AFCAT Vacancy Update | OSSC CHSL Recruitment Recruitment Details | जॉब & एजुकेशन बुलेटिन: 12वीं पास के लिए ग्रुप B के 671 पदों पर भर्ती, इंडियन एयरफोर्स में AFCAT के जरिए ऑफिसर बनने का मौका


  • Hindi News
  • Career
  • AFCAT Vacancy Update | OSSC CHSL Recruitment Recruitment Details
3 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

नमस्कार, आज टॉप जॉब्स में बात इंडियन एयरफोर्स और ओडिशा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन में निकली वैकेंसी की। करेंट अफेयर्स में बात दुनिया में सबसे महंगे बिकने वाले दुर्लभ पंख की। टॉप स्टोरी में राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन के एग्जाम और CSIR UGC NET 2024 की एक्सटेंड हुए डेट की जानकारी।

करेंट अफेयर्स

1. आयरलैंड, नॉर्वे और स्पेन ने फिलिस्तीन को देश के तौर पर मान्यता दी
22 मई को आयरलैंड के प्रधानमंत्री साइमन हैरिस ने फिलिस्तीन को एक देश के तौर पर मान्यता देने की घोषणा की। नॉर्वे के साथ ही स्पेन ने भी फिलिस्तीन को आधिकारिक तौर पर मान्यता देने का ऐलान किया। फिलिस्तीन को एक देश के तौर पर 28 मई तक मान्यता दे दी जाएगी। तीनों देशों के इस फैसले का इजराइल ने विरोध किया है। इजराइल के विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने आयरलैंड और नॉर्वे में इजराइली राजदूतों को देश लौटने का आदेश दिया है।

आयरिश PM साइमन हैरिस ने कहा है कि अगर फिलिस्तीन को एक देश के तौर पर मान्यता नहीं दी गई, तो फिर मिडिल ईस्ट में शांति नहीं आएगी।

2. दुनिया का सबसे महंगा पंख नीलाम हुआ
21 मई को न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में स्थित वेव्स ऑक्शन हाउस में लुप्त हो चुकी हुइया पक्षी का एक दुर्लभ पंख 23.63 लाख रुपए में नीलाम हुआ। नीलामीकर्ताओं ने इस पंख की शुरुआती कीमत 1.66 लाख से 2.50 लाख रुपए आंकी थी। इससे पहले 2010 में हुइया पंख 7 लाख रुपए में बिका था। हुइया न्यूजीलैंड की वेटलबर्ड प्रजाति में सबसे बड़ी पक्षी थी। इस पक्षी को आखिरी बार 1907 में देखा गया था।

हुइया पक्षी के इस पंख का वजन 9 ग्राम है।

3. अमेरिका के यूटा प्रांत की तस्वीर मिल्की वे फोटोग्राफ ऑफ द ईयर चुनी गई
20 मई को पोलैंड के लैंडस्केप फोटोग्राफर मार्सिन जाजैक को मिल्की वे फोटोग्राफर ऑफ द ईयर 2024 का खिताब मिला। मार्सिन ने अमेरिका के यूटा प्रांत के वैली स्टेट पार्क और उसके ऊपर आकाशगंगा की छटा वाली फोटो को कैमरे में कैद किया था। इस फोटो में थ्री सिस्टर्स हुडू (रेगिस्तान में चट्टानी ढांचा) के पास खिलते जंगली फूल हैं। यह इलाका अमेरिका के सबसे साफ आसमानों में से एक है।

अमेरिका के यूटा प्रांत की ये तस्वीर मिल्की वे फोटोग्राफ ऑफ द ईयर चुनी गई।

4. FSSAI ने MDH-एवरेस्ट को क्लीन चिट दी
21 मई को फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने भारतीय मसालों में हानिकारक पदार्थों की मिलावट की बात खारिज कर दी है। संस्थान ने व्यापक जांच के बाद इनमें एथिलीन ऑक्साइड (ईटीओ) न मिलने की पुष्टि की है। एथिलीन ऑक्साइड से कैंसर होने का खतरा रहता है। FSSAI ने 22 अप्रैल को मसालों की जांच के लिए देशभर में जांच अभियान शुरू किया था। जांच में महाराष्ट्र और गुजरात में एवरेस्ट की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स से 9 नमूने लिए गए थे।

दिनभर के बाकी करेंट अफेयर्स के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप जॉब्स

1. एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 का नोटिफिकेशन जारी
भारतीय वायुसेना ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2024 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके माध्यम से वायुसेना के फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी ब्रांच में 304 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। AFCAT में फाइनल सिलेक्शन पाने वाले उम्मीदवार जुलाई 2025 में शुरू होने वाले कोर्सेस में शामिल होंगे। कोर्स पूरा करने के बाद वायुसेना में शॉर्ट सर्विस कमीशन प्रदान किया जाएगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

फ्लाइंग ब्रांच :

  • 50% अंकों के साथ 12वीं साइंस स्ट्रीम (मैथ्स और फिजिक्स) से पास होना चाहिए।
  • 60% अंकों के साथ BE/BTech पास।

ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) ब्रांच :

  • 12वीं साइंस स्ट्रीम (मैथ्स और फिजिक्स) से 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए।
  • 60% अंकों के साथ BE/BTech पास।

ग्राउंड ड्यूटी (नॉन टेक्निकल) ब्रांच :

  • 12वीं साइंस स्ट्रीम (मैथ्स और फिजिक्स) से 50% अंकों के साथ पास होना चाहिए ।
  • किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट 60% अंकों के साथ पास।

आयु सीमा :

फ्लाइंग ब्रांच :

20 से 24 साल

ग्रांउड ड्यूटी :

20 से 26 साल के बीच

2. 12वीं पास के लिए 671 पदों पर निकली भर्ती
ओडिशा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने ग्रुप बी और सी पदों पर आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार ossc.gov.in पर जाकर 24 मई तक अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म एडिट करने की लास्ट डेट 29 मई 2024 है। इस भर्ती के अंतर्गत आयुर्वेदिक असिस्टेंट, होम्योपेथिक असिस्टेंट, यूनानी असिस्टेंट, जूनियर फिशरीज टेक्निकल असिस्टेंट, केयरटेकर और अमीन के पद भरे जाएंगे।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास हो।

आयु सीमा :

18 से 38 साल के बीच।

सरकारी नौकरियों से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

टॉप स्टोरी

1. RPSC प्रीलिम्स एग्जाम स्थगित, अब 16 जून को होगी परीक्षा
राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) ने स्टेट सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा सहित कई भर्ती परीक्षाओं की एग्जाम डेट आगे बढ़ा दी है। RPSC ने एक शॉर्ट नोटिस जारी करके इसकी जानकारी दी है। स्थगित हुई परीक्षाओं में राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के अलावा खोज एवं उत्खनन अधिकारी और संग्रहाध्यक्ष के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाएं शामिल हैं।

स्टेट सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन अब पूरे प्रदेश में 16 जून को किया जाएगा। इससे पहले आयोग ने इस एग्जाम की डेट 26 मई को निर्धारित की थी। कैंडिडेट संशोधित एग्जाम डेट के PDF नोटिफिकेशन को राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

2. 27 मई तक CSIR UGC NET 2024 के लिए अप्लाय कर सकते हैं
NTA ने CSIR UGC NET एग्जाम के रजिस्ट्रेशन के लिए लास्ट डेट एक्सटेंड कर दी है। इंट्रेस्टेड कैंडिडेट्स csirnet.nta.ac.in पर जाकर अब 27 मई तक अपनी एप्लिकेशन सब्मिट कर सकते हैं। इसके बाद 29 से 31 मई के बीच करेक्शन विंडो खोली जाएगी।

ऐसी ही और खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

खबरें और भी हैं…



Source link

(Visited 4 times, 1 visits today)

About The Author

You Might Be Interested In

Leave a Reply