Central Universities Admission Process; CUET-UG Exam 2024 | Aligarh AMU – IGNTU | टॉप कॉलेज: 5 राज्‍यों की टॉप 10 सेंट्रल यूनिवर्सिटीज, CUET-UG स्कोर से मिलेगा एडमिशन


  • Hindi News
  • Career
  • Central Universities Admission Process; CUET UG Exam 2024 | Aligarh AMU IGNTU
3 दिन पहलेलेखक: ऋचा श्रीवास्तव

  • कॉपी लिंक

बीते दिनों देशभर में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर अंडरग्रेजुएट्स (CUET-UG) का एग्जाम हुआ। इस एग्जाम के स्कोर के आधार पर 12वीं के बाद देशभर की 45 सेंट्रल और 38 स्टेट यूनिवर्सिटीज में ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए एडमिशन ले सकते हैं। CUET UG के जरिए 32 डीम्ड यूनिवर्सिटीज और लगभग 125 प्राइवेट यूनिवर्सिटीज में भी एडमिशन ले सकते हैं।

इस बार टॉप कॉलेज में जानेंगे मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार की टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के बारे में जो CUET UG स्कोर के जरिए एडमिशन लेती हैं..

1. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। इसकी NIRF-2024 रैंकिंग 9 है। AMU में एग्रीकल्चरल साइंसेज, आर्ट्स, थियोलॉजी, कॉमर्स, लाइफ साइंसेज, लॉ और इंटरनेशनल स्टडीज जैसी 13 अलग-अलग फैकल्टीज हैं। इन फैकल्टीज के अंडर 117 से ज्यादा डिपार्टमेंट्स हैं। इन डिपार्टमेंट्स में टोटल 59 UG कोर्सेज और 10 डिप्लोमा कोर्सेज ऑफर किए जाते हैं।

कोर्सेज : इन डिपार्टमेंट्स में BVoc प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी, BVoc फैशन डिजाइन एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी, BA Hons पर्शियन, BA Hons हिंदी, BSc Hons स्टैटिसटिक्स, BA Hons फिलॉसफी, BA Hons लिंग्विस्टिक्स और BA Hons चाईनीज जैसे प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इन डिपार्टमेंट्स से 15 कोर्सेज में CUET एग्जाम के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

AMU की स्थापना 1875 में एजुकेशनिस्ट सर सईद अहमद खान ने मुहम्मदन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज के तौर पर की थी।

2. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी (BHU)
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में साइंसेज, एग्रीकल्चरल साइंसेज, एन्वायर्नमेंटल एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट, कॉमर्स, लॉ, संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान, विजुअल आर्ट्स जैसी 13 फैकल्टीज हैं। इन सभी फैकल्टीज में 100 से ज्यादा डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन डिपार्टमेंट्स से BA Hons सोशल साइंसेज, BA LLB Hons, BSc Hons, BTech फूड टेक्नोलॉजी, BPA (बैचलर्स ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स) जैसे कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इन सभी कोर्सेज में 12वीं के बाद CUET-UG के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की स्थापना 1916 में मदन मोहन मालवीय ने की थी।

3. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ (BBAU)
BBAU एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। यहां अंबेडकर स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज, इन्फॉर्मेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एजुकेशन, लीगल स्टडीज, फिजिकल एंड डिसिशन साइंस, मीडिया एंड कम्युनिकेशन, फार्मास्यूटिकल साइंसेज, स्कूल ऑफ वोकेशनल एंड फ्यूचरिस्टिक स्टडीज, स्कूल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स जैसे 18 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से BTech, BBA, BSc, MSc, MA, MPharma, BSc-MSc इंटीग्रेटेड और PhD जैसे कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इन सभी कोर्सेज में CUET UG के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

BBAU की स्थापना 10 जनवरी 1996 में हुई थी।

4. यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद
यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। यहां फैकल्टी ऑफ आर्ट्स, फैकल्टी ऑफ साइंस, फैकल्टी ऑफ कॉमर्स और फैकल्टी ऑफ लॉ हैं।

कोर्सेज : इन फैकल्टीज से एनशिएंट हिस्ट्री, एरेबिक एंड पर्शियन, जियोग्राफी, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, म्यूजिक एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स, फिजिकल एजुकेशन, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, वजुअल आर्ट्स, डिफेंस एंड स्ट्रैटेजिक स्टडीज, फैमिली एंड कम्युनिटी साइंस, जूलॉजी, फिजिक्स जैसे कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इन सभी कोर्सेज में CUET UG के स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी की स्थापना 23 सितंबर 1887 में हुई थी।

5. सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (CUSB), गया
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार में अर्थ बायोलॉजिकल एंड एन्वायर्नमेंटल साइंसेज, हेल्थ साइंसेज, फिजिकल एंड केमिकल साइंसेज, लॉ एंड गवर्ननेंस, सोशल साइंसेज एंड पॉलिसीज, लैंग्वेज एंड लिटरेचर जैसी फैकल्टीज हैं। इन सभी फैकल्टीज में 26 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स में से BA LLB Hons, BABEd, BScBEd जैसे कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इन सभी कोर्सेज में CUET UG स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

CSUB की स्थापना 15 जनवरी 2009 को हुई थी।

6. महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी
ये एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी है। यहां पंडित मदन मोहन मालवीय स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट साइंसेज, स्कूल ऑफ एजुकेशन, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज जैसी फैकल्टीज हैं।

इनमें डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स, डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज, स्कूल ऑफ एजुकेशन, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज जैसे डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : CUET UG एग्जाम के जरिए BCom, BTech और BAJMC प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं।

यूनिवर्सिटी की स्थापना 3 फरवरी 2016 को हुई थी।

7. इंदिरा गांधी नेशनल ट्राइबल यूनिवर्सिटी, अमरकंटक (IGNTU)
यूनिवर्सिटी में कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, कंप्यूट्रोनिक्स, एजुकेशन, फार्मेसी, सोशल साइंसेज, ट्राइबल स्टडीज, परफॉर्मिंग आर्ट्स जैसी 13 फैकल्टीज हैं। यहां साइकोलॉजी, बॉटनी, केम्सिट्री, कंप्यूटर साइंस, एजुकेशन, एन्वायर्नमेंट साइंस, जियोलॉजी, हिस्ट्री, लिंग्विस्टिक्स एंड ट्राइबल लैंग्वेजेस, मुजियोलॉजी, फिलॉस्फी, पॉलिटिकल स्सिएम्स एंड ह्यूमन राइट्स जैसे 37 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : इन सभी डिपार्टमेंट्स से अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा यहां से मास्टर्स और PhD प्रोग्राम में भी एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इन सभी डिपार्टमेंट्स के UG प्रोग्राम में एडमिशन लेने के लिए CUET UG क्वालिफाई करना जरूरी है।

IGNTU अमरकंटक की स्थापना 2007 में हुई थी।

8. डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर
डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ एप्लाइड साइंसेज, स्कूल ऑफ केमिकल साइंसेज, इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज, लॉ जैसे 11 फैकल्टीज हैं।

कोर्सेज : यूनिवर्सिटी में एन्थ्रोपोलॉजी, बिजनेस मैनेजमेंट, बॉटनी, केम्सिट्री, कंप्यूटर एप्लिकेशंस, इकोनॉमिक्स, इंग्लिश एंड यूरोपियन लैंग्वेजेस, फाइन आर्ट्स एंड परफॉर्मिंग आर्ट्स, हिंदी, लॉ, लिंग्विस्टिक्स, माइक्रोबायोलॉजी, फार्मास्यूटिकल साइंसेज, फिजिकल एजुकेशन, साइकोलॉजी जैसे डिपार्टमेंट्स से ग्रेजुएशन कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इन सभी डिपार्टमेंट्स से ग्रेजुएशन करने के लिए CUET UG एग्जाम क्वालिफाई करना जरूरी है।

यूनिवर्सिटी की स्थापना 18 जुलाई 1946 को डॉक्टर हरिसिंह गौर ने की थी।

9. गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर (GGU)
GGU में आर्ट्स, लाइफ साइंसेज, मैथमेटिकल एंड कंप्युटेशनल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज और लॉ जैसे 11 डिपार्टमेंट्स हैं।

कोर्सेज : यहां डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंप्युटेशनल इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग, इकोनॉमिक्स, सोशल वर्क, केमिस्ट्री जैसे डिपार्टमेंट्स में अंडर ग्रेजुएशन कर सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : इन सभी डिपार्टमेंट्स में CUET UG एग्जाम के बेसिस पर एडमिशन पर ले सकते हैं।

GGU की स्थापना 16 जून 2009 को हुई थी।

10. सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान, अजमेर
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, स्कूल ऑफ अर्थ साइंसेज, स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड लैंग्वेजेस, स्पोर्ट्स साइंस योगा एंड मेडिटेशन जैसे 12 स्कूल और 32 डिपार्टमेंट्स हैं।

यूनिवर्सिटी की स्थापना 3 मार्च 2009 में हुई थी।

कोर्सेज : यूनिवर्सिटी में 12वीं के बाद इंटीग्रेटेड MSc प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, लिंग्विस्टिक्स और इंजीनियरिंग में UG कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं।

ऐसे मिलेगा एडमिशन : सभी इंटीग्रेटेड प्रोग्राम में CUET UG स्कोर के बेसिस पर एडमिशन ले सकते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 4 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply