहमति बनी थी।
  • 1994 में उत्तर कोरिया के तानाशाह और संस्थापक किम इल सुंग का निधन हुआ था।
  • 1992 में थॉमस क्लेस्टिल ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति बने थे।
  • 1972 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जन्म हुआ था।
  • 1963 में अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए थे।
  • 1948 में अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू हुई थी।
  • 1792 में फ्रांस ने पर्शिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1693 में न्यूयॉर्क पुलिस की वर्दी को मंजूरी दी गई थी।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 2 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply